Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
09 Aug 2022
Automobile

थ्री व्हीलर कमर्शियल व्हीकल्स रिटेल सेल्स जुलाई 2022 में 50,349 की बिक्री में वृद्धि

By News Date 09 Aug 2022

थ्री व्हीलर कमर्शियल व्हीकल्स रिटेल सेल्स जुलाई 2022 में 50,349 की बिक्री में वृद्धि

थ्री व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2022 : थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 80.41 प्रतिशत की वृद्धि

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने हाल ही देश की थ्री व्हीलर्स निर्माता कंपनियों की जुलाई 2022 की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े जारी किए हैं। इस थ्री व्हीलर्स सेल्स डाटा के मुताबिक देशभर की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2022 में 50,349 थ्री व्हीलर्स की खुदरा बिक्री दर्ज की जो कि गत वर्ष के इसी माह की तुलना में 22,441 इकाइयां अधिक रही। पिछले साल जुलाई 2021 के दौरान कुल 27908 थ्री व्हीलर्स बेचे गए थे। इस प्रकार बिक्री में 80.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको देश की एक दर्जन से अधिक प्रमुख थ्री व्हीलर्स निर्माता कंपनियों की  बिक्री के आंकड़ो सहित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। भारत में थ्री व्हीलर्स की बिक्री जानने के लिए ट्रक जंक्शन के साथ बने रहें।

बजाज 13,016 तिपहिया वाहन बेच कर पहले स्थान पर

इस सेल्स रिपोर्ट के जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो बजाज ने जुलाई 2022 में सर्वाधिक 13,016 तिपहिया वाहन बेचे जो कि गत वर्ष के इसी माह की तुलना में 2976 यूनिट अधिक थे। बजाज ने जुलाई 2021 में 10,040 वाहन बेचे थे। इस तरह इसकी बिक्री 29.64 प्रतिशत अधिक रही है।

पियाजियो और वाईसी इलेक्ट्रिक की बिक्री में  जोरदार इजाफा

थ्री व्हीलर्स की बिक्री में पियाजियो और वाईसी इलेक्ट्रिक ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है। जुलाई 2022 में पियाजियो ने 4,164 इकाइयों की बिक्री दर्ज की जबकि इसी माह 2021 में इसने 3,898 इकाइयों की सेल की। इस तरह पियाजियो ने इस वर्ष जुलाई में 266 इकाइयां ज्यादा बेच कर 6.82 प्रतिशत वृद्धि हासिल की। इसी तरह वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी ने जुलाई 2022 में 2499 यूनिट बेची जो कि जुलाई 2021 की तुलना में 1326 इकाइयां अधिक हैं। कंपनी ने 113.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

महिंद्रा, मयूरी और अतुल ऑटो की शानदार बिक्री वृद्धि

फेडा की थ्री व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट्स के तहत महिंद्रा कंपनी ने जुलाई 2022 में 103.49, मयूरी ने 217.36 और अतुल ऑटो ने 29.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इन्होंने क्रमश: इस जुलाई में 2098, 1590 और 1370 इकाइयों की सेल की। इससे पहले जुलाई 2021 में महिंद्रा ने महिंद्रा का 1031, मयूरी ने 501 और अतुल ऑटो ने 1055 यूनिट्स की बिक्री की।

सारथी, मिनी मेट्रो और सिटी लाइफ को हुआ लाभ

आपको बता दें कि फेडा की रिपोर्ट्स के आधार पर थ्री व्हीलर्स निर्माता सारथी ने जुलाई 2022 में 1214, मिनी मेट्रो ने 1048 एवं सिटी लाइफ ने 1016 इकाइयों की सेल की। इससे पहले जुलाई 2021 में सारथी ने 550, मिनी मेट्रो ने 232 और सिटी लाइफ ने 370 इकाइयों की सेल की। इससे इन कंपनियों की सालाना ग्रोथ क्रमश: 120.72, 351.72 और 174. 59 प्रतिशत रही।

टीवीएस, जे.एस.एऑटो और टेरा मोटर्स की रिकार्ड बिक्री

फेडा की रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई 2022 में टीवीएस, जे.एस.ए ऑटो और टेरा मोटर्स की बिक्री भी जोरदार रही। इनमें टीवीएस ने 989, जे.एस.ए ऑटो ने 869 और टेरा मोटर्स ने 608 यूनिट्स की बिक्री की। यह बिक्री 2021 के इसी माह की तुलना में क्रमश: 113.14,  171.56 एवं 211.79 प्रतिशत रही।

ठुकराल इलेक्ट्रिक सहित अन्य थ्री व्हीलर्स की सेल

थ्री व्हीलर्स निर्माता उक्त सभी कंपनियों के अलावा ठुकराल इलेक्ट्रिक ने जुलाई 2022 में 528 इकाइयां बेचीं जबकि 2021 में इसी माह 297 यूनिट्स की सेल की। इससे कंपनी को 77.77 प्रतिशत की वृद्धि हासिल हुई। अन्य विभिन्न कंपनियों की कुल बिक्री जुलाई 2022 में 19,340 इकाइयों की रही जो कि 2021 की तुलना में 148. 53 प्रतिशत ज्यादा थी।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us