भारतीय ट्रक बाजार में टाटा मोटर्स सबसे टॉप ब्रांड के रूप में जानी जाती है। इसके एक से बढ़कर एक सभी कैटेगरी के ट्रक मॉडल आते हैं जो ग्राहकों की जरूरतों और सुविधा के अनुसार निर्मित किए जाते हैं। कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में टाटा मोटर्स ने अपनी एडवांस्ड तकनीक के बल पर सबसे अलग पहचान कायम की है। टाटा कंपनी की विश्वसनीयता के कारण ही आज देश के लाखों कारोबारी इसके ट्रकों के दीवाने हैं। इसके लोकप्रिय ट्रकों में टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक भी एक बेहतरीन ट्रक है। यह बीएस 6 फेज 2 इंजन नॉर्म्स के अंतर्गत आता है। इसका जीवीडब्ल्यू 18.5 टन है। 201 HP इंजन पावर के साथ आने वाले इस ट्रक की ड्राइविंग रेंज बहुत बढिया है और इंजन शक्तिशाली है। यह ट्रक आपको कई तरह से ज्यादा लाभ प्रदान करने वाला है। कम से कम मेंटेनेंस, फ्यूल एफिशिएंट इंजन, बेहतर माइलेज, ज्यादा पेलोड कैपेसिटी आदि के कारण यह बचत के साथ मोर प्रॉफिटेबल ट्रक है। यदि आप ट्रक व्यवसायी हैं और टाटा मोटर्स कंपनी का लेटेस्ट ट्रक खरीदना चाहते हैं, तो आपको टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक से बेहतर शायद ही कोई ट्रक मिले। इस ट्रक को आप 30 लाख रुपये से कम कीमत पर घर ला सकते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इस ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढें और शेयर करें।
टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक में Tata 5L NG DICR34 टेक्निक से निर्मित पावरफुल इंजन आता है, जो 850 NM टॉर्क जनरेट करता है जो इंजन की परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। इससे आपको बिजनेस में फायदा मिलता है। वहीं यह 380 mm Hydraulically actuated with pneumatic assistance क्लच के साथ लिंक है। इसमें आपको G750-6 गियरबॉक्स मिलेगा। टाटा अल्ट्रा के इस ट्रक में आपको पावर और टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 245 लीटर है, इससे यह लॉन्ग जर्नी पर चल सकता है। साथ ही यह शानदार माइलेज प्रदान करता है।
| वाहन का नाम | टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक |
| इंजन | Tata 5L NG DICR34 |
| टॉर्क | 850 NM |
| फ्यूल कैपेसिटी | 245 Litre |
| जीवीडब्ल्यू | 18,500 KG |
| पावर | 201 HP |
टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक का बॉडी लुक शानदार है। इसके फ्रंट में बड़े साइज वाली विंडशील्ड आती है। इस पर वाइपर लगा है और विंडशील्ड से नीचे मध्य भाग में टाटा कंपनी का आकर्षक लोगो और बैजिंग है। एयर के लिए स्टाइलिश जाली है जो मजबूत आती है। इसके अलावा इस ट्रक के बंपर पर टाटा टी.19 अल्ट्रा की प्लेट लगी है। यह बंपर सुरक्षा की दृष्टि से काफी स्ट्रांग है। बंपर के ऊपर वाले हिस्से पर दोनों तरफ बड़ी हेलोजेन एवं इंडीकेटर्स दिए गए हैं। इसमें अच्छी विजुअलिटी के लिए ड्राइवर की विंडो के दोनों साइड में ऊपर विजुअलिटी मिरर दिए गए हैं। इसके लोड एरिया वाला पूरा भाग लोहे के मजबूत जालनुमा एंगल से निर्मित है। इससे इसमें ले जाये जाने वाले सामान की सुरक्षा के लिए इस पर त्रिपाल आदि कवर्ड कर सकते हैं। साइड बाडी के दोनों तरफ कई हुक हैं। इसका लोड एरिया बड़ा होने से ज्यादा भार वाला सामान का परिवहन आसानी से कर सकते हैं।
टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक में आपको एक बेहतरीन सुविधा वाला कंफर्टेबल केबिन मिलता है। यह क्वालिटी से भरपूर बॉडी विकल्प में आता है। कंपनी के इस ट्रक में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल दी गई है। टाटा मोटर्स के इस ट्रक का केबिन एयरकंडीशंड है। इसमें हैंडब्रेक, गियरशिफ्टर, यूएसबी प्वाइंट, म्यूजिक सिस्टम, वीडियो ऑपरेटिंग सिस्टम, पर्याप्त उजाले के लिए लाइट आदि फीचर्स हैं।
टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक का व्हीलबेस बड़ा है, इससे इस ट्रक को ज्यादा भार के दौरान भी बेलेंस्ड रखा जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट टायर 295/ 90 आर 20 और रियर टायर भी इसी साइज में आते हैं। इन टायरों की सड़क पर चलते समय बेहतर पकड़ होती है। इससे फिसलन या गीले रास्तों में टायर स्लिप नहीं होते।
टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक को आप ईएमआई के आधार पर कम डाउनपेमेंट पर खरीद कर ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको 2,68, 973 रुपये डाउन पेमेंट करना होगा। 60 महीने के लिए इसकी ईएमआई हर माह 57, 590 रुपये बनती है। टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक की कीमत 26.90 लाख रुपये से 29.30 लाख रुपये है।
Ans- इस ट्रक की इंजन पावर 201 HP है।
Ans- टाटा टी. 19 अल्ट्रा ट्रक 18.5 टन जीवीडब्ल्यू में आता है।
Ans- यह ट्रक 850 nm टॉर्क जनरेट करता है।
Ans- कंपनी का यह ट्रक 26.90 लाख से 29.30 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
Ans- टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक को आप 2,68, 973 रुपये के डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT