नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
22 सितंबर 2023

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी. 9 में मिलेगा ज्यादा बड़ा लोडिंग एरिया और शानदार माइलेज

बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ ईधन बचत और मुनाफा ज्यादा 

भारतीय अर्थव्यवस्था में ट्रक कारोबार का महत्वपूर्ण योगदान है। आम रास्तों और छोटे शहरों की सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे पर दिन-रात ट्रकों से विभिन्न प्रकार के सामानों, लॉजिटिस्क्स, निर्माण सामग्राी आदि का परिवहन होता रहता है। ट्रक ट्रांसपोर्टेशन में सभी कैटेगरी के ट्रकों का उपयोग किया जाता है। इनमें मिनी ट्रक से लेकर एचसीवी के भारी लोड वहन करने वाले ट्रक, टिपर एवं ट्रेलर शामिल हैं। ट्रकों के ग्रॉस व्हीकल वेट, इंजन कैपेसिटी आदि के  ट्रक मॉडल के अनुसार होती है। यदि इंटरमीडिएट और लाइट व्हीकल्स सेगमेंट की बात की जाए तो भारतीय शीर्ष कमर्शियल व्हीकल निर्माता टाटा मोटर्स से आने वाले टाटा अल्ट्रा स्लीक टी. 9 ट्रक बेहतर गुणवत्ता और तकनीकी समाधान वाले स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स के साथ आने वाला बेस्ट ट्रक है। यह ट्रक 8750 kg  जीवीडब्ल्यू में आता है। इसकी माइलेज शानदार है। इससे यह ट्रक ईंधन की बचत के साथ अधिक प्रॉफिट प्रदान करता है। इसका दमदार इंजन 98 hp पावर के साथ आता है। टाटा अल्ट्रा स्लीक सीरीज टाटा समूह के बेहतरीन ट्रक प्रोडक्ट पेश करती है। टाटा अल्ट्रा सीरीज का स्लीक टी-9 ट्रक खरीदने के बाद आपको अपने ट्रांसपोर्ट कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। इस ट्रक में ज्यादा पेलोड कैपेसिटी के कारण अधिक भार ले जाया जा सकता है जिससे कुल प्रॉफिट में वृद्धि होती है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में  टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि सहित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, इसे अवश्य पढें और शेयर करें।

इंजन निर्माण और स्पेसिफिकेशंस

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक का इंजन 4SPCR टेक्निक का आता है जो बेस्ट एडवांस्ड तकनीक मानी जाती है। यह इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। इंजन से 300 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी कैपेसिटी 2956 cc है। इस ट्रक में 90 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है। वहीं यह 9 केएमपीएल की शानदार माइलेज प्रदान करता है। यह ट्रक 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग और मैन्युअल ट्रांसमिशन है।टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। 28.5 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी के कारण यह ट्रक ढलान और चढ़ाई वाले फ्लाईओवर या अन्य कठिन रास्तों पर आसानी से ड्राइव होता है। यह 6 चक्के का बहुत बढ़िया ट्रक है।

व्हीकल का नाम टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक
इंजन 4SPCR टेक्नीक
टॉर्क 300 nm
गियरबॉक्स 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर
माइलेज 9 किलोमीटर प्रति लीटर
जीवीडब्ल्यू 8750 किलोग्राम
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 90 लीटर

गुड फ्रंट लुकिंग और बड़ी विंडशील्ड

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक की फ्रंट बॉडी लुकिंग आकर्षक है। इसकी विंडशील्ड बड़ी है जिस पर दो वाइपर लगे हैं। विंडशील्ड के नीचे वाले भाग पर टाटा की बैजिंग है। इसमें ड्यूल मजबूत बंपर आता है। दो हेलोजेन टाइप हैडलाइट और इंडीकेटर्स आते हैं।

ब्रेक और सस्पेंशन

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के अलावा Air Brakes देखने को मिलते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic springs और रियर सस्पेंशन Semi-Elliptical Leaf Springs के रूप में आता है।

केबिन और फीचर्स

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक का केबिन कंफर्टेबल आता है। यह केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल है और चेचिस के साथ आता है। वहीं इसे अल्ट्रा नैरो कैब भी कह सकते हैं। केबिन में ड्राइवर के अलावा 2 पैसेंजर की सीट मिलती है। यह टिल्टेबल केबिन श्रेणी में भी आता है। इसमें ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम आता है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है।

व्हीलबेस एवं टायर

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक का व्हीलबेस 3920 मिलीमीटर में आता है। यह व्हीलबेस ट्रक को अधिक भार के दौरान बेलेंस करने में सहायक है।  इसमें आपको ट्यूबलैस टायर मिलते हैं जिनका साइज फ्रंट और रियर में 225/75 R 17.5 आता है। ये काफी मजबूत और लांग लाइफ वाले टायर हैं।

कीमत

टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस  17.29 लाख से 17.38 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों की जरूरतों और सुविधा के अनुसार कंपनी ने तय की है। इसकी ऑन रोड कीमत आप ट्रक जंक्शन की विजिट कर पता कर सकते हैं।

टाटा अल्ट्रा टी. 9 ट्रक के प्रतिस्पर्धी मॉडल

इस ट्रक के प्रतिस्पर्धी मॉडल भारतबेंज 1015 आर, अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर और भारतबेंज 1215 आर हैं।

Faq-टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1-टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans-  टाटा अल्ट्रा स्लीक टी-9 ट्रक का जीवीडब्ल्यू 8750 किलोग्राम है।

Q.2-टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक की इंजन पावर क्या है?

Ans-  यह ट्रक 98 hp इंजन पावर के साथ आता है।

Q.3-टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक की माइलेज क्या है?

Ans- इस ट्रक की माइलेज 9 किलोमीटर प्रति लीटर आती है।

Q.4 -टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans-टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 90 लीटर है।

Q.5 -टाटा अल्ट्रा स्लीक टी.9 ट्रक ट्रक की कीमत क्या है?

Ans-  यह ट्रक  17.29 लाख से 17.38 लाख रुपये है एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now