Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक : 100 किलोमीटर की रेंज के साथ दमदार ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक : 100 किलोमीटर की रेंज के साथ दमदार ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ज्यादा पेलोड और 62.5 Kwh बैटरी कैपेसिटी सहित कई सारी खूबियां  

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। देश में चल रही ईवी क्रांति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वेरिएंट में ज्यादा पेलोड कैपेसिटी और बेहतर रेंज के साथ शानदार ट्रक मॉडल पेश किया है। टाटा हाउस से आने वाला यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक ट्रक टाटा अल्ट्रा टी. 7 है। यह 100 किलोमीटर प्रति चार्ज की हाई रेंज प्रदान करता है, वहीं इसका जीवीडब्ल्यू  7490-8750 किलोग्राम के विकल्प में आता है। यह ट्रक 3692 किलोग्राम से 4935 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी विकल्प में आता है। इसके अलावा टाटा के इस इलेक्ट्रिक ट्रक में 62.5 Kwh की बैटरी कैपेसिटी है जो लांग जर्नी और बेस्ट परफॉर्मेंस  के लिए पर्याप्त है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस पोस्ट में आपको टाटा अल्ट्रा टी 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की मोटर और बैटरी के साथ अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इसे अवश्य पढें और शेयर करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा अल्ट्रा टी. 7 क्यों है ज्यादा प्रॉफिटेबल 

टाटा समूह का इलेक्ट्रिक ट्रक मॉडल 2023 टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक को खरीदने के बाद आपको अधिक प्रॉफिट मिलता है। इसकी खास वजह है इसमें Zero Tailpipe इंजन नॉर्म्स की शक्तिशाली मोटर जो 245 किलोवाट की हाई पावर एवं डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन होता है। इससे वाहन स्मूथली ड्राइव होता है और ड्राइव को थकान नहीं होती। इसकी बैटरी ऑक्टिलियन से निर्मित है जो कि साइलेंट ड्राइव ऑफ में सहायक है। इस बैटरी को ऑफ बोर्ड डीसी फास्ट चार्जिंग सिस्टम से मात्र 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इस ट्रक में 2800 Nm का टॉर्क जनरेट होता है जो भारी लोड के दौरान भी इंजन को ताकत प्रदान करता है। पावरफुल मोटर और अच्छी बैटरी कैपेसिटी के कारण यह ज्यादा भार ले जाने में सक्षम है वहीं इसकी रेंज भी 100 किलोमीटर प्रति चार्ज है। इससे ईंधन की बचत होती है। इसका कर्ब वेट 3798 किलोग्राम से 3815 किलोग्राम तक आता है। वहीं लोड बॉडी साइज एचडीएलबी, सीएलबी और केबिन चेचिस के रूप में आती है

टाटा अल्ट्रा सीरीज : टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक के मुख्य स्पसिफिकेशन्स

व्हीकल का नाम टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक
मोटर कैपेसिटी 245 किलोवाट
बैटरी कैपेसिटी 62.5 Kwh
जीवीडब्ल्यू 7490-8750 किलोग्राम
पेलोड कैपेसिटी 3692 से 4935 किलोग्राम
टॉर्क 2800 Nm
रेंज / माइलेज 100 किलोमीटर प्रति चार्ज

केबिन और फीचर्स

टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल आता है। यह चेचिस के साथ निर्मित है। इस केबिन में ड्राइवर की कंफर्टेबल सीट के साथ 2 पैसेंजर्स की भी आरामदायक सीटें आती हैं। यह केबिन 1.9 मीटर चौड़ाई वाला वॉक थ्रू केबिन है। इस ट्रक में गियरबॉक्स के साथ Integrated Hydraulic Power Steering- Tilt and Telescopic टाइप का पावर स्टीयरिंग आता है।

ब्रेक और सस्पेंशन

टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Air Brakes 325 X 120 S – CAM, Drum Brakes आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic springs with anti roll bar और रियर सस्पेशन Semi-Elliptical Leaf Springs with parabolic auxiliary के रूप में आता है।

टायर और व्हीलबेस

टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक 6 व्हीलर ट्रक है। ये रेडियल टायर, 235/75 R 17.5 Tubeless, Al alloy wheels, 6.75 X 17.5 साइज में आते हैं। इस ट्रक का व्हीलबेस 3550 से 3900 मिलीमीटर विकल्प में उपलब्ध है।

टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की कीमत

टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की कीमत 15.29 लाख रुपए (एक्स शोरूम) निर्धारित की गई है। इसकी ऑन रोड प्राइस आप ट्रक जंक्शन की विजिट कर आसानी से पता कर सकते हैं।

Faq- टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हो सकते हैं-:

Q.1- टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- यह ट्रक 3692 किलोग्राम से 4935 किलोग्राम के पेलोड कैपेसिटी विकल्प में आता है।

Q.2- टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की रेंज कितनी है?

Ans- यह ट्रक 100 किलोमीटर प्रति चार्ज की हाई रेंज प्रदान करता है।

Q.3 - टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की बैटरी कैपेसिटी 62.5 Kwh आती है।

Q.4  - टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की मोटर से कितना टॉर्क जनरेट होता है?

Ans- यह ट्रक 2800 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Q.5  - टाटा अल्ट्रा टी. 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की बैटरी कितने समय में चार्ज होती है?

Ans- इसकी बैटरी 2 घंटे में फुल चार्ज होती है।

सम्बंधित खबर : टाटा अल्ट्रा स्लीक टी. 9 में मिलेगा ज्यादा बड़ा लोडिंग एरिया और शानदार माइलेज

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT        

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अल्मोरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रुद्रपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बागेश्वर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चम्पावत
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रामपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पिथोरागढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*