नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
10 फ़रवरी 2023

टाटा अल्ट्रा टी.16 सीएक्स : 10 टन पोलेड क्षमता वाला शक्तिशाली ट्रक

बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स सहित जानें, सभी खूबियां

क्या आप अपने ट्रक व्यवसाय में विस्तार कर ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, आप किसी ऐसे ट्रक की तलाश में हैं जो आपकी आशाओं पर खरा उतर सके? यदि हां, तो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के 2023 के लेटेस्ट ट्रक मॉडल टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स को अपने ट्रक पोर्टफोलियो में शामिल करें। यह ट्रक हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के अंतर्गत आता है जिसकी जीवीडब्ल्यू 16,140 kg है। यह 6 चक्के का ट्रक है। इसकी इंजन पावर 155 एचपी है। यह शानदार माइलेज प्रदान करने के साथ ईंधन की बचत करने वाला बेहतरीन प्रोडक्ट है। इसमें  शकि्तशाली इंजन के कारण् यह ट्रक 10,500 kg के साथ पेलोड प्रदान कर सकता है। यह ट्रक लॉजिसि्टक्स , ई कॉमर्स, मार्केट लोड, निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट आदि की ढुलाई के लिए एक उपयुक्त सीवी है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा अल्ट्रा टी. 16 की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स एवं अन्य  जरूरी जानकारी दी रही है। इसे अवश्य पढे़ और शेयर करें।

इंजन परफोर्मेंस

टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक का इंजन 4 सिलेंडर के साथ 3.3 लीटर बीएस 6 ,155 एचपी का इंजन है। यह इंजन 33,00 सीसी केपेसिटी का  है। इस इंजन से 450 एनएम का टार्क बनता है।  इससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार कर सकता है। शकि्तशाली इंजन के कारण यह ट्रक भारी भार वहन करने में भी सफल रहता है।

केबिन और फीचर्स

टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक  का केबिन बॉडी के साथ लगा आता है। यह  ऑप्सन व्हीलर विकल्प सहित है। इसमें ड्राइवर सीट स्टैंडर्ड और आरामदायक आती है। ड्राइवर की सीट के अलावा 1 पैसेंजर की भी स्टैंडर्ड सीट है।

सस्पेंशन एवं ब्रेक्स

यह ट्रक पार्किंग ब्रेक के अलावा  Dual Circuit Full Air S Cam Brakes With Auto Slack Adjuster (Drum - Drum) and ABS ब्रेक में आता है। इसमें बेहतरीन फ्रंट और रियर सस्पेंशन आता है।

स्टीयरिंग एवं  गियरबॉक्स  

टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक में  स्टीयरिंग जी 550, 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स का गियरबॉक्स दिया गया है। इससे ड्राइवर को कंफर्ट तरीके से गाडी चलाने में सुविधा रहती है।

जानें, इस ट्रक की ये खासियतें

टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक में कई ऐसे खास स्पेसिफिकेशंस हैं जो इस ट्रक को बेजोड़ बनाने में सहायक हैं। इसमें 26 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी है। इससे यह ट्रक चढ़ाई पर आसानी से ड्राइव होता है। वहीं इसका व्हीलबेस 3920 एमएम है। यह ट्रक कंपनी द्वारा आकर्षक तरीके से  डिजायन किया गया है। इसकी शानदार माइलेज 5.5 से 6.5 kmpl है। यह अधिकतम 80 kmph की स्पीड प्रदान कर सकता है। इसकी फ्रंट लुकिंग शानदार है। इसकी चौड़ी विंडशील्ड पर दो वाइपर लगे हैं। बंपर काफी मजबूत आता है। इसके ऊपर ग्रिल है। स्टाइलिश हेलोजेन और इंडीकेटर्स हैं। वहीं ड्राइवर के दोनो साइड वाली विंडोज पर विजुअलिटी के लिए मिरर दिए गए हैं।

प्राइस

टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक को खरीदने के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त निवेश करने की जरूरत नहीं है। यह ट्रक 27.33 लाख रुपये से 28. 33 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में उपलब्ध होता है।

ट्रक जंक्शन पर करें विजिट

आप यदि टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करना नहीं भूलें। यहां आपको इस ट्रक के अलावा और करीब डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा ब्रांड्स के एक से बढ़ कर एक ट्रक मॉडल मिल जाएंगे। इनकी संपूर्ण जानकारी के लिए आप ट्रक जंक्शन पर ही ट्रक समाचारों की पोस्ट देख सकते हैं। यही नहीं ट्रक जंक्शन आपको अपने पुराने ट्रक को अच्छे दामों पर बेचने या फिर यूज्ड ट्रक खरीदने में भी आपकी पूरी मदद करेगा।

टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हो सकते हैं-:

सवाल-1. टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- यह ट्रक 16,140 kg जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-2. टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक कितने चक्के का ट्रक है?
जवाब- यह 6 चक्के का ट्रक है।

सवाल-3. टाटा अल्ट्रा टी. 16 सीएक्स ट्रक का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?
जवाब- यह 450 nm टार्क जनरेट करता है।

सवाल-4. टाटा अल्ट्रा टी.16 सीएक्स ट्रक  की कीमत क्या है?
जवाब- यह ट्रक 27.33 लाख रुपये से 28. 33 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में उपलब्ध होता है।

सवाल-5. टाटा अल्ट्रा टी.16 सीएक्स ट्रक  की माइलेज क्या है?
जवाब- इस ट्रक की माइलेज 5.5- 6-5 kmpl है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now