सौरजेश कुमार

5 लाख के अंदर भारत में टॉप 5 किफायती इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर

Truck Junction Google News
5 लाख के अंदर भारत में टॉप 5 किफायती इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें 5 लाख के अंदर भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की खासियत

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बढ़ती डिमांड के साथ भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों की सेल में भी काफी वृद्धि देखी जा रही है। कंपनियां लगातार डबल डिजिट में ग्रोथ कर रही है। अगर आप भी इस बढ़ते इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मार्केट का लाभ उठाना चाहते हैं, और अपने लिए 5 लाख रुपए से कम कीमत का एक बेहतरीन थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम 5 लाख के अंदर आने वाले भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की जानकारी दे रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ग्रीव्स एल्ट्रा 

ग्रीव्स एल्ट्रा एक ऐसा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मॉडल है जो भारत में 5 लाख से कम कीमत में आता है। ये भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर में से एक है। जो अपने प्रदर्शन की वजह से भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। अच्छी ट्रैवल रेंज के साथ आने वाला यह थ्री व्हीलर डेली सिटी राइड के लिए बेहद उपयुक्त है। इसके अलावा, इस थ्री-व्हीलर की कई खासियतें हैं जैसे इसकी बैटरी क्षमता और पावर काफी अच्छी है। कीमत की बात करें तो यह 3.87 लाख रुपये से 4.33 लाख रुपये के रेंज में है। वहीं इसकी बैटरी क्षमता 10.8 किलोवाट है, जो काफी अच्छी मानी जा सकती है। इसकी पावर कैपेसिटी 9.5 एचपी है वहीं इसकी चार्जिंग टाइम 5-6 घंटे की होती है। इसकी रेंज की बात करें तो यह 105 किमी/चार्ज की रेंज प्रदान करती है। 

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड अपनी जबरदस्त रेंज और पावर की वजह से जाना जाता है। भारत में 5 लाख से कम कीमत में आने वाला यह महिंद्रा का सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर वाहनों में से एक है। अगर आपको लंबी दूरी की यात्रा की आवश्यकता होती है और इसके लिए आप बेहतरीन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लेना चाहते हैं तो महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड एक शक्तिशाली बैटरी और जबरदस्त मोटर से लैस है, जो एक बढ़ी हुई रेंज के साथ आता है। साथ ही इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता इसके डाउनटाइम को और भी कम करता है। कीमत की बात करें तो यह 4.47 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये के बीच है और इसकी बैटरी क्षमता 10.24 किलोवाट है, जो काफी बेहतर है। वहीं इसकी पावर क्षमता 16 HP से लैस है और इसकी चार्जिंग टाइम 4 घंटे 30 मिनट है। एक बार चार्ज करने पर यह 90-153 किमी की रेंज प्रदान करती है और इसकी अधिकतम गति 50 किमी/घंटा की है।

अल्टीग्रीन नीव हाई डेक

अल्टीग्रीन नीव हाई डेक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर अपनी शानदार बैटरी क्षमता और किफायती प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यह एक सहज और पावरफुल ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। अपनी हाई प्रोडक्टिविटी और क्विक चार्जिंग के लिए यह थ्री व्हीलर ग्राहकों को काफी पसंद आया है। इसके चार्जिंग टाइम की बात करें तो यह सिर्फ 3 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। अल्टीग्रीन नीव हाई डेक उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें अच्छी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस की जरूरत होती है। कीमत की बात करें तो यह 4.36 लाख रुपए से 4.41 लाख रुपए की रेंज में है, वहीं इसकी बैटरी क्षमता 11 किलोवाट है, जो काफी बेहतर है। वहीं इसके पावर की बात करें तो यह 11 एचपी पावर के साथ आता है। इसकी चार्जिंग टाइम 3 घंटे 30 मिनट हैं और इसकी रेंज 151 किमी/चार्ज है। अधिकतम गति की बात करें तो यह 53 किमी/घंटा की स्पीड से चल सकता है।

यूलर हाईलोड ईवी

यूलर हाईलोड ईवी उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें हाई पेलोड कैपेसिटी की जरूरत होती है। यूलर हाई लोड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर हाई पेलोड कैपेसिटी के साथ आने वाला भारत का बेहतरीन थ्री व्हीलर है। पावरफुल बैटरी और मोटर के साथ आने वाला यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर अच्छी रेंज और स्पीड के साथ आता है और इसकी पेलोड क्षमता काफी अच्छी हो सकती है। यह मध्यम दूरी के ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपयुक्त है। कीमत की बात करें तो यह 3.94 लाख रुपये से 4.20 लाख रुपये की रेंज में है और इसकी बैटरी क्षमता 12.4 किलोवाट है। इस थ्री व्हीलर में पावर कैपेसिटी 15 एचपी दी गई है, वहीं इसकी चार्जिंग टाइम 3.5 - 4 घंटे तक की होती है। रेंज पर नजर डालें तो यह 151 किमी की रेंज प्रदान करती है। अधिकतम स्पीड की बात करें तो 42 किमी/घंटा है।

अल्टीग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर 

अल्टीग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर एक कॉस्ट एफिशिएंट और मजबूत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है। यह एक बजट फ्रेंडली थ्री व्हीलर है जो अच्छी रेंज के साथ अच्छी स्पीड प्रदान करता है। यह थ्री व्हीलर डेली ट्रांसपोर्टेशन के लिए बेहद उपयुक्त है। कीमत की बात करें तो यह 4.07 लाख रुपये से 4.12 लाख रुपये की रेंज में है। इसकी बैटरी क्षमता 11Kwh है और इसकी पावर कैपेसिटी 11 एचपी है। चार्ज में लगने वाले समय की बात करें तो यह 3 घंटे 30 मिनट लग सकती है। वहीं इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 151 किमी तक जा सकती है। इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 53 किमी/घंटा तक हो सकती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
सेरछिप
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
आइजोल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चम्फाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
खॉज़ॉल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मामित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लुंगलेई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*