Posted On : 09 June, 2023
टाटा मोटर्स अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार किफायती दाम में बेस्ट फीचर्स वाले कमर्शियल वाहनों को पेश करती आई है। जब कभी भी इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री करने वाली कंपनी की बात होती है, तो इसमें टाटा मोटर्स का नाम सबसे पहला आता है। टाटा मोटर्स के देश–विदेश में ग्राहकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत में टाटा मोटर्स के स्मॉल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आने वाले पिकअप की डिमांड बनी रहती है। भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में वैसे तो कई पिकअप मौजूद है, लेकिन देश में सबसे ज्यादा योद्धा सीरीज के पिकअप का उपयोग किया जाता है। योद्धा सीरीज पिकअप का अधिक उपयोग खेती, पोल्ट्री और डेयरी सेक्टर के लिए किया जाता है। आज हम आपको योद्धा सीरीज के सबसे पॉपुलर टाटा योद्धा पिकअप की जानकारी देने जा रहे हैं। कंपनी के इस पिकअप को अधिक मजबूती, लेटेस्ट फीचर्स और शानदार माइलेज के लिए पहचाना जाता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा योद्धा पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
टाटा मोटर्स के इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला TATA 2.2L BS6 DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 100 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 250 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। टाटा योद्धा पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1700 किलोग्राम रखी गई है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई करके डबल कमाई कर सकते हैं। कंपनी का यह पिकअप 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। टाटा के इस पिकअप का कर्ब वेट 1790 किलोग्राम है। कंपनी अपने इस पिकअप के साथ 13 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है, जिससे आप अपने बिजनेस की शुरूआत से ही सेविंग करने लगते हैं। टाटा के इस पिकअप में 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जिससे बिना रूकावट के लंबे सफर को पूरा किया जा सकता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।
टाटा योद्धा पिकअप को 5350 MM लंबाई, 1860 MM चौड़ाई और 1810 MM ऊंचाई के साथ 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया गया है, इसे पहली नजर देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। टाटा पिकअप के फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। योद्धा सीरीज वाले इस पिकअप का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 MM रखा गया है और इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 6250 MM है। इस पिकअप में ड्यूल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर्स देखने को मिल aजाते हैं। कंपनी के इस पिकअप में Day केबिन आता है, जिसमें काफी अच्छा खासा स्पेस दिया गया है। टाटा 4 चक्का पिकअप में 215/75 R 16 Radial फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी के इस पिकअप में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट मिल जाती है।
कंपनी के इस पिकअप में आपको Power स्टीयरिंग के साथ GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 forward + 1 reverse गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस टाटा पिकअप में Synchromesh ट्रांसमिशन और Single Plate dry Friction type 260 mm Dia क्लच दिया गया है। योद्धा सीरीज वाले इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ 296 Dia, twin pot Caliper Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। टाटा योद्धा पिकअप को Semi elliptical leaf springs - 6 leaves फ्रंट सस्पेंशन और Innovative Two stage Semi elliptical leaf springs -9 leaves रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस पिकअप में ईको फ्यूल – सेविंग मोड, हाई यूटिलिटी डैशबोर्ड और ड्राइवर इन्फो डिस्प्ले समेत कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इस पिकअप को अधिक कम्फर्टेबल के साथ बेस्ट प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए किफायती दामों में बेस्ट फीचर्स वाले वाहनों को पेश करती आई है। कंपनी ने लगभग अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों की कीमत कम रखी है। Tata Motors ने अपने टाटा योद्धा पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से टाटा योद्धा पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं।
टाटा योद्धा पिकअप में आपको 6 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
टाटा योद्धा क्रू केबिन 4x4 | 2990 | ₹ 9.66 - 10.71 लाख |
टाटा योद्धा 1200 4x4 | 2990 | ₹ 9.51 - 10.01 लाख |
टाटा योद्धा 1500 | 3260 | ₹ 9.52 - 10.02 लाख |
टाटा योद्धा क्रू केबिन 4x2 | 2990 | ₹ 9.52 - 10.02 लाख |
टाटा योद्धा 1200 | 2950 | ₹ 9.51 - 10.01 लाख |
टाटा योद्धा सिंगल केबिन 4x4 | 2990 | ₹ 10.24 - 10.74 लाख |
Q.1 टाटा योद्धा पिकअप की कीमत क्या है?
Ans भारत में टाटा योद्धा पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपये है।
Q.2 टाटा योद्धा पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है।
Q.3 टाटा योद्धा पिकअप का माइलेज क्या है?
Ans टाटा योद्धा पिकअप में 13 kmpl का शानदार माइलेज आता है।
Q.4 टाटा योद्धा पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans योद्धा सीरीज वाला यह पिकअप 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 टाटा योद्धा पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans कंपनी के इस पिकअप को 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT