जानें, इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स सहित पूरी जानकारी
भारत में कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों में टाटा मोटर्स का सर्वोपरि स्थान है। इसके द्वारा निर्मित वाणिज्यिक वाहन उच्च गुणवत्तापूर्ण होते हैं। यह बेहतर स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस्ड फीचर्स के साथ सीवी मार्केट में पेश किए जाते हैं। टाटा हाउस से आने वाले टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक 2023 का लेटेस्ट मॉडल है। यह हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के अंतर्गत 10 चक्के में आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम है वहीं इसका इंजन 200 हॉर्स पावर प्रदान करता है। यह ट्रक भारी भार ले जाने में पूरी तरह से सक्षम है। आप इसे 35 लाख रुपये से कम कीमत की रेंज में आसानी से खरीद सकते हैं। इसकी उपयोगिता ई- कॉमर्स, पार्सल, मार्केट लोड, रसद सामग्री आदि के ट्रांसपोर्टेशन के लिए है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस ट्रक के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
इंजन परफोर्मेंस
टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक का इंजन 4 सिलेंडर और टाटा 5 एल टर्बोटॉन बीएस 6 एमिशन मानक के साथ निर्मित है। यह 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह ट्रक कई प्रकार के कठिन कार्यों को बाधारहित अंजाम देते हुए बेहतर प्रदर्शन करता है। यह इंजन 5005 सीसी का है। इसमें 350 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक आता है।
टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक की खूबियां
टाटा मोटर्स की ओर से टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक कई स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है। इसमें 4 से 5 kmpl का शानदार माइलेज प्रदान करने की शक्ति होती है। इससे ईंधन की बचत होती है और कुल प्रॉफिट बढ़ता है। वहीं इसका बड़ा व्हीलबेस 5505 एमएम है। इसकी लंबाई 7315 एमएम है। कंपनी ने इसे बेहतर तरीके से डिजायन किया है। यह ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। वहीं इसमें फ्रंट एक्सल टाटा एक्स्ट्रा हैवी ड्यूटी 7 टी रिवर्स एलिट टाइप एवं रियर एक्सल टाटा सिंगल रिडक्शन RA110LD with 4.88 RAR आता है। इसका केबिन बॉडी केबिन के रूप में अल्ट्रा स्लीपर केबिन है। टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक को ऑप्शन व्हीलर के रूप में कंपनी ने पेश किया है। मॉडल का ट्रांसमिशन टाटा जी 750 6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स 8.45 एफजीआर है। वहीं इसका स्टीयरिंग गियरबॉक्स के साथ आता है। इस तरह से यह ट्रक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कई विशेषताओं के साथ एक बेस्ट ट्रक है।
टायर साइज
टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक में कुल 10 टायर आते हैं। इनमें फ्रंट टायर 295 और रियर 90 आर 20 रेडियल ट्यूब टायर के साथ आते हैं।
टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक के वेल्यू फीचर्स
यहां आपको बता दें कि टाटा मोटर्स कंपनी ने इस ट्रक मॉडल को बेहतरीन बनाने के लिए कई स्पेशल फीचर्स प्रदान किए हैं। कंपनी ने इन विशेषताओं को वेल्यू फीचर्स नाम दिया है। ये इस प्रकार हैं-:
- इलेक्ट्रॉनिक एंटी फ्यूल थेफ्ट- इससे गाड़ी में ईंधन की मॉनिटरिंग होती है और तेल की चोरी नहीं हो सकती।
- रिवर्स पार्किंग एसिसटेंस सिस्टम- यह सिस्टम ट्रक को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
- मोड फ्यूल इकॉनॉमी स्विच- इससे वाहन की गति के साथ ईंधन की खपत में सेविंग होती है। यह फीचर एक तरह से फ्यूल मैनेजमेंट करता है।
- गियर शिफ्ट एडवाइजर- इससे ड्राइवर को कहां और कैसे गियर बदलना है इसकी कोचिंग मिलती है।
- लॉ रोलिंग एसिसटेंस टायर – यह टायर को लंबी आयु प्रदान करने में सहायक है।
- न्यू जनरेशन टेलीमेटिक्स- यह बिजनेस को बढ़ाने में सहायक एडवांस फीचर है। इससे फ्लीट पर पूरी नजर रहती है।
- टि्वन फ्यूल टैंक- इससे ईंधन टैंक पर निगरानी रहती है। इससे ईधन चोरी रोकने में भी मदद मिलती है।
- एयर कंडीशनिंग- यह फीचर ड्राइवर को थकान नहीं होने देता। केबिन को हीट एवं डस्ट से बचाता है।
- ट्रक हब यूनिट- यह हब में ग्रीसिंग एवं अन्य प्रकार की मेंटीनेंस लागत में कमी लाता है।
टाटा अल्ट्रा 2821. टी ट्रक की प्राइस
इस ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 31.22 लाख रुपये से 33.26 लाख रुपये है। इतने सारे शानदार वेल्यू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने वाले इस ट्रक की यह कीमत ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार अफोर्डेबल ही कही जा सकती है। आप इसे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको एक क्लिक में भारत की सभी प्रमुख सीवी निर्माताओं के एक से बढ़ कर एक बेहतरीन ट्रक मॉडल मिल जाएंगे। आप अपना पुराना ट्रक भी यहां अच्छी रेट पर बेच सकते हैं।
टाटा अल्ट्रा 2821. टी ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सवाल- 1. टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- टाटा के इस ट्रक का 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।
सवाल-2. टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक में फ्यूल कैपेसिटी कितनी है?
जवाब- इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 350 लीटर है।
सवाल-3. टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक कितने चक्के का है?
जवाब- टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक 10 चक्के में आता है।
सवाल- 4. टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक का माइलेज क्या है?
जवाब- टाटा के इस ट्रक में 4 से 5 kmpl का शानदार माइलेज मिलता है।
सवाल- 5. टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक की कीमत क्या है?
जवाब- टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 31.22 लाख से 33.26 लाख रुपये रखी गई है।
सवाल-6. टाटा अल्ट्रा 2821.टी ट्रक का इंजन कितनी पावर प्रदान करता है?
जवाब- इस ट्रक का इंजन 200 एचपी की पावर प्रदान करता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
हरदोई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फर्रुखाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कानपुर देहात
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
औरैया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कानपुर नगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उन्नाव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 5 बेस्ट ई-रिक्शा, हर महीने होगी ₹35,000+ की बंपर कमाई!
By Rakesh Khandelwal


Eicher और Volvo Trucks की बिक्री में तेजी, अक्टूबर 2026 में 10,861 कमर्शियल वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal












