Posted On : 07 September, 2021
भारत में वाणिज्यिक वाहनों की बात की जाए तो कमर्शियल ट्रक सबसे पहले नंबर पर आते हैं। एक राज्य से दूसरे राज्यों में विभिन्न वस्तुओं के परिवहन के लिए सबसे ज्यादा कमर्शियल ट्रक ही अपनी भूमिका निभाते हैं। यहां बता दें कि भारत में ट्रक निर्माता अग्रणी कंपनियां एक से बढ कर एक कमर्शियल ट्रकों का निर्माण कर रही हैं। कमर्शियल ट्रक मॉडल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ट्रक जंक्शन विजिट कर सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि भारत की कौन-कौन सी कंपनियोंं के वाणिज्यिक ट्रक अधिक लोकप्रिय हैं। यहां आपको टॉप 10 कमर्शियल ट्रकों के मॉडल और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
महिंद्रा बोलेरा पिकअप 4x4 पिकअप ट्रक का यह मॉडल महिंद्रा का प्रोडक्ट है। यह आधुनिक समाधानों के साथ उच्च प्रदर्शन करता है। इसके इंजन में 4 सिलेंडर और एमडीआईसीआर 2.5 लीटर टीबी इंजन के साथ 75 पावर उपलब्ध है। इसमें पेलोड क्षमता 1015 है। महिंद्रा कंपनी ने इसे बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार मार्केट में उतारा है। यह एक शक्तिशाली पिकअप ट्रक है। कंपनी ने इसे बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है। इस पिकअप में 2735 का जीवीडब्ल्यू है और यह शानदार अधिकतम गति प्रदान करता है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इसकी कीमत 8.44 लाख है। बता दें कि महिंद्रा बोलेरा पिकअप 4&4 का शानदार माइलेज है। यह ट्रक ईंधन की बचत कर ट्रक मालिक के लिए पैसे बचाता है।
टाटा सिग्ना 2823.k HD 9S टिपर बेहतर टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित है। इसके साथ इसमें ईंधन टैंक की क्षमता 300 है वहीं 10 टायर वाला टिपर है। इस टिपर ट्रक में 2800 का जीवीडब्ल्यू है। इसकी माइलेज शानदार है। इंजन की शक्ति 219 एचपी की है। वाणिज्यिक वाहनों में यह अग्रणी है। टाटा सिग्ना 2823.k HD 9S लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के साथ 3880 व्हीलबेस के साथ निर्मित है। कंपनी ने इसे बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है। यह 2823 केएचडी पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इसका स्टीयरिंग टाइप एक 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मेन्युअल ट्रांसमिटेड है। इसकी कीमत 42. 27 लाख रुपये है जो ग्राहकों के अनुसार उचित रूप से तय किया जाता है।
टाटा सिग्ना 4625.S BS 6 कमर्शियल ट्रक उन्नत तकनीक समाधानों के साथ टाटा कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसकी 45500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। इंजन की शक्ति 249 एचपी की है। कंपनी ने इसे बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार लांच किया है। यह एक शक्तिशाली ट्रक ट्रैक्टर है। टाटा सिग्ना 4625 एस की अधिकतम ग्रेडेबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित होता है। इसका डिजायन आकर्षक है। यह 6 टायरों वाला ट्रक है। यह पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इसकी कीमत 31.69 लाख है रुपये है। ट्रक जंक्शन की विजिट कर इस ट्रक को आसानी से खरीदा जा सकता है।
आपको बता दें कि यह आयशर प्रो 6040 कमर्शियल ट्रक आयशर कंपनी का एक बेहतरीन मॉडल है। इसके इंजन की शक्ति 240 एचपी की है वहीं 39500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। इसमें 16 टायर हैं। इसमें पेलोड क्षमता है। इस ट्रक मॉडल में 4 सिलेंडर और वीईडीएक्स-5, सीआरएस 5 1 लीटर इंजन के साथ 240 पावर प्राप्त कर सकते हैं। आयशर कंपनी ने इस ट्रक को बीएस-6 मानदंडों के साथ लांच किया है। यह प्रभावी ढंग से कार्य करता है। इसका स्टीयरिंंग टाइप एक स्पीड गियरबॉक्स के साथ मेन्युअल ट्रांसमिटेड है। आयशर प्रो 6040 ट्रक की एक खासियत यह भी है कि इसमें चेचिस विद इंजन है।
कमर्शियल ट्रकों में भारत बेंज 3528 C टिपर उन्नत तकनीक के साथ बेहतर वाहन है। इसकी जीवीडब्ल्यू 35000 किलोग्राम है। यह 12 टायर वाला और शानदार माइलेज प्रदान करने वाला ट्रक है। यह ईंधन की बचत करता है। इस मॉडल में 6 सिलेंडर और ओएम 926 इंजन के साथ 281 पावर प्राप्प्त की जा सकती है। इसके आकर्षक फीचर्स के कारण ग्राहकों में इसकी खासी मांग रहती है। इसमें भी बीएस 6 मानदंड प्रयुक्त किए गए हैं। इसकी कीमत 43.95 लाख रुपये है जो ग्राहकों के अनुरूप तय की गई है।
यहां आपको बता दें कि अशोक लेलैंड कंपनी द्वारा निर्मित अशोक लेलैंड 4825 ट्रक वाणिज्यिक उपयोग के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह ट्रक मॉडल 4 सिलेंडर और ए सीरीज सीआरएस विद आईजेन-6 टेक्नॉलॉजी इंजन के साथ 250 पावर प्राप्त करता है। इसमें पेलोड क्षमता है। इसका बेहतर डिजायन किया गया है। अशोक लेलैंड 4825 ट्रक की अधिकतम ग्रेडेबिलिटी है और यह अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ बनाया गया है। इसमें बीएस-6 बॉडी केबिन है। यह 16 पीआर टायर के साथ आता है। इस ट्रक की माइलेज बढिया है और ईंधन की बचत कर पैसा बचाता है। अशोक लेलैंड ट्रक की कीमत 45.32 लाख रुपये है। आप ट्रक जंक्शन पर विजिट कर इसे खरीद सकते हैं।
टाटा कंपनी की ओर से निर्मित यह ट्रक कई विशेषताएं लिए हुए टाटा 1412 LPT है। इसकी इंजन की शक्ति 123 एचपी की है जबकि जीवीडब्ल्यू 13850 किलोग्राम है। व्हीलबेस 3600 एमएम है। ईंधन टैंक की क्षमता 160 लीटर है। यह ट्रक 6 टायरों वाला है। इसकी माइलेज अच्छी है। ईंधन की बचत के लिए इसे खासा पसंद किया जाता है।
आपको बता दें कि टाटा कंपनी का टाटा 407 Gold SFC मॉडल भी कमर्शियल डिमांड को पूरी करता है। इसमें 4 एसपीसीआर इंजन के साथ 98 एचपी पावर प्राप्त की जा सकती है। टाटा 407 गोल्ड एसएफसी 300 एनएम टार्क उत्पन्न करता है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है और टायरों की संख्या 4 है। टाटा 407 गोल्ड एसएफसी ट्रक की कीमत 9.46 लाख रुपये है। इसके शानदार फीचर्स के कारण ग्राहकों में यह ट्रक काफी लोकप्रिय है।
अशोक लेलैंड इकोमेंट 1415 HE ट्रक कमर्शियल मापदंडों पर पूरी तरह से खरा उतरता है। यह ट्रक उच्च गुणवत्तापूर्ण वाणिज्यिक वाहनों की श्रृंखला में अग्रणी है। इस मॉडल में 4 सिलेंडर और एच सीरीज सीआरएस विद आईजेन 6 टेक्नालॉजी इंजन के साथ 150 पावर लिया जा सकता है। इस ट्रक में पे लोड क्षमता है। यह बीएस 6 मानदंडो के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 185 लीटर है और यह 6 टायर वाला ट्रक है। इस ट्रक में 14050 का जीवीडब्ल्यू है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक बेहतरीन डिजायन के साथ तैयार किया गया ट्रक मॉडल है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक की कीमत 20.48 लाख है।
कमर्शियल ट्रकों के श्रेष्ठतम मॉडल में भारत बेंज 1415 RE ट्रक की पहचान है। यह भारत बेंज का प्रोडक्ट है। इस मॉडल में 4 सिलेंडर और 4 डी 34 आई इंजन के साथ 147 पावर प्राप्त कर सकते हैं। भारत बेंज 1415 आरई टार्क का 460 उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 160 लीटर है और यह ट्रक 6 टायर वाला है। भारत बेंज 1415 आरई ट्रक में पे लोड क्षमता है। इसकी माइलेज शानदार है। इस ट्रक में 14500 का जीवीडब्ल्यू है। इसके आकर्षक फीचर्स के कारण यह ग्राहकों में लोकप्रिय है।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT