Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
13 Mar 2024
Automobile

10 लाख के अंदर अशोक लेलैंड के टॉप 5 ट्रक : बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और लोडिंग क्षमता

By Saurjesh Kumar News Date 13 Mar 2024

10 लाख के अंदर अशोक लेलैंड के टॉप 5 ट्रक : बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और लोडिंग क्षमता

जानें भारत के टॉप 5 अशोक लेलैंड ट्रक की कीमत और लोडिंग क्षमता 

10 लाख से कम कीमत के ट्रकों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका बड़ा कारण इसकी किफायती कीमत और इस सेगमेंट में कंपनियों द्वारा दी जाने वाली वैल्यू फॉर मनी कीमत है। भारत में अशोक लेलैंड प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। इस कम्पनी ने अपनी बेहतरीन रिसर्च, एडवांस तकनीक और सुपर एफिशिएंट फीचर्स की वजह से भारत में एक बड़ा कस्टमर बेस बनाया है। यही कारण है कि लोग अक्सर अशोक लेलैंड ट्रक खरीदना चाहते हैं लेकिन अशोक लेलैंड का कौन सा ट्रक अच्छा है, किस ट्रक की कीमत बजट में है और 10 लाख के अंदर कौन से ऐसे अशोक लेलैंड ट्रक हैं तो ज्यादातर ग्राहकों की बिजनेस की जरूरतों को पूरा करते हैं।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड के टॉप 5 ट्रक की जानकारी प्रदान कर रहे हैं जो 10 लाख रुपए से कम कीमत के हैं।

10 लाख के अंदर भारत के टॉप 5 अशोक लेलैंड ट्रक

10 लाख रुपए के अंदर आने वाले भारत के टॉप 5 अशोक लेलैंड ट्रक अपनी फीचर्स, किफायती माइलेज और जबरदस्त पावर की वजह से ज्यादातर बिजनेस जरूरतों के लिए उपयुक्त है। इन 5 ट्रकों में अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1, अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग पिकअप, अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप शामिल है। इन सभी ट्रकों की कीमत, फीचर्स और विशेषताएं इस प्रकार है:

1. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक : 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की कीमत ₹7.79 लाख रुपए से ₹8.54 लाख रुपए के बीच है। इस मिनी ट्रक में 1478 सीसी का पावरफुल इंजन प्रदान किया गया है। इस मिनी ट्रक में सीएनजी फ्यूल टैंक प्रदान किया गया है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2545 किलोग्राम है। इस मिनी ट्रक में 45 एचपी पावर दिया गया है। इसका व्हीलबेस 2350 MM है और यह 120 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता से लैस है।

2. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 : 

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 की कीमत ₹7.90 लाख से 8.65 लाख रुपए के बीच है। इस वाहन में भी 1478 सीसी का दमदार इंजन प्रदान किया गया है, जो 70 एचपी का पावर जेनरेट करता है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2652 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 का माइलेज 13 से 15 KMPL है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 1250 किलोग्राम है। इस पिकअप की ईंधन टैंक क्षमता 40 लीटर है, जिससे इसकी रेंज 520 किलोमीटर से 600 किलोमीटर तक हो जाती है।

3. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप :

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की कीमत ₹7.49 लाख से ₹8.24 लाख रुपए के बीच है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2590 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 2350 MM है, जबकि इसकी ईंधन टैंक क्षमता 40 लीटर है। वहीं इसकी पेलोड कैपेसिटी 1375 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की माइलेज 19.6 किलोमीटर है, जिससे इस वाहन की रेंज लगभग 800 किलोमीटर तक हो जाती है।

4. अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप

अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप की कीमत ₹7.75 लाख रुपए से ₹8.50 लाख रुपए के बीच है। वहीं इस वाहन की इंजन क्षमता 1478 सीसी है। इस पिकअप में 80 एचपी की पावर क्षमता प्रदान की गई है और इसकी जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2805 किलोग्राम है। इसकी व्हीलबेस 2510 MM है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप का माइलेज 19.6 किलोमीटर है, वहीं इसकी ईंधन टैंक क्षमता 40 लीटर है। जिससे इस वाहन की रेंज लगभग 800 KM तक जा जाती है।

5. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 :

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप की कीमत ₹8.72 लाख से ₹9.47 लाख रुपए के बीच है। इस वाहन की इंजन क्षमता 1478 सीसी है और यह 70 एचपी तक का पावर जेनरेट कर पाती है। इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2880 किलोग्राम है। वहीं इसकी व्हीलबेस 2510 MM है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 40 लीटर है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1425 किलोग्राम है और इसकी माइलेज 13 से 15 किलोमीटर है। जिससे वाहन की रेंज 520 किलोमीटर से 600 KM के बीच हो जाता है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us