टाटा विंगर स्टाफ : 12 सीटर वाला किफायती ट्रैवलर वैन

Truck Junction Google News
टाटा विंगर स्टाफ : 12 सीटर वाला किफायती ट्रैवलर वैन
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

स्टाफ और एंप्लॉई के लिए जबरदस्त व्हीकल, जानें इसके फीचर्स

अगर आप अपनी फैक्टरी या एंप्लॉई अथवा यात्रा के लिए ट्रैवलर वैन की तलाश में हैं, तो टाटा विंगर स्टाफ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टाटा विंगर स्टाफ एक 12 सीटर वेरिएंट है जिसका इस्तेमाल छोटी अथवा मध्यम दूरी के परिवहन के लिए किया जा सकता है। टाटा विंगर सीरीज के इस टेंपो ट्रैवलर को कई कारणों से खास माना जाता है। जिसमें सबसे प्रमुख कारण है,यह 11 किलोमीटर का बेहतरीन माइलेज देता है यह एक 4 व्हीलर व्हीकल है। अगर आप भी यात्रा परिवहन की जरूरतों के लिए या छोटी या मध्यम दूरी के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए ट्रैवलर वैन की तलाश में हैं तो यह व्हीकल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 2200 सीसी इंजन के साथ यह टेंपो ट्रैवलर अपनी अच्छी इंजन क्षमता की वजह से भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा विंगर स्टाफ व्हीकल के बारे में, इसके फीचर्स, इसकी कीमत आदि की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

क्या है टाटा विंगर स्टाफ व्हीकल की खासियत?

टाटा विंगर स्टाफ व्हीकल की खासियत की बात करें तो यह व्हीकल बेहद किफायती भी है। 16.50 लाख रुपए से 17.25 लाख रुपए की प्राइस रेंज में यह प्रोडक्ट बेहद शानदार है। इस विंगर का पेलोड कैपेसिटी 1680 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 3200 mm है। स्कूल बस, यात्रा एवं अन्य जरूरतों के लिए बड़े आकार में ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाले टेंपो ट्रैवलर की जरुरत पड़ती है। अक्सर कंपनियां अपने स्टाफ को फैसिलिटी देने के लिए टेंपो ट्रैवलर का उपयोग उन्हें पिक करने और ड्रॉप करने के लिए करती हैं। इसके अलावा इसका उपयोग एंबुलेंस, स्कूल बस आदि के लिए भी किया जा सकता है। इस टेंपो ट्रैवलर की खास बात यह होती है कि ये ज्यादा किफायती होते हैं और कम लागत में परिवहन जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके अलावा इस व्हीकल की कुछ खासियत है जो इस प्रकार है:

  • यह व्हीकल 100 एचपी पावर के साथ आता है |

  • इस व्हीकल की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा है |

  • इस व्हीकल का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2970 किलोग्राम / 3030 किलोग्राम है |

टाटा विंगर स्टाफ के वेरिएंट

टाटा विंगर स्टाफ टेंपो ट्रैवलर के वेरिएंट की बात करें तो इस ट्रैवलर के कुल दो वेरिएंट उपलब्ध है, जो इस प्रकार है :

वेरिएंट कीमत
टाटा विंगर स्टाफ 12 सीटर ₹16.50 लाख से ₹17.25 लाख
टाटा विंगर स्टाफ 13 सीटर ₹16.50 लाख से ₹17.25 लाख

कितना होगा फायदा

इस ट्रैवलर वैन की सीटिंग कैपेसिटी 12 से 13 लोगों की है। 16.50 लाख रुपए से शुरू होने वाले इस ट्रैवलर वैन में 13 लोगों के बैठने की क्षमता है। लगभग 11 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली इस गाड़ी का उपयोग स्कूल बस के रूप में एवं यात्रा वाहन के तौर पर किया जा सकता है। इससे वाहन मालिक को काफी फायदा होगा, क्योंकि किफायती माइलेज के साथ यह एक कम मेंटनेंस वाला वाहन भी है। इसे कंपनियों, एंबुलेंस, स्कूल वैन आदि के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस ट्रैवलर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या आपको इस वाहन की खरीदी में रुचि है तो आप आसानी से ट्रक जंक्शन पर टाटा विंगर स्टाफ टेंपो ट्रैवलर के पेज पर जाकर बिलकुल फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन इसके लिए आपको निःशुल्क सहायता प्रदान करती है।  

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
सरायकेला-Kharsawan
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुरुलिया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
झारग्राम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पश्चिम सिंहभूम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मयूरभंज
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बोकारो
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*