Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप : अधिक माइलेज, ज्यादा पेलोड

Truck Junction Google News
टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप : अधिक माइलेज, ज्यादा पेलोड
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सबसे ज्यादा कमर्शियल वाहनों की ब्रिकी करने वाली कंपनी की बात करें, तो इसमें सबस पहला नाम टाटा मोटर्स का आता है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए किफायती कीमत में अच्छे फीचर्स वाले व्हीकल्स को लॉन्च करती आई है। टाटा मोटर्स के योद्धा पिकअप अक्सर देश में चर्चा का माध्यम बनते हैं क्योकि इस सीरीज में आने वाले पिकअप दमदार होते हैं और इनका उपयोग किसी भी क्षेत्र में किया जा सकता है। अधिकतर लोग टाटा योद्धा पिकअप का खेती से लेकर पोल्ट्री और डेयरी सेक्टर में उपयोग करते हैं। भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा योद्धा सीरीज के वैसे तो कई पिकअप मौजूद है। लेकिन अगर हम अधिक पेलोड क्षमता और ज्यादा कम्फर्टेबल पिकअप की बात करें, तो इसमें टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी का यह 3 टन वाला पिकअप 2200 CC इंजन कैपेसिटी में आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला TATA 2.2L BS 6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 100 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 250 NM है, जिससे यह पिकअप पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप में आपको 1230 किलोग्राम की पेलोड क्षमता मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई कर सकते हैं। कंपनी का यह पिकअप 2990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। टाटा के इस योद्धा पिकअप का कर्ब वेट 1760 किलोग्राम रखा गया है। योद्धा सीरीज वाले इस पिकअप में काफी अच्छा माइलेज मिलता है और इसमें 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। कंपनी ने अपने इस पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी है।

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप का बॉडी लुक

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप को 5350 MM लंबाई, 1860 MM चौड़ाई और 1810 MM ऊंचाई के साथ 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। टाटा पिकअप के फ्रंट में एक बड़ी विडशील्ड के साथ डबल वाइपर आते हैं। कंपनी के इस पिकअप का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 MM रखा गया है। योद्धा पिकअप में ड्यूल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर्स देखने को मिल जाते हैं। इसमें काफी अच्छे स्पेस वाला केबिन आता है और इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। टाटा के इस 4 चक्का पिकअप में 215/75 R 16 Radial फ्रंट और रियर टायर आते हैं।

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप के फीचर्स

टाटा मोटर्स के इस पिकअप में Power स्टीयरिंग के साथ GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस पिकअप में Synchromesh ट्रांसमिशन और 260 mm Dia Single Plate dry Friction type क्लच दिया गया है। टाटा योद्धा पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic, twin pot disc brake Rear brakes/Drum ब्रेक्स आते हैं। टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप को Rigid type with parabolic leaf springs फ्रंट सस्पेंशन और Independent coil spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस पिकअप में फॉग लाइट्स समेत कई फीचर्स आते हैं। टाटा मोटर्स के इस पिकअप की ग्रेडेबिलिटी 40% रखी गई है, जो इसे पहाड़ी और चढ़ाई वाले कठिन रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करती है।

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप की कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स कम से कम कीमत में दमदार इंजन परफॉर्मेंस वाले कमर्शियल वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने इस पिकअप का प्राइस भी बजट में रखा है, जो इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के आगे किफायती ही कहा जा सकता है। Tata Motors ने अपने इस टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 9.65 लाख से 10.65 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद टाटा के इस योद्धा सीरीज वाले पिकअप को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप की कीमत क्या है?

Ans भारत में टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 9.65 लाख से 10.65 लाख रुपये है।

Q.2 टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?

Ans कंपनी के इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1230 किलोग्राम है।

Q.3 टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans टाटा मोटर्स के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2990 किलोग्राम है।

Q.4 टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप का कर्ब वेट क्या है?

Ans कंपनी के इस पिकअप का कर्ब वेट 1760 किलोग्राम है।

Q.5 टाटा योद्धा एक्स सिंगल कैब पिकअप की सीट क्षमता क्या है?

Ans टाटा के इस पिकअप में ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
श्योपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
टोंक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
करौली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोटा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बरन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*