Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
28 Mar 2024
Automobile

अशोक लेलैंड टॉप 5 ट्रक : 10 टन के अंदर लोकप्रिय ट्रकों की कीमत और फीचर्स

By Saurjesh Kumar News Date 28 Mar 2024

अशोक लेलैंड टॉप 5 ट्रक : 10 टन के अंदर लोकप्रिय ट्रकों की कीमत और फीचर्स

जानें अशोक लेलैंड के टॉप 5 ट्रक की खासियत, कीमत और फीचर्स

10 टन से कम GVW वाले ट्रकों के निर्माण में अशोक लेलैंड कंपनी भारत के बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। कमर्शियल वाहन के क्षेत्र में अशोक लेलैंड लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। स्मॉल कमर्शियल वाहन यानी एससीवी सेगमेंट में भी कंपनी के कई ट्रक बेहद पॉपुलर हुए हैं और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। अगर आप भी छोटे कमर्शियल वाहन की तलाश में हैं लेकिन अपने लिए बेहतर ट्रक का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो नीचे दिए टॉप 5 अशोक लेलैंड ट्रक की जानकारी आपको एक सही डिसीजन लेने में मदद कर सकती है। 

10 टन से कम GVW वाले टॉप अशोक लेलैंड ट्रक की की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं इसकी अधिकतम कीमत 14.99 लाख रुपये तक हो सकती है। ये ट्रक जबरदस्त क्षमता और सामर्थ्य प्रदान करते हैं, जो उन्हें लास्ट माइल मोबिलिटी और दो शहर के बीच उत्पादों की डिलीवरी के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। इन ट्रकों के जरिए कृषि उत्पाद, एफएमसीजी, औद्योगिक उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन किया जा सकता है।

ट्रक जंक्शन के इस ब्लॉग में, हम 10 टन से कम GVW वाले टॉप 5 अशोक लेलैंड ट्रकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं और इन ट्रकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज की भी जानकारी नीचे प्रदान की गई है।

1. अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर

अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक एक बेहद  शक्तिशाली ट्रक है जो अत्याधुनिक इंजन से युक्त है। यह वाहन भारत के मुश्किल एवं दुर्गम इलाकों में भी अपने कुशल प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 3760 किलोग्राम है और यह छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की कार्गो आवश्यकताओं को पूरी करने में सक्षम है। बता दें कि यह 4-टायर ट्रक अपनी स्टेबिलिटी और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही अशोक लेलैंड कंपनी एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो अपने क्वालिटी पार्ट्स का उपयोग इसके निर्माण में करती है, जिससे इसका निर्माण बेहद मजबूत होता है और इसे मुश्किल एवं जटिल कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। अपने मजबूत एवं शानदार प्रदर्शन के बावजूद अशोक लेलैंड का यह ट्रक प्रभावशाली माइलेज और ईंधन दक्षता प्रदान करता है, जिससे इसके परिचालन लागत में कमी आती है। अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर की कीमत 13.45 लाख रुपए से शुरू होती है, इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 14.67 लाख रुपये तक हो सकती है। अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर की माइलेज 7 किमी प्रति लीटर है और इसकी ईंधन टैंक क्षमता 90 लीटर है, जिससे वाहन को 630 किलोमीटर की व्यापक रेंज मिल जाती है।

2. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी

CNG वेरिएंट में आने वाले अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी ट्रक भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। जिसका बड़ा कारण इसके फीचर्स, माइलेज, पावर आदि हैं। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक कम ईंधन की खपत करते हैं जिससे अच्छी माइलेज प्राप्त होती है। साथ ही कम कार्बन उत्सर्जन करने की वजह से यह ट्रक environmental लाभ भी प्रदान करता है। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक मॉडल भीड़भाड़ वाली या संकड़ी सड़कों पर आसानी से नेविगेट कर पाता है। बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए यह वाहन काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बता दें कि अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी की कीमत 7.79 लाख रुपए से शुरू होती है और इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 8.54 लाख रुपये तक होती है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी 320 किमी की रेंज के साथ आता है। इसकी पेलोड क्षमता 1208 किलोग्राम है।

3. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग पिकअप बेहतरीन माइलेज वाला बेहद प्रभावशाली वाहन है जो बिजनेस के लिए बेहद किफायती होने की वजह से ईंधन खर्च की बचत करता है। यह वाहन अपने कॉम्पैक्ट साइज  की वजह से दुर्गम एवं संकड़ी रोड पर भी अपना कुशल प्रदर्शन प्रदान करता है। अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग की पेलोड क्षमता काफी अच्छी है, जिससे छोटे एवं मध्यम स्तर के व्यापारियों की जरूरतें पूरी होती है। यह बीएस6 एमिशन नॉर्म्स को भी फॉलो करता है। अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग की कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है, वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 8.24 लाख रुपये तक होती है।अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग की माइलेज 19.6 किमी प्रति लीटर है और इसकी पेलोड क्षमता 1375 किलोग्राम है एवं इसकी ईंधन टैंक क्षमता 40 लीटर है।

4. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आने वाला बेहतरीन मिनी ट्रक है, और यह ट्रक कड़े उत्सर्जन मानकों को फॉलो करता है। यह मिनी ट्रक बेहतरीन फीचर्स, माइलेज, स्पेसिफिकेशन्स और ड्राइवर के सेफ्टी एवं आराम को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की कीमत 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये के बीच है। यह इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की ऑनरोड कीमत इससे अधिक हो सकती है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की माइलेज 13-15 किमी प्रति लीटर है। इसकी पेलोड क्षमता 1860 किलोग्राम है और ईंधन टैंक क्षमता 50 लीटर है।

5. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर एक बेहद मजबूत चेसिस और शक्तिशाली इंजन वाला ट्रक है। यह बेहद फ्यूल एफिशिएंट है और अत्याधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक से लैस है। यह भारत की चुनौतीपूर्ण सड़कों पर भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने में योग्य है। लंबी दूरी के परिवहन कार्यों में यह वाहन बेहद उत्कृष्ट है। अपने एर्गोनोमिक केबिन डिज़ाइन, ड्राइवर आराम और सुरक्षा की वजह से यह ट्रक भारत में बेहद प्रसिद्ध हुआ है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर की कीमत 13.85 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि इस ट्रक की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये तक होती है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर की माइलेज 8.5 किमी प्रति लीटर है। इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 4579 किलोग्राम है और इसकी ईंधन टैंक क्षमता 90 लीटर है।

निष्कर्ष

आशा करता हूं, कि अशोक लेलैंड के टॉप 5 ट्रक की जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इस ब्लॉग में हमने अशोक लेलैंड के उन टॉप 5 ट्रकों को शामिल किया है जो ज्यादातर बिजनेस की जरूरतों को पूरी करता है। 10 टन से कम GVW वाले इन ट्रकों की भारत में लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उम्मीद है कि ऊपर दी गई जानकारी आपके मिनी ट्रक खरीदने के निर्णय को आसान करेगी। ट्रक से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन के साथ जुड़े रहें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us