Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
22 नवंबर 2023

टॉप 3 पिकअप : 8 लाख के बजट में ज्यादा कमाने के लिए खरीदें ये तीन पिकअप

By News Date 22 Nov 2023

टॉप 3 पिकअप : 8 लाख के बजट में ज्यादा कमाने के लिए खरीदें ये तीन पिकअप

8 लाख से कम कीमत में खरीदें ये पिकअप, ज्यादा कमाई की पूरी गारंटी

ट्रांसपोर्ट बिजनेस में अच्छी कमाई के लिए हर साल ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप, टिपर्स, 3 व्हीलर्स, ट्रांजिट मिक्सर, ऑटो रिक्शा, टैंपो ट्रेवलर, ई-रिक्शा की जमकर बिक्री की जाती है। परिवहन के इन साधनों को खरीदते समय लोकल मार्केट, बिजनेस टाइप, लागत, जोखिम, मासिक इनकम, फ्यूल खर्चा आदि पर विचार किया जाता है। ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़ा व्यक्ति चाहता है कि वह जिस वाहन को खरीदे, उससे उसे फायदा ही हो। हर महीने अच्छी कमाई के लिए पिकअप एक बेस्ट ऑप्शन है।

भारत में पिकअप खरीदते समय आपके सामने महिंद्रा, टाटा, फोर्स, मारुति सुजुकी, अशोक लेलैंड आदि कंपनियों के विकल्प मिलते हैं। भारत में पिकअप की कीमत 5.72 लाख रुपए से शुरू होकर 13.10 लाख रुपए तक है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आज हम आपको 8 लाख रुपए की कीमत में आने वाले टॉप 3 पिकअप की जानकारी दे रहे हैं। ये पिकअप 1000 से 1200 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आते हैं और शहरी, अर्द्ध शहरी, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में माल परिवहन की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं और सभी प्रकार के रास्तों में बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं। आईये, इनकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानें।

8 लाख के बजट में टॉप 3 पिकअप

  •  टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप

  • अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप

  • महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की सबसे बड़ी खासियत 17 किमी प्रति लीटर की माइलेज और 1000 किलो पेलोड कैपेसिटी है। माइलेज और पेलोड का यह कॉम्बिनेशन आपको ज्यादा कमाई की गारंटी देता है। टाटा इंट्रा सीरीज के वी 10 पिकअप की कीमत ₹ 7.28 - ₹ 7.78 लाख* (एक्स शोरूम) है। इस पिकअप में ज्यादा माल लोडिंग के लिए बड़ा डेक दिया गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो यह 175 एमएम और मिनिमम टर्निंग रेडियस 4750 एमएम है। इस पिकअप से आप किराना सामान, सब्जी, दूध, सिलेंडर, पशुआहार, अनाज आदि की डिलीवरी कर सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप के खास फीचर्स

इंजन 2 सिलेंडर, 798 सेमी3 डीआई
जीवीडब्ल्यू 2120 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 30 लीटर
एचपी 44 एचपी
सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर+2 यात्री
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
टायर साइज 165 R14 LT (14 inch)

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप वेरिएंट

टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी नॉन एसी ₹ 7.28 - 7.78 लाख
टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी एसी ₹ 7.28 - 7.51 लाख

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप 

अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज के अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप को खरीदने वाले लोगों का कहना है कि इसकी कीमत कम है लेकिन यह आपके लिए बड़ी तरक्की के रास्ते खोलता है।“एक छोटा कदम-एक बड़ी तरक्की” की टैग लाइन के साथ कंपनी इसे बेचती है। i-Gen6 टेक्नोलॉजी ने इसे एडवांस बनाया है। पावर और पिकअप के मामले में इसका कोई मुकाबला नहीं है। 1250 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी और 19.6 किमी प्रतिलीटर की माइलेज से यह पिकअप हर दिन आपकी ज्यादा कमाई कराता है। आराम दायक केबिन, इंटेलिजेंट सस्पेंशन और पावर स्टीयरिंग से हर तरह के रास्तों में बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के खास फीचर्स

कीमत ₹ 7.25 - ₹ 7.50 लाख* (एक्स शोरूम)
जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 40 लीटर
एचपी 70 एचपी
सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर+1 यात्री
इंजन 1.5L टर्बो चार्जड डीजल कॉमन रेल (TDCR) इंजन
टायर साइज 185 R14 LT, 8PR

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप वेरिएंट

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट एलएस ₹ 7.25 - 7.50 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट अल ई ₹ 7.25 - 7.50 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट एलएक्स ₹ 7.25 - 7.50 लाख

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप

महिंद्रा बोलेरो पिकअप को देश की सबसे विश्वसनीय पिकअप मानी जाती है। अलग-अलग यूटिलिटी के हिसाब से महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीरीज के 10 से ज्यादा मॉडल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप एक किफायती गाड़ी है जो 17.7 Km/Kg की माइलेज और 1150 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी के साथ आती है। आप करीब 14000/- रुपए की ईएमआई से इसे अपनी बना सकते हैं। यह मजबूत गाड़ी हर तरह के रास्तों में ट्रांसपोर्टेशन के लिए महिंद्रा की लोकप्रिय पिकअप है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप के खास फीचर्स

इंजन सीसी 2523 सीसी
जीवीडब्ल्यू 2750 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 146 लीटर
एचपी 67 एचपी
इंजन MSI 2500 CNG
टायर साइज 195/80 R15 LT
कीमत ₹ 7.26 - ₹ 7.65 लाख* (एक्स शोरूम)

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप वेरिएंट

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी 3150/बीएस-VI ₹ 7.26 - 7.61 लाख

यहां आपको टाटा, अशोक लेलैंड और महिंद्रा की 8 लाख के बजट में तीन लोकप्रिय पिकअप के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई है। अगर आप किसी भी कंपनी का कमर्शियल व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us