Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
14 Jan 2023
Automobile

टाटा सिग्ना 4825.टीके Vs अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए: जानें ज्यादा शक्तिशाली टिपर

By News Date 14 Jan 2023

टाटा सिग्ना 4825.टीके Vs अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए:  जानें ज्यादा शक्तिशाली टिपर

टाटा सिग्ना 4825.TK Vs अशोक लेलैंड 4825- 10x2 Dtla के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि की तुलना

भारत में एक ओर टाटा मोटर्स शीर्ष सीवी निर्माता कंपनी के रूप में जानी जाती है, तो दूसरी ओर अशोक लेलैंड भी इस क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के रूप में प्रसिद्ध है। दोनो ही कंपनियां न्यू इनोवेशन टेक्नॉलॉजी के साथ और बेहतरीन वाणिजि्यक वाहनों का उत्पादन करती हैं। ये लाखों ग्राहकों का भरोसा जीत कर लगातार आगे बढ़ रही हैं। इनके हर सेगमेंट में ट्रक एवं अन्य केटेगिरी के बेस्ट कमर्शियल व्हीकल मिल जाते है। टिपर्स निर्माण में तो इन दोनों ही कंपनियों को महारत हासिल है। यही कारण है कि इनके टिपर्स की कंपेयरिंग करना मुश्किल होता है। ट्रक जंक्शन के इस ऑर्टिकल में टाटा हाउस से आने वाले टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लैलेंड के 4825 -10x 2 डीटीएलए टिपर के बीच कंपेरिजन इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के आधार पर की जा रही है। इससे आप भी यदि इन दोनो में से किसी एक टिपर को खरीदना चाहेंगे तो इसका सलेक्शन  करना आपके लिए आसान हो जाएगा।

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर OR अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर के स्पेसिफिकेशंस में कई समानताएं देखने को मिलती हैं। ये इस प्रकार हैं-:

  • टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर के इंजन अलग-अलग टेक्नॉलॉजी के हैं लेकिन इनकी पावर एक समान 250 एचपी है।
  •  इन दोनो ही टिपर्स की जीवीडब्ल्यू 47,500 किलोग्राम है।
  •  दोनो टिपर्स में पार्किंग ब्रेक देखने को मिलते हैं।
  •  दोनो टिपर्स पावर स्टीयरिंग और मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
  • टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर में  एक समान 9 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है।
  • दोनो टिपर्स में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और विद बेल्ट आती है।
  •  दोनो में ड्राइवर सीट के अलावा 2 यात्रियों के लिए एक्स्ट्रा सीटें हैं।
  •  दोनो टिपर 16-16 चक्के में आते हैं।
  •  दोनो ही टिपर्स के फ्यूल टैंक की केपेसिटी 300 लीटर है।

इंजन क्षमता की तुलना

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर में अलग-अलग टेक्नीक के इंजन हैं। टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का इंजन 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 6.7 बीएस 6 एमिशन नोम्र्स का इंजन है। इससे 950 एनएम टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन पावरफुल है। वहीं अशोक लेलैंड में ए सीरीज सीआरएस विद आईजीईएन 6 टेक्नॉलॉजी के साथ इंजन पेश किया गया है। इससे 900 एनएम का टॉर्क बनता है। यह कई प्रकार के कठिन कार्यों को पूरा करने में सक्षम है।

माइलेज लगभग समान

माइलेज की बात करें तो टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर 3 केएमपीएल माइलेज प्रदान करता है जबकि अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर 2.25 से 3 केएमपीएल तक माइलेज देता है। देखा जाए तो इन दोनों टिपर की माइलेज लगभग समान है।

दोनों में कौन-सा टिपर है सस्ता ?

अब यह देखना है कि इन दोनो टिपर्स में कौनसा सस्ता टिपर है? एक्स शोरूम प्राइस के अनुसार टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की प्राइस 52.81 लाख से 57.11 लाख रुपये है, जबकि अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 43.71 लाख से 46.51 लाख रुपये है जो कि तुलनात्मक रूप से कम है।

लोड बॉडी और केबिन

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर की लोड बॉडी निर्माण की बात करें, तो इन दोनो में 29 क्यूबिक मीटर साइज में लोड बॉडी आती है। वहीं टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का केबिन बॉक्स बॉडी के साथ डे केबिन के रूप में आता है। यह टिल्टेबल केबिन है।  वहीं अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर का केबिन रॉक एंड स्कूप बॉक्स बॉडी के साथ टिल्टेबल एन स्लीपर एसी केबिन है।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर में पावर स्टीयरिंग के साथ टाटा जीआई-150, 9 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जो कि विद क्वेलर  एंड 1 रिवर्स गियर सहित है। इसमें 430 डायमीटर पुश टाइप सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन आर्गेनिक लाइिनंग क्लच सिस्टम है। इसके अलावा अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर में 9 स्पीड सिंक्रोमैश सीजीआर. 12.73 का गियरबॉक्स है। इसमें क्लच सिस्टम  380 dia - single plate, dry type with clutch booster है।

सस्पेंशन कंपेयर

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर में Parabolic Leaf spring / Semi Elliptical Leaf spring Air suspension in the lift axle फ्रंट सस्पेंशन और Semi Elliptical Leaf spring / Bogie suspension Air suspension in the lift axle रियर सस्पेंशन देखने को मिलता है। इसी तरह अशोक लेलैंड 4825- 10x2 डीटीएलए टिपर में Semi-elliptic multi leaf, Optional – Parabolic, with Shock absorber and ARB फ्रंट सस्पेंशन और NRS Semi-elliptic रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

टायर साइज और ब्रेक्स

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर में 11 आर 20 16 पीआर फ्रंट टायर एवं 11 आर 20 16 पीआर रियर टायर आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर में 11 आर 20 फ्रंट टायर और 11 आर 20 रियर टायर आते हैं। इसके अलावा  टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर  पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क् ब्रेक भी आते हैं जबकि अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक्स सिस्टम भी है।

वेरिएंट्स

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के दो वेरिएंट आते हैं- 

  • टाटा सिग्ना 4825.टीके कैब/ 6750 
  • टाटा सिग्ना 4825.टीके कैब/ 6750/ 30 एम3 बॉक्स

अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर का 1 वेरिएंट आता है 

  • अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए कैब/ 10x4 

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर OR अशोक लेलैंड 4825- 10x2 Dtla टिपर faq-
 
सवाल-1.  टाटा सिग्ना 4825.टीके और अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- इन दोनो ही टिपर्स का एक समान जीवीडब्ल्यू है, जो कि 47,500 किलोग्राम है।
 
सवाल-2. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?
जवाब- टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का इंजन 950 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
 
सवाल-3. अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर और टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का स्टीयरिंग कैसा है?
जवाब- देश के दोनो ही पॉपुलर टिपर पावर स्टीयरिंग के साथ आते हैं।
 
सवाल-4. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की पेलोड केपेसिटी कितनी है?
जवाब- टाटा मोटर्स के इस टिपर की पेलोड क्षमता 38,000 किलोग्राम है।
 
सवाल-5.  अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर का प्राइस क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड 4825-10 x 2 डीटीएलए टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 43.71 लाख से 46.51 लाख रुपये है।
 
सवाल-6. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की माइलेज बताएं?
जवाब-  टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का 3 kmpl का शानदार माइलेज है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us