जानें, टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड जिसे हम टाटा मोटर्स के नाम से भी पहचानते हैं। कंपनी ने भारत समेत कई देशों में अपने लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों के दम पर नाम कमाया है। आज देश में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा है। कंपनी ने हमेशा ही नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी वाले व्हीकल अपने ग्राहकों के लिए कम दाम में भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में लॉन्च किए हैं। भारत के वाणिज्यिक वाहन बाजार में वैसे तो टाटा के कई ट्रक मौजूद है लेकिन आज हम कंपनी के बेस्ट व्हीकल्स में से एक टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी सांझा करने जा रहे हैं। कंपनी का ये ट्रक 250 हॉर्स पावर और 49 टन GVW में आता है। इस ट्रक में आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता भी देखने को मिल जाती है।
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स
टाटा मोटर्स के इस ट्रक में 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 6.7 लीटर बीएस6 इंजन दिया गया है जो 300 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है, इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 1100 एनएम है। टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक में आपको 300 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। टाटा के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 38000 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 49000 किलोग्राम है। कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 3.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। टाटा के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH है।
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक का बॉडी लुक
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक को कंपनी ने काफी आकर्षक डिजाइन में पेश किया है, पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग इसे पसंद कर लेते हैं। टाटा के इस ट्रक को 6730 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस ट्रक के फ्रंट में आपको डबल वाइपर के साथ एक बड़ी विंडशील्ड देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में हेडलाइट के साथ इंडिकेटर दिए गए हैं। टाटा के इस 16 चक्का ट्रक में 295/90R20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी का ये ट्रक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट में आता है। इस ट्रक में डे एंड स्लीपर केबिन दिया गया है। इसके केबिन में आपको काफी अच्छा स्पेस भी देखने को मिल जाता है।
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक के फीचर्स
टाटा मोटर्स के इस ट्रक में Power Steering के साथ G1150 9F (1C) +1R Manual Synchromesh गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के इस ट्रक में Manual ट्रांसमिशन दिया गया है। टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक 430 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच के साथ आता है। कंपनी के इस ट्रक में TATA heavy duty 7T reverse elliot type फ्रंट एक्सल और TATA Single reduction RA110HD रियर एक्सल आता है। टाटा के इस ट्रक में आपको इलेक्ट्रॉनिक एंटी फ्यूल थेफ्ट, इंजन ब्रेक, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियर शिफ्ट एडवाइजर, लो रोलिंग रेसिस्टेंस टायर, न्यू जेनरेशन टेलीमैटिक्स, हिल स्टार्ट एड, एयर कंडीशनिंग और रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक का प्राइस
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स सालों से अपने उपभोक्ताओं के लिए किफायती कीमत वाले वाहनों को लॉन्च करता आया है। देश में छोटे गांवों से लेकर बढ़े शहरों तक में कंपनी के व्हीकल काफी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। Tata Motors ने अपने इस टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 51.50 लाख से 58.50 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी कंपनी के इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक के वेरिएंट और प्राइस
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।
| वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
|---|---|---|
| टाटा सिग्ना 4925.टी कैब/6730 | 49000 | ₹ 51.50 - 58.50 लाख |
टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक की कीमत क्या है?
Ans भारत में टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 51.50 लाख से 58.50 लाख रुपये रखी गई है।
Q.2 टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी के इस ट्रक में आपको 3.5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।
Q.3 टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans टाटा मोटर्स के इस ट्रक की 38000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी है।
Q.4 टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 49000 किलोग्राम है।
Q.5 टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans टाटा सिग्ना 4925.टी ट्रक को 6730 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, टिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
लोहित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
निचली दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नमसाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लोंगडिंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चांगलांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

Eicher और Volvo Trucks की बिक्री में तेजी, अक्टूबर 2026 में 10,861 कमर्शियल वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal














