Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा विंगर vs फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट : जानें, कौनसा है ज्यादा बेस्ट टैंपो ट्रैवलर

Truck Junction Google News
टाटा विंगर vs फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट : जानें, कौनसा है ज्यादा बेस्ट टैंपो ट्रैवलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा विंगर और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेस की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना

अगर आप टैंपो ट्रैवलर (Tempo Traveller) एंबुलेंस खरीदना चाहते हैं तो जाहिर है कि जो सस्ता और सबसे बेस्ट मॉडल होगा वहीं खरीदेंगे। भारत की शीर्ष कमिर्शयल व्हीकल निर्माता टाटा मोटर्स और फोर्स मोटर्स ये दोनो ही कंपनियां टैंपो ट्रैवलर एंबुलेंस उत्पादन में अग्रणी हैं। दोनो ही कंपनियां ग्राहकों के बीच विश्वसनीयता और अपने उत्पादों की उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। यहां टाटा हाउस से आने वाली टाटा विंगर एंबुलेंस टैंपो ट्रैवलर और फोर्स हाउस की फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी के की शॉर्ट कंपेरिजन करें तो इनमें टाटा विंगर एंबुलेंस की जीवीडब्ल्यू 3033 kg  है। वहीं फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी की जीवीडब्ल्यू 3965 kg  है। ट्रक जंक्शन के इस ऑर्टिकल में इन दोनो एंबुलेंस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस,माइलेज और कीमत आदि के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, आप खुद ही  तय कर लीजिएगा कौनसा  एंबुलेंस टैंपो ट्रैवलर आपके लिए बेस्ट रहेगा।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

बॉडी निर्माण और खास स्पेसिफिकेशंस

टाटा विंगर एंबुलेंस और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी वाहन की कंपेरिजन करें तो ये दोनो ही मजबूत बॉडी के साथ पेश की गई हैं। टाटा विंगर एंबुलेंस की बिग विंडशील्ड आकर्षक है। इस पर दो वाइपर के साथ ही कंपनी का लोगो और बेजिंग है वहीं स्टाइलिश हैडलाइटस और साइड मिरर दिए गए हैं। ऊपर माइक और कैमरा है। इसका कर्ब वेट 2068 kg है। यह एंबुलेंस बेहतर तरीके से डिजायन की गई है। इसका व्हीलबेस 3200 एमएम है। इसके इंजन की पावर 98 एचपी की है। इसमें एलएनटी +डीपीएफ बीएस 6 एमिशन नोर्म्स विकल्प का इंजन है। यह 200 NM  का टार्क जनरेट करता है। इसमें फ्यूल टैंक केपेसिटी 60 लीटर है। इसकी माइलेज 13 से 14 kmpl है। वहीं फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर  भी स्ट्रांग बॉडी के साथ आता है। इस एंबुलेंस की फ्रंट लुकिंग आकर्षक है। इसकी मजबूत और चौडी विंडशील्ड है। इस पर फोर्स का लोगो और बेजिंग है। इसके बंपर के ऊपर वाले हिस्से के पास शानदार ग्रिल है। स्टाइलिश हैडलाइट और इंडीकेटर्स हैं। इसका इंजन एफएम 2.6-सीआरईडी बीएस 6 एमिशन नोर्म्स विकल्प वाला इंजन है। यह 115 एचपी पावर प्रदान करता है।इसमें 350 NM  का टार्क जनरेट होता है। वहीं इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 70 लीटर है। इस एंबुलेंस का व्हीलबेस 3350MM है। इसकी माइलेज 17 kmpl  है।

फीचर्स के आधार पर तुलना

टाटा विंगर एंबुलेंस टैंपो ट्रैवलर और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर की तुलना यदि इनके फीचर्स के आधार पर की जाए, तो टाटा विंगर एंबलुंस टैंपो ट्रैवलर में पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसका स्टीयरिंग 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ पावर एसिसटेड रेक एंड पिनऑन है। इसका फ्रंट सस्पेंशन Mcpherson Struts with Coll Spring और रियर सस्पेंशन Parabolic Leaf Springs, Hydraulic Telescopic Shock Absorber के साथ है। टाटा विंगर (Tata Winger) एंबुलेंस का केबिन बॉडी केबिन के रूप में आता है। इसके फ्रंट टायर 195 आर 15 एलटी और इसी साइज में रियर टायर आते हैं। उधर फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर  की कई स्पेशल फीचर्स के साथ आता है। इसे कंपनी ने बेहतर तरीके से डिजायन किया है। इसमें पार्किंग ब्रेक के अलावा हाइड्रोलिक, ड्यूल सर्किट वेक्यूम एसिसटेड एबीएस विद ईबीडी ब्रेक आते हैं। इसका स्टीयरिंग पावर सहित है, यह जी 32-5, 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसका फ्रंट सस्पेंशन सेमी एलिपि्टकल लीफ सि्प्रंग विद हाइड्रोलिक शॉक  एब्जार्बर्स, एंटी रोल बार और रियर सस्पेंशन Semi Elliptical Leaf Springs With Hydraulic Shock Absorbers, Anti Roll Bar – optional के साथ है।

जानें, कौनसा टैंपो ट्रैवलर एंबुलेंस है सस्ता

टाटा विंगर टैंपो ट्रैवलर एंबुलेंस और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैपों ट्रैवलर इन दोनो में कौनसा वाहन सस्ता रहेगा। यह इनकी एक्स शोरूम प्राइस से स्पष्ट हो जाएगा। टाटा विंग टैंपो ट्रैवलर एंबुलेंस की एक्स शोरूम प्राइस 16.39 लाख रुपये 22. 52 लाख रुपये तक है जबकि फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैपों ट्रैवलर की एक्स शोरूम कीमत 25.39 लाख रुपये 26.96 लाख रुपये है। यानि टाटा की एंबुलेंस सस्ती होगी।

टाटा विंगर और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेस Faq: -

सवाल- 1. टाटा विंगर एंबुलेंस और फोर्स  एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैपों ट्रैवलर में जीवीडब्ल्यू किसकी ज्यादा है?
जवाब- फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर की जीवीडब्ल्यू 3965 kg है, जबकि टाटा विंगर एंबुलेंस टैंपो ट्रैवलर की 3033 kg  है।

सवाल- 2. टाटा विंगर एंबुलेंस और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर में किसकी माइलेज अधिक है?
जवाब- फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर की माइलेज 17 kmpl  है जबकि टाटा विंगर एंबुलेंस की माइलेज 13-14 kmpl  है।  
 
सवाल-3. फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर की प्राइस बताएं?
जवाब- इसकी एक्स शोरूम कीमत 25.39 लाख रुपये 26.96 लाख रुपये है।
 
सवाल- 4. टाटा विंगर एंबुलेंस टैंपो ट्रैवलर के इंजन की पावर कितनी है?
जवाब- इसके इंजन की पावर 98 एचपी है।
 
सवाल- 5. टाटा विंगर एंबुलेंस और फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर में किसका इंजन ज्यादा टॉर्क बनाता है?
जवाब- फोर्स एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस टाइप डी टैंपो ट्रैवलर का, 350 NM ।
 
सवाल- 6 टाटा विंगर एंबुलेंस टैंपो ट्रैवलर के फ्यूल टैंक की केपेसिटी क्या है?
जवाब- इसकी फ्यूल टैंक केपेसिटी 60 लीटर है।

ट्रक जंक्शन की करें विजिट: 

अगर आप ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप, टैंपो ट्रैवलर,एंबुलेंस, थ्री व्हीलर आदि कमर्शियल व्हीकलस किसी भी ब्रांड में खरीदना या बेचना चाहते हैं तो  हमारे ट्रक जंक्शन की बेवसाइट की विजिट करना ना भूलें। यहां आप  एक कि्लक में सौदा कर सकते हैं। वहीं इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के बारे में जानकारी सहित ताजातरीन खबरें भी मिलेंगी। 

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
चंद्रपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
भंडारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कुमारम भीम आसिफाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बलोद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नारायणपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*