राकेश खंडेलवाल

1.5 लाख के अंदर 15 बेस्ट ई-रिक्शा | कीमत, फीचर्स, EMI और सब्सिडी की जानकारी

Truck Junction Google News
1.5 लाख के अंदर 15 बेस्ट ई-रिक्शा | कीमत, फीचर्स, EMI और सब्सिडी की जानकारी
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

1.5 लाख के बजट में लोकप्रिय ई-रिक्शा - जानें सब्सिडी और लोन की पूरी जानकारी

भारत में ई-रिक्शा (Electric Rickshaw) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रिक विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। खासकर छोटे व्यापारियों और ड्राइवरों के लिए यह एक बेहतरीन बिजनेस मॉडल है। सबसे खास बात यह है कि आप सिर्फ ₹1.5 लाख के अंदर एक अच्छा ई-रिक्शा खरीद सकते हैं और तुरंत कमाई शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी खासियतें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

भारत में 1.5 लाख में ई-रिक्शा खरीदने के फायदे

  • लो कॉस्ट इन्वेस्टमेंट: सिर्फ ₹1.5 लाख में बिजनेस स्टार्ट करने का शानदार मौका।
  • लो ऑपरेटिंग कॉस्ट: ट्रोल-डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक चार्जिंग बेहद सस्ती।
  • सरकारी सहायता: कई राज्यों में ई-रिक्शा पर सब्सिडी और लोन की सुविधा
  • कम मेंटेनेंस: पारंपरिक ऑटो की तुलना में रिपेयरिंग और सर्विस का खर्च कम।
  • अच्छी कमाई: रोजाना 200–300 रुपए चार्जिंग खर्च पर 800–1000 रुपए तक की आमदनी।
  • ईको-फ्रेंडली: प्रदूषण रहित और पर्यावरण के लिए सुरक्षित।

पारंपरिक ऑटो रिक्शा Vs इलेक्ट्रिक रिक्शा: डेढ़ लाख के बजट में क्या है सही चुनाव?

पारंपरिक ऑटो रिक्शा या टैंपो खरीदने पर औसतन 2.5 - 3 लाख रुपए खर्च करने होते हैं, साथ ही पेट्रोल/डीजल का खर्च अलग। वहीं, ई-रिक्शा 1.5 लाख रुपए की कीमत में आसानी से मिल जाता है और चार्जिंग पर होने वाला खर्च भी बेहद कम होता है। इस तरह आरओआई (Return on Investment) जल्दी मिल जाता है।

1.5 लाख की कीमत वाले ई-रिक्शा में मिलने वाले कॉमन फीचर्स

  • बैटरी क्षमता : 100Ah–150Ah
  • रेंज (सिंगल चार्ज) : 80–120 किमी
  • चार्जिंग टाइम : 4–8 घंटे
  • लोडिंग क्षमता : 350–500 किग्रा
  • सीटिंग : ड्राइवर + 4 पैसेंजर
  • मैक्स स्पीड : 20–30 किमी/घंटा
  • फीचर्स : आरामदायक सीट, डिजिटल मीटर, रेन प्रोटेक्शन कवर

भारत में टॉप 15 ई-रिक्शा मॉडल (₹1.5 लाख के अंदर) 

ई-रिक्शा मॉडल

अनुमानित कीमत

रेंज (किमी)

ईएमआई

विशेषता

अतुल एलीट प्लस ई रिक्शा

₹ 1.12 - ₹ 1.15 लाख*

80 किमी/चार्ज

₹2,132

लो-कॉस्ट ई-रिक्शा, बेसिक फीचर्स

जेएसए ई रिक्शा

₹ 1.15 - ₹ 1.31 लाख*

85 किमी/चार्ज

₹2,189

बजट फ्रेंडली, छोटे शहरों के लिए उपयुक्त

गायत्री इलेक्ट्रिक दबंग प्रो ई रिक्शा

₹ 1.16 - ₹ 1.21 लाख*

90-100 किमी/चार्ज

₹2,208

बेहतर माइलेज और बजट रेंज

डेल्टिक स्टार प्रो ई रिक्शा

₹ 1.20 - ₹ 1.22 लाख*

125 किमी/चार्ज

₹2,284

लॉन्ग रेंज क्षमता, कम चार्जिंग जरूरत

ठुकराल इलेक्ट्रिक ईआर 1 टोटल स्टील ई रिक्शा

₹ 1.26 - ₹ 1.30 लाख*

80-90 किमी/चार्ज

₹2,398

स्ट्रॉन्ग बॉडी डिज़ाइन, टिकाऊ

मिनी मेट्रो रेड ई रिक्शा

₹ 1.28 - ₹ 1.31 लाख*

110 किमी/चार्ज

₹2,436

स्टाइलिश डिज़ाइन, अच्छा माइलेज

जॉय ई-रिक बंधू ई रिक्शा

₹ 1.34 - ₹ 1.38 लाख*

100 - 120 किमी/चार्ज

₹2,550

हाई माइलेज, डेली रनिंग के लिए बेहतर

सेवी टुकटुक ई रिक्शा

₹ 1.35 - ₹ 1.40 लाख*

80-90 किमी/चार्ज

₹2,569

हेवी लोड क्षमता

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री डीलक्स ई रिक्शा

₹ 1.35 - ₹ 1.40 लाख*

90 किमी/चार्ज

₹2,569

आरामदायक सीटिंग, सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए बेस्ट

काइनेटिक सुपर डीएक्स ई रिक्शा

₹ 1.35 - ₹ 1.38 लाख*

100 किमी/चार्ज

₹2,569

ब्रांडेड क्वालिटी, टिकाऊ डिज़ाइन

मयूरी प्रो 500 एमएस ई रिक्शा

₹ 1.35 - ₹ 1.45 लाख*

100 किमी/चार्ज

₹2,575

भरोसेमंद परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस

जेजा जे1000 ई रिक्शा

₹ 1.40 - ₹ 1.45 लाख*

100 किमी/चार्ज

₹2,664

स्टाइलिश और हाई लोड कैपेसिटी

टेरा मोटर्स सूमो ई रिक्शा

₹ 1.40 - ₹ 1.42 लाख*

80 किमी/चार्ज

₹2,664

जापानी टेक्नोलॉजी, लंबी उम्र

उड़ान बैटरी ई रिक्शा

₹ 1.42 - ₹ 1.45 लाख*

75 किमी/चार्ज

₹2,703

शॉर्ट रेंज लेकिन बजट ऑप्शन

लोहिया नारायण आईएफ प्लस ई रिक्शा

₹ 1.40 - ₹ 1.45 लाख*

110 किमी/चार्ज

₹2,664

एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई रेंज

नोट: 1.5 लाख के अंदर 15 लोकप्रिय ई-रिक्शा की कीमत एक्स शोरूम है। ईएमआई की गणना 20 प्रतिशत डाउनपेमेंट, 15 प्रतिशत ब्याज दर और 60 महीने की अवधि के आधार पर किया गया है। ऑनरोड कीमत व लोन के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

सरकारी सब्सिडी और बैंकिंग सपोर्ट

भारत सरकार और राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं देती हैं। ई-रिक्शा खरीदने पर कई राज्यों में ₹20,000 से लेकर ₹50,000 तक की सब्सिडी मिलती है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। इसके अलावा, लगभग सभी बैंक और NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां) ई-रिक्शा खरीदने के लिए आसान EMI पर लोन उपलब्ध कराते हैं, ताकि कोई भी ड्राइवर या छोटा व्यापारी बिना ज्यादा दबाव के अपना रिक्शा खरीद सके। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों की EV पॉलिसी के तहत टैक्स में छूट, रजिस्ट्रेशन में आसानी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा भी मिल रहा है।

ई-रिक्शा से कमाई

ई-रिक्शा चलाने में खर्च बहुत कम आता है और कमाई अच्छी हो जाती है। आमतौर पर एक ई-रिक्शा की रोजाना चार्जिंग पर लगभग ₹100 से ₹200 तक का खर्च आता है। वहीं, किराए पर चलाने से रोजाना ₹800 से ₹1000 तक की कमाई आसानी से हो जाती है। इस हिसाब से महीने भर में ड्राइवर को करीब ₹20,000 से ₹25,000 तक की आय हो सकती है। यानी अगर आपने ₹1.5 लाख का ई-रिक्शा खरीदा है तो सिर्फ 5–6 महीने में ही आपका पूरा इन्वेस्टमेंट निकल सकता है और उसके बाद होने वाली कमाई लगभग पूरी आपकी बचत होगी।

ई-रिक्शा खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • भरोसेमंद और ब्रांडेड कंपनी का मॉडल चुनें
  • बैटरी वारंटी और लाइफ चेक करें
  • लोकल सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता देखें
  • EMI और सब्सिडी की डिटेल पहले से समझ लें

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मेडचल मलकाजगिरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रंगा रेड्डी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
संगारेड्डी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
यादद्री भुवनागिरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
विकाराबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मेडक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*