इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 : 56,313 इकाइयों की बिक्री
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से हाल ही जारी की गई भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों की अगस्त 2022 की सेल्स रिपोर्ट काफी उत्साहजनक है। अगस्त 2022 में भारत में 56,313 थ्री व्हीलर्स की बिक्री हुई जो गत वर्ष की तुलना में 83.14 प्रतिशत अधिक है। फाडा के इन थ्री व्हीलर्स डेटा पर गौर करें तो कई कंपनियों ने गत अगस्त 2021 की तुलना में इस वर्ष डेढ़ से दोगुना तक थ्री व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की है। बजाज ऑटो लिमिटेड, पियाजियो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, मयूरी (सायरा) इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, अतुल ऑटो, सिटी लाइफ, जेझा एवं उड़ान आदि थ्री व्हीलर निर्माताओं की साल दर साल बढ़ी जबर्दस्त बिक्री से कई कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में भी वृद्धि हुई है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको देश की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों की बिक्री के आंकड़ों के साथ इनकी बाजार हिस्सेदारी के बारे में यहां पूरी जानकारी दी जा रही है। भारत में थ्री व्हीलर्स की बिक्री जानने के लिए हमारे साथ ट्रक जंक्शन पर बने रहें।
थ्री व्हीलर्स बिक्री अधिक बढऩे के मुख्य कारण
भारत में अन्य कमर्शियल व्हीकल्स की तुलना में थ्री व्हीलर्स की बिक्री बढऩे के पीछे कई कारण हैं। ऑटो मार्केट विशेषज्ञों की मानें तो इनमें सबसे बड़ा कारण इन वाहनों की लगातार बढ़ती उपयोगिता है। आजकल ई-कॉमर्स की आर्थिक गतिविधियां निरंतर बढ़ रही हैं। शहरों में तंग बाजारों, गलियों में अंतिम मील का साथी थ्री व्हीलर ही माना जाता है। इसके अलावा इन वाहनों की किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस लागत, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में थ्री व्हीलर के नये और आकर्षक मॉडलों की लांचिंग आदि ऐसे कारण हैं जो इन वाहनों की बिक्री वृद्धि में सहायक बन रहे हैं। इसके अलावा 2021-22 के बाद कोरोना महामारी पर नियंत्रण होने से ट्रक, मिनी ट्रक, टिपर आदि सभी श्रेणी के कमर्शियल वाहनों के साथ थ्री व्हीलर की बिक्री का मार्ग पूरी तरह खुल गया।
बजाज ऑटो ने बेचे सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर्स
यहां आपको बता दें कि फाडा की थ्री व्हीलर डेटा रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2022 में बजाज ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर बेचे हैं। इस कंपनी की अगस्त 2022 में 16,764 थ्री व्हीलर की इकाइयों की सेल हुई। यह बिक्री गत अगस्त 2021 में हुई 11,242 इकाइयों की तुलना में 5,522 यूनिट अधिक है। हालांकि अगस्त 2021 के मुकाबले बिक्री अधिक होने पर भी बजाज ऑटो की बाजार हिस्सेदारी 29.77 प्रतिशत रही है जबकि गत वर्ष अगस्त में यह 36.56 प्रतिशत थी।
पियाजियो की 3 व्हीलर बिक्री में इजाफा
देश की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी पियाजियो व्हीकल्स की अगस्त 2022 में 4788 इकाइयों की बिक्री हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इस कंपनी ने 3891 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे थे। इसके बावजूद इसकी बाजार हिस्सेदारी गत वर्ष के मुकाबले करीब 4 प्रतिशत कम रही। अगस्त 2021 में पियाजियो का शेयर मार्केट 12.65 प्रतिशत था लेकिन इस साल अगस्त में अधिक यूनिट बिकने के बाद भी बाजार हिस्सेदारी 8.50 प्रतिशत रह गई। कुल मिलाकर पियाजियो थ्री व्हीलर की बिक्री में अगस्त 2022 में देश में दूसरा स्थान पाया है।
महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक और मयूरी की बिक्री बढ़ी
थ्री व्हीलर्स की बिक्री के फाडा के आंकडों पर नजर डालें तो पियाजियों के बाद तीसरे नंबर पर आती है महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी। इसने अगस्त 2021 की तुलना में इस अगस्त में दोगुना से भी अधिक बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष के अगस्त माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1,112 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की थी जबकि अगस्त 2022 में यह बिक्री 2,392 का आंकड़ा छू गई। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी है। गत वर्ष अगस्त में शेयर मार्केट 3.62 प्रतिशत था जो इस वर्ष अगस्त में 4.25 प्रतिशत हो गया। इसके अलावा वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अगस्त 2022 में 1977 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बेचे। अगस्त 2021 में इसने 1187 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। इसी तरह सायरा जो कि अब मयूरी इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाती है, इसने अगस्त 2021 की 606 इकाइयों के मुकाबले अगस्त 2022 में 1879 यूनिट का बेचान किया। यह वृद्धि तीन गुना से भी अधिक रही। इसका शेयर मार्केट भी 1.97 से बढ़ कर 3.34 प्रतिशत हो गया।
अतुल ऑटो, सिटी लाइफ और मिनी मेट्रो की रही अच्छी सेल
अगस्त 2022 में थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड, सिटी लाइफ (दिल्ली इलेक्ट्रिक प्रा.लि.) और मिनी मेट्रो की भी अच्छी बिक्री हुई। इनमें अतुल ऑटो ने अगस्त 2022 में 1437 इकाइयां बेचीं जो कि अगस्त 2021 की तुलना में 303 इकाइयां अधिक है। हालांकि इसकी बाजार हिस्सेदारी गत वर्ष की तुलना में 3.69 प्रतिशत से घट कर 2.55 प्रतिशत रह गई। इसी तरह सिटी लाइफ कंपनी ने अगस्त 2022 में 1323 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे जो गत वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा हैं। इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.44 प्रतिशत से बढ़ कर 2.35 प्रतिशत हो गई। वहीं मिनी मेट्रो की अगस्त 2022 में 983 इकाइयां बेची गईं जबकि अगस्त 2021 में मात्र 311 यूनिट ही थ्री व्हीलर्स बेचे जा सके।
इन कंपनियोंं ने भी बेचे ज्यादा थ्री व्हीलर्स
अगस्त 2022 में सभी श्रेणी के थ्री व्हीलर्स की बिक्री में आए बूम के चलते अन्य कई कंपनियों जेएस ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, टीवीएस मोटर्स, सारथी, जेजॉ और उड़ान कंपनी ने भी गत वर्ष के मुकाबले अगस्त 2022 में सेल बढ़ाई है। जेएस ऑटो प्राइवेट लिमिटेड की अगस्त 2022 में 873 और अगस्त 2021 में 344 इकाइयां बिकीं जबकि चैंपियन पॉली प्लास्ट जो कि सारथी के नाम से है उसकी अगस्त 2022 में 1407 इकाइयां सेल हुईं जो अगस्त 2021 में 567 इकाइयां थीं। इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.84 से बढ़कर 2.40 प्रतिशत हो गई। इसी तरह टीवीएस मोटर्स ने 2021 में 605 इकाइयां बेचीं थी वहीं अगस्त 2022 में 798 इकाइयों की सेल की गई। टेरा मोटर्स ने अगस्त 2022 में 688 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे जबकि अगस्त 2021 में यह बिक्री 230 इकाइयों तक सीमित थी। एनर्जी इलेक्ट्रिक जो कि उडान के नाम से प्रोडक्ट बनाती है उसकी सेल अगस्त 2022 में 669 इकाई रही। यह एक साल पहले 279 इकाई थी। इसी प्रकार वानी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लि. कंपनी (जेजॉ) ने अगस्त 2022 में 572 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे जबकि अगस्त 2021 में इसकी थ्री व्हीलर बिक्री 279 इकाइयों तक थी।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
करूर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सलेम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
इरोड
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुचिरापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पेराम्बालुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुपूर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार















