Rakesh Khandelwal

पुराने ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलो और पाओ ₹1.5 लाख की सरकारी मदद

Truck Junction Google News
पुराने ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलो और पाओ ₹1.5 लाख की सरकारी मदद
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

'तेलंगाना ऑटो-रिक्शा इलेक्ट्रिक कन्वर्जन स्कीम-2026 की पूरी जानकारी, सीधे ऑन-रोड प्राइस से कम होंगे ₹1.5 लाख

तेलंगाना सरकार ने पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो चालकों को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की तरफ शिफ्ट करने के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद का ऐलान किया है। 'तेलंगाना ऑटो-रिक्शा इलेक्ट्रिक कन्वर्जन स्कीम-2026' के तहत पात्र ऑटो चालकों को अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में बदलने या नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर ₹1.50 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

सरकार का मानना है कि इस स्कीम से न सिर्फ ऑटो चालकों का रोजाना का ईंधन खर्च कम होगा, बल्कि हैदराबाद जैसे शहरों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल, पात्रता, लाभ पाने का तरीका, बजट और टारगेट के बारे में।

क्या है तेलंगाना ऑटो-रिक्शा इलेक्ट्रिक कन्वर्जन स्कीम-2026?

यह योजना खासतौर पर पेट्रोल और डीजल ऑटो चलाने वाले चालकों के लिए लाई गई है, ताकि वे अपने पुराने वाहन को इलेक्ट्रिक में तब्दील कर सकें या सीधे नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद सकें। तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर के अनुसार, राज्य सरकार हैदराबाद के कोर अर्बन रीजन में चलने वाले पेट्रोल-डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने के लिए चालकों को ₹1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी।

यह सब्सिडी राशि सरकार से मान्यता प्राप्त डीलर वाहन की ऑन-रोड कीमत में से सीधे घटा दी जाएगी, यानी चालकों को अलग से क्लेम करने की झंझट नहीं होगी।

ऑटो चालकों को कैसे मिलेगा स्कीम का लाभ?

इस योजना के तहत चालकों के पास दो विकल्प होंगे:

  1. मौजूदा ऑटो को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करवाना: इसके लिए AIS-123 मानकों के अनुरूप प्रमाणित इलेक्ट्रिक किट लगवानी होगी।
  2. नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदना: मान्यता प्राप्त डीलर से सीधे नया EV ऑटो खरीदा जा सकता है।

दोनों ही स्थितियों में सरकार की तरफ से ₹1.50 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी, जो वाहन की ऑन-रोड कीमत से सीधे एडजस्ट होगी।

18,766 ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य

सरकार ने इस स्कीम के तहत कुल 18,766 पेट्रोल और डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में  बदलने का लक्ष्य रखा है। इनमें 11,254 डीजल ऑटो और 7,512 पेट्रोल ऑटो शामिल हैं। यह योजना फिलहाल कोर अर्बन रीजन इकोनॉमी (CURE) क्षेत्र में लागू की जाएगी, जिसमें हैदराबाद के प्रमुख शहरी इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योजना का बजट और फंडिंग मॉडल

सरकार ने इस स्कीम के लिए कुल ₹200 करोड़ का बजट तय किया है। इस राशि में विशेष योगदान इस प्रकार बांटा गया है:

  • SC कल्याण विभाग: ₹50 करोड़
  • ST कल्याण विभाग: ₹50 करोड़
  • BC कल्याण विभाग: ₹50 करोड़
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग: ₹50 करोड़

यह मल्टी-डिपार्टमेंट फंडिंग मॉडल दिखाता है कि सरकार इस योजना को समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाने पर फोकस कर रही है।

योजना से क्या फायदा होगा?

  • प्रदूषण में कमी: इलेक्ट्रिक ऑटो बढ़ने से हैदराबाद में वायु और ध्वनि प्रदूषण दोनों घटेंगे।
  • ईंधन खर्च से राहत: पेट्रोल-डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने की प्रति-किलोमीटर लागत काफी कम होती है, जिससे चालकों को रोजाना के बढ़ते ईंधन खर्च से राहत मिलेगी।
  • कमाई में सुधार: EV की कम ऑपरेटिंग कॉस्ट के चलते चालकों की नेट इनकम बेहतर होने की उम्मीद है।

योजना की निगरानी कैसे होगी?

योजना को पारदर्शी और सही तरीके से लागू करने के लिए सरकार ने तीन स्तरीय निगरानी व्यवस्था बनाने का फैसला किया है। इसमें राज्य स्तर पर नीति निर्धारण और बजट आवंटन की जिम्मेदारी होगी, जबकि योजना स्तर पर योजना के क्रियान्वयन और डीलर्स के साथ समन्वय किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर लाभार्थियों के चयन और योजना की जमीनी निगरानी की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. तेलंगाना ऑटो-रिक्शा इलेक्ट्रिक कन्वर्जन स्कीम-2026 के तहत कितनी सब्सिडी मिलेगी?

पात्र ऑटो चालकों को इलेक्ट्रिक वाहन में कन्वर्जन या नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर ₹1.50 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

  1. यह स्कीम किन चालकों के लिए है?

यह स्कीम हैदराबाद के कोर अर्बन रीजन (CURE) में पेट्रोल और डीजल ऑटो चलाने वाले चालकों के लिए है, जो अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में बदलना चाहते हैं।

  1. मौजूदा ऑटो को इलेक्ट्रिक में कैसे बदला जा सकता है?

मौजूदा पेट्रोल/डीजल ऑटो को AIS-123 मानकों के अनुरूप प्रमाणित इलेक्ट्रिक किट लगवाकर इलेक्ट्रिक में बदला जा सकता है।

  1. योजना का कुल बजट कितना है?

सरकार ने इस योजना के लिए कुल ₹200 करोड़ का बजट रखा है, जिसमें SC, ST, BC और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का 50-50 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है।

  1. इस योजना के तहत कितने ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य है?

कुल 18,766 ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें 11,254 डीजल और 7,512 पेट्रोल ऑटो शामिल हैं।

  1. सब्सिडी कैसे मिलेगी, सीधे खाते में या वाहन की कीमत में छूट के रूप में?

यह सब्सिडी राशि सरकार से मान्यता प्राप्त डीलर वाहन की ऑन-रोड कीमत में से सीधे घटाई जाएगी, यानी चालकों को अलग से क्लेम नहीं करना होगा।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
पूर्वी कामेंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पापम पारे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बिश्वनाथ
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लोअर सुबनसिरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लखीमपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सोनितपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*