राकेश खंडेलवाल

बिजनेस के लिए बेस्ट! 2.5 से 5 टन सेगमेंट में टाटा के टॉप 5 पिकअप ट्रक

Truck Junction Google News
बिजनेस के लिए बेस्ट! 2.5 से 5 टन सेगमेंट में टाटा के टॉप 5 पिकअप ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

लोड कैपेसिटी, इंजन और माइलेज में कौन है बेस्ट? जानिए पूरी डिटेल

अगर आप छोटे और मध्यम स्तर का बिजनेस चलाते हैं और माल ढुलाई के लिए मजबूत, भरोसेमंद और फ्यूल एफिशिएंट पिकअप ट्रक की तलाश में हैं, तो 2.5 से 5 टन सेगमेंट के ट्रक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। भारत में इस कैटेगरी में टाटा मोटर्स के पिकअप ट्रक अपनी हाई पेलोड कैपेसिटी, कम डीजल खर्च और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के कारण सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ट्रक जंक्शन के इस ब्लॉग टाटा के टॉप 5 पिकअप ट्रक मॉडल के बारे में जानकारी दी जा रही है जो आपके व्यवसाय के लिए सबसे उपयुक्त और किफायती साबित हो सकते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा के टॉप 5 पिकअप ट्रक: कीमत, स्पेसिफिकेशन, HP, CC, माइलेज और लोन डिटेल्स

मॉडल

पेलोड कैपेसिटी

GVW (किग्रा)

इंजन व टॉर्क

HP

CC

माइलेज (किमी/ली*)

कीमत (₹, एक्स-शोरूम)

डाउन पेमेंट (₹)

EMI/माह (5 साल)

टाटा इंट्रा वी30

1300

2565

1.5L डीजल, 140 Nm

70 HP

1496 cc

14

8.31 – 9.21 लाख

1,66,139

15,810

टाटा इंट्रा वी50

1500

2960

1.5L डीजल, 220 Nm

80 HP

1497 cc

17–22

8.90 – 9.40 लाख

1,78,079

16,946

टाटा योद्धा 2.0

2000

3840

2.2L डीजल, 250 Nm

100 HP

2200 cc

12–13

10.00 – 10.40 लाख

1,99,984

19,030

टाटा योद्धा पिकअप

1700

3490

2.2L डीजल, 250 Nm

100 HP

2200 cc

13

9.66 – 10.16 लाख

1,93,175

18,382

टाटा 407 गोल्ड SFC 29 WB

2267

4650

3.0L डीजल, 300 Nm

100 HP

2956 cc

10

12.01 – 12.76 लाख

2,40,295

22,866

टाटा इंट्रा वी30

टाटा इंट्रा वी30 (Tata Intra V30) एक किफायती और भरोसेमंद पिकअप ट्रक है जो 1300 किलोग्राम तक का भार आसानी से ढो सकता है। इसका कुल वजन यानी जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन लगा है जो 140 Nm टॉर्क देता है, जिससे यह शहर और हाईवे दोनों जगह आराम से चल सकता है। इसका माइलेज 14 किलोमीटर प्रति लीटर तक है। यह ट्रक खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो तेज और स्मूद ड्राइव चाहते हैं।

कीमत, डाउन पेमेंट और लोन: टाटा इंट्रा वी30 की कीमत ₹8.31-₹9.21 लाख* (एक्स-शोरूम) रुपए है। आप इसे ₹1,66,139 के डाउनपेमेंट पर अपने घर ला सकते हैं। अगर आप 5 साल की लोन अवधि चुनते हैं तो आपको ₹15,810 की ईएमआई चुकानी होगी।

टाटा इंट्रा वी50 : पावरफुल और फ्यूल-सेविंग

टाटा इंट्रा वी 50 (Tata Intra V50) एक भरोसेमंद पिकअप ट्रक है जो 1500 किलोग्राम तक का भारी सामान आसानी से उठा सकता है। इसका कुल वजन (GVW) 2960 किलोग्राम है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 220 Nm टॉर्क प्रदान करता है, जिससे ये ट्रक अच्छी पावर और परफॉर्मेंस देता है। इसका माइलेज भी काफी बढ़िया है, जो 17 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक है। साथ ही, इसका लंबा लोडिंग डेक और आरामदायक केबिन ड्राइविंग को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं। इसकी रख-रखाव भी कम खर्चीला है, जिससे यह व्यवसाय के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होता है।

कीमत, डाउन पेमेंट और लोन: किफायती और भरोसेमंद

अगर आप यह पिकअप खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन के इस लिंक पर क्लिक करें। टाटा इंट्रा वी50 कीएक्स-शोरूम कीमत ₹ 8.90 - ₹ 9.40 लाख* है। इसे आप ₹1,78,079 के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। बाकी रकम के लिए आप 5 साल का लोन ले सकते हैं, जिसमें हर महीने ₹16,946 की ईएमआई देनी होगी।

टाटा योद्धा 2.0: हैवी लोड के लिए बेस्ट

टाटा योद्धा 2.0 (Tata Yodha 2.0) एक मजबूत और पावरफुल पिकअप ट्रक है, जो 2000 किलोग्राम तक भारी सामान ले जाने में सक्षम है। इसका कुल वजन 3840 किलोग्राम है। इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन है जो 250 Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह ट्रक खासकर भारी लोड के लिए बनाया गया है और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए भी उपयुक्त है। माइलेज लगभग 12 से 13 किलोमीटर प्रति लीटर तक होता है।

कीमत, डाउन पेमेंट और लोन: अगर आप टाटा योद्धा 2.0 के मालिक बनना चाहते हैं तो मात्र ₹1,99,984 के डाउन पेमेंट पर इसे ईएमआई पर खरीद सकते हैं। 5 साल की लोन अवधि के लिए आपको हर महीने ₹19,030 रुपए की किस्त चुकानी होगी। इस पिकअप ट्रक की कीमत ₹10.00-₹10.40* लाख रुपए है। यह एक्स शोरूम कीमत है।

टाटा योद्धा: मल्टी-बिजनेस यूज के लिए परफेक्ट

टाटा योद्धा पिकअप (Tata Yodha Pickup) 1700 किलोग्राम तक का वजन आसानी से ढो सकता है। इसका कुल वजन भी 3490 किलोग्राम है। इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन लगा है जो 250 Nm टॉर्क देता है। यह ट्रक डिजाइन में लचीला है और कम ऑपरेटिंग खर्च के साथ मल्टी-बिजनेस उपयोग के लिए बढ़िया है। माइलेज 13 किलोमीटर प्रति लीटर तक रहती है।

कीमत, डाउन पेमेंट और लोन: टाटा योद्धा पिकअप की एक्स शोरूम कीमत ₹9.66-₹10.16 लाख* रुपए है। डाउन पेमेंट ₹1,93,175 और 5 साल की लोन अवधि के लिए ₹18,382 मासिक ईएमआई होगी।

टाटा 407 गोल्ड SFC 29 WB: इंडस्ट्री का आइकन

टाटा 407 Gold SFC 29 WB एक भरोसेमंद पिकअप ट्रक है जिसकी लोड कैपेसिटी 2267 किलोग्राम है और इसका कुल वजन (GVW) लगभग 4650 किलोग्राम है। इसमें 3.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो 100 हॉर्सपावर की ताकत देता है। इसका माइलेज करीब 10 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह ट्रक इंडियन कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री का एक आइकन माना जाता है क्योंकि इसका रख-रखाव आसान है और इसका रीसैल वैल्यू भी बहुत अच्छा रहता है। खासकर यह इंटर-सिटी गुड्स ट्रांसपोर्ट और हार्डवेयर, बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई के लिए बहुत बढ़िया विकल्प है।

कीमत, डाउन पेमेंट और लोन: टाटा 407 गोल्ड SFC पिकअप ट्रक की कीमत ₹12.01- ₹12.76 लाख* (एक्स शोरूम) रुपए है। आप इस पिकअप को ₹2,40,295 के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं और 5 साल के लिए ₹22,866 की मासिक ईएमआई का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें