टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर : 38,000 किलोग्राम की पेलोड क्षमता वाला हेवी ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर : 38,000 किलोग्राम की पेलोड क्षमता वाला हेवी ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ले जाएं 38000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी वाला हेवी लोडिंग ट्रक, जानें विशेषता और कीमत

हाई लोडिंग के लिए जबरदस्त पावर और अच्छी कैपेसिटी वाले ट्रक की जरूरत पड़ती है। अगर आप अपने ट्रांसपोर्ट बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो हेवी लोड ट्रक के जरिए काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट बिजनेस में पहले से काम कर रहे हैं और अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं तो अच्छी कैपेसिटी वाला हेवी लोड ट्रक लेकर इससे आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। इस ट्रक की खासियत है कि यह 38000 किलोग्राम से भी ज्यादा वजन ले जा सकता है। इस ट्रक का नाम टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर है, जो हेवी लोड, हाई कैपेसिटी वाला हाई पावर ट्रक है। इस ट्रक की बेहतरीन माइलेज कैपेसिटी होने की वजह से इससे सामानों का परिवहन बेहद सस्ता और किफायती भी होता हैं। इस ट्रक की ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू भी काफी अधिक है। यह ट्रक 47,500 किलोग्राम जीवीडब्लू के साथ आता है। इस ट्रक की जबरदस्त इंजन क्षमता की वजह यह ट्रक अच्छी पावर एवं अच्छी कैपेसिटी के साथ सामानों का परिवहन कर पाता है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के बारे में, इसकी खासियत, विशेषता, कीमत और लाभ की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की खासियत?

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर, टाटा का एक बेहतरीन ट्रक है। गौरतलब है कि टाटा एक बेहतरीन और जबरदस्त उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी है। टाटा ट्रक अपनी मजबूती, कार्य करने की क्षमता और अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर ऐसे ही ट्रक में से है। जो अपनी जबरदस्त वर्क एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है। टाटा का इस ट्रक की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है।

  • इस ट्रक में 250 एचपी का जबरदस्त पावर दिया गया है।

  • इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 47,500 किलोग्राम है, और 38000 किलोग्राम तक का पेलोड के साथ चलने में यह सक्षम है।

  • इस ट्रक का व्हीलबेस 6750 mm है। 

  • इस ट्रक के ईंधन टैंक कैपेसिटी की बात करें तो यह 300 लीटर है।

  • यह 3 किलोमीटर प्रति लीटर का एक जबरदस्त माइलेज देता है।

  • इस ट्रक की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

  • ट्रक में अधिकतम टॉर्क क्षमता 950 न्यूटन मीटर मौजूद है।

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के वेरिएंट

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के वेरिएंट की बात करें तो इस ट्रक के तीन वेरिएंट हैं। जिसका नाम और कीमत इस प्रकार है।

वेरिएंट का नाम कीमत
टाटा सिग्ना 4825 टीके कैब/6750 ₹63.72 लाख से ₹70.72 लाख
टाटा सिग्ना 4825 टीके कैब /6750/18 एम3 बॉक्स ₹63.72 लाख से ₹70.72 लाख
टाटा सिग्ना 4825 टीके 6800 ₹63.72 लाख से ₹70.72 लाख

कितना होगा फायदा

हेवी लोड परिवहन जरूरतों को पूरी करने के लिए टाटा का यह ट्रक बेहद शानदार है। बता दें कि इस ट्रक में जबरदस्त माइलेज मिलता है। 3 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज से यह ट्रक 38000 किलोग्राम तक का वजन खींच सकता है, जो परिवहन लागत को बेहद कम कर, मुनाफा बढ़ाएगा।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की खरीदी करना चाहते हैं तो टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के ट्रक जंक्शन पेज पर जाकर आप फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। अगर आप इस ट्रक से जुड़े ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आसानी से ट्रक जंक्शन पर ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर पर क्लिक कर फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें