नया उपयोगकर्ता

200 से 300 KM रेंज वाले टॉप इलेक्ट्रिक ऑटो, जानें कीमत, रेंज और फीचर्सपियाजियो आपे ई-सिटी स्वैप की कीमत और रेंज: कारोबार के लिए कैसा है यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा?Mahindra Bolero Maxx Pik-Up 1.3 की कीमत, माइलेज और लोडिंग कैपेसिटी की पूरी जानकारीमहिंद्रा और Uber की साझेदारी, अगले 12 महीनों में सड़कों पर उतरेंगे 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटोमहिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने जीता अर्थशॉट प्राइज़ 2026, मिलेंगे 10 लाख पाउंडMontra Super Auto का नया वेरिएंट लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 180Km से ज्यादाMahindra Treo Yaari खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें: बैटरी, चार्जिंग और मेंटेनेंसअशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर vs आयशर प्रो 2055: शहर और हाईवे के लिए कौन-सा LCV खरीदें?
23 अप्रैल 2023

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक : दिल से स्मार्ट ट्रक

जानें, टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत...

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स के अल्ट्रा सीरीज वाले ट्रकों की हमेशा मांग रहती है। इस सीरीज में आने वाले ट्रक आपको काफी अच्छी मजबूती और लेटेस्ट फीचर्स के साथ में देखने को मिल जाते है। आपको बता दें टाटा मोटर्स सालों से अपने ग्राहकों के लिए अधिक सुरक्षित और बेस्ट परफॉर्मेंस वाले वाहनों को निर्मित करती आई है, जिनकी कीमत भी किफायती होती है। देश में टाटा मोटर्स के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक, ट्रेलर और ट्रांजिट मिक्सर का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा है। टाटा अल्ट्रा सीरीज में वैसे तो कई ट्रक है लेकिन इन दिनों टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। इस ट्रक में आपको काफी अच्छा माइलेज और माल ढुलाई के लिए स्पेस देखने को मिल जाता है। इस ट्रक को कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी में निर्मित किया है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में आपको 4 सिलेंडर और 4SPCR BS6 इंजन देखने को मिलता है जो 98 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 300 एनएम है जो कई प्रकार के अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक में आपको काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। वहीं अगर हम इस ट्रक के GVW की बात करें, तो टाटा मोटर्स के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 6450 किलोग्राम है। टाटा के इस ट्रक में 60 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक आता है जो आपके लंबे सफर को बिना किसी रूकावट के पूरा करने में मदद करता है। टाटा मोटर्स अपने इस ट्रक के साथ 10 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है, जिससे की आप अपने बिजनेस की शुरूआत से ही अधिक कमाई करने लगते है। टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक का बॉडी लुक

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक को 2950 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते है। टाटा 4 चक्का ट्रक में 7.5 X 16LT 16 ,14 फ्रंट और रियर टायर आते है। कंपनी ने अपने इस ट्रक को काफी आकर्षक लुक में भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में उतारा है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते है। कंपनी के इस ट्रक में Day Cabin (Ultra Narrow Cab) केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी देखने को मिल जाता है। टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर के लिए कंफर्टेबल सीट्स आती है। कंपनी के इस शक्तिशाली ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 196 MM रखा गया है।

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक के फीचर्स

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक में Tilt & Telescopic Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी के इस ट्रक में Single plate dry friction Type , 280mm dia कल्च दिया गया है। इस ट्रक में आपको Manual ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। टाटा मोटर्स के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स आते है। टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक को Parabolic springs फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical Leaf Springs रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। टाटा के इस ट्रक में आपको एलईडी टेल टैंप, म्युजिक सिस्टम और यूएसबी फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाते है। कंपनी के इस ट्रक को आप आसानी से ई कॉमर्स, लॉजिस्टिक सर्विस, कोरियर, फार्मा, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी, एलपीजी सिलेंडर, वाटर टैंक, पोल्ट्री, फ्रुट्स और वेजिटेबल की ढुलाई के लिए उपयोग में ले सकते है।

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक प्राइस

टाटा मोटर्स अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कम से कम कीमत में अपने शानदार फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करता आया है। कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल व्हीकल की तरह ही इस अल्ट्रा सीरीज वाले ट्रक का प्राइस भी किफायती रखा है। टाटा मोटर्स ने अपने टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक की कीमत ₹15.46 लाख रुपये से ₹16.21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। यदि आपने भी इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक को आसानी से खरीद सकते है। 

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक के वेरिएंट और कीमत

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक में आपको 5 वेरिएंट देखने को मिलते है, जिनकी शुरूआती कीमत ₹15.46 लाख से ₹ 16.21 लाख रुपये है। 

  • टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 3550/एचडीएलबी/4 टायर

  • टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 2950/एचडीएलबी/6 टायर

  • टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 2950/कैब/6 टायर

  • टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 2950/एचडीएलबी/4 टायर

  • टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 2950/कैब/4 टायर

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Que.1 टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक की कीमत क्या है?

Ans. भारत में टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक का प्राइस ₹15.46 लाख रुपये से ₹16.21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।

Que.2 टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक का माइलेज क्या है?

Ans. टाटा मोटर्स के इस ट्रक में आपको 10 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Que.3 टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans. टाटा मोटर्स के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 6450 किलोग्राम रखा गया है।

Que.4 टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans. टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक को 2950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Que.5 टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.6 ट्रक की सीट क्षमता क्या है?

Ans. टाटा के इस ट्रक में ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर के लिए सीट्स देखने को मिलती है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल में ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की कीमत समेत पूरी जानकारी आपको देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now