Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार वाहन की किश्तें आसानी से चुकेगी, अगर अपना लिया ये तरीके भारत की ये 7 कंपनियां लगाना चाहती है बैटरी निर्माण प्लांट, सस्ती होगी बैटरी और ईवी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं - जानें क्या है नियम?
13 Dec 2022
Automobile

भारत में 5 लाख रुपये से कम प्राइस के टॉप 5 ऑटो रिक्शा

By News Date 13 Dec 2022

भारत में 5 लाख रुपये से कम प्राइस के टॉप 5 ऑटो रिक्शा

जाने, सबसे कम कीमत और सबसे ज्यादा माइलेज वाला ऑटो रिक्शा

भारत के ऑटो सेक्टर में थ्री व्हीलर (Three Wheeler) की सबसे अधिक बिक्री और उपयोगिता है। यहां रोजमर्रा की जिंदगी में हर कदम पर ऑटो रिक्शा की जरूरत होती है। कहीं जाना हैं, कोई कम लोड का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना है, जल्दी ट्रेन या बस पकड़नी है अथवा घर जल्दी पहुंचना है तो इन सब जरूरतों के लिए ऑटो रिक्शा ही सबसे उपयुक्त और सस्ता परिवहन का साधन माना जाता है। ऐसे में आप भी यदि थ्री व्हीलर को अपनी कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं तो इससे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ तिपहिया वाहन आपके लिए कोई नही है। आप भारत की बेस्ट थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto), महिंद्रा (Mahindra), पियाजियो  (Piaggio) और टीवीएस  (TVS) के सर्वश्रेष्ठ ऑटो रिक्शा  5 लाख रुपये से काफी कम प्राइस पर खरीद सकते हैं। ट्रक जंक्शन के इस ऑर्टिकल में आपको भारत के टॉप 5 ऑटो रिक्शा प्राइस, फीचर्स, माइलेज और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढें और शेयर करें।

भारत के टॉप 5 ऑटो रिक्शा

थ्री व्हीलर केटेगिरी में 5 लाख रुपये से काफी कम बजट में अपना ऑटो रिक्शा बिजनेस शुरू करने के लिए आपको उन 5 टॉप थ्री व्हीलर्स में कोई एक बेस्ट ऑटो रिक्शा सलेक्ट करना है। इन  पांच सर्वश्रेष्ठ थ्री व्हीलर्स में बजाज काम्पैक्ट आरई, टीवीएस डीलक्स ऑटो, महिंद्रा अल्फा मिनी ऑटो, महिंद्रा अल्फा ऑटो और पियाजियो आपे प्लस शामिल हैं।

बजाज कॉक्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा: मुख्य स्पेसिफकेशंस

भारत में थ्री व्हीलर्स निर्माताओं में बजाज ऑटो लिमिटेड कंपनी का नाम सबसे पहले आता है। इसके थ्री व्हीलर असाधारण गुणवत्ता और आधुनिक टेक्नॉलॉजी के साथ आते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरत और इनकी इकॉनॉमी के अनुसार ऑटो रिक्शा का निर्माण करती है। बजाज कॉम्पैक्ट आरई (Bajaj Compact RE) इस कंपनी का बेहतरीन थ्री व्हीलर है। यह ऑटो रिक्शा 1 सिलेंडर और 4 स्ट्रॉक् इंजन के साथ 10 एचपी की पावर प्रदान करता है। वहीं इसके इंजन से 19.2 एनएम का टार्क जनरेट होता जिससे यह बाधारहित काम को आसानी से करता है। इंजन 236 सीसी का है जो  बीएस 6 एमिशन नोर्म्स के ऑप्सन के साथ आता है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 8 लीटर है। यह ऑटो 672 केजी की जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 18 प्रतिशत है। बजाज ऑटो कॉम्पैक्ट आरई थ्री व्हीलर 40 केएमपीएल की शानदार माइलेज प्रदान कर सकता है। इसका कर्ब वेट 362 केजी है वहीं व्हीलबेस 2000 एमएम है। कंपनी ने इसे बेहतर डिजायन के साथ पेश किया है। यह ऑटो कंपनी के वायदे  के अनुसार माइलेज में नंबर 1, सेल्स में नंबर-1 और कम मेंटीनेंस लागत में नंबर वन है।

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा के स्पेशल फीचर्स

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा की फ्रंट लुकिंग और फीचर्स भी शानदार हैं। इस थ्री व्हीलर में  स्टीयरिंग गियरबॉक्स के साथ हैंडल बार है। यह ऑटो रिक्शा पैराबोलिक लीफ सि्प्रंग फ्रंट सस्पेशंन एवं रियर सस्पेंशन में आता है। इसका केबिन ऑटो रिक्शा व्हीलर विकल्प के साथ है वहीं यह पेट्रोल डे केबिन के रूप में है।

बजाज ऑटो की कीमत और वारंटी

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस 2.34 लाख रुपये से 2.36 लाख रुपये है। वहीं यह थ्री व्हीलर 40,000 केएम अथवा 1 साल की वारंटी के साथ कंपनी ने पेश किया है। इस ऑटो रिक्शा के 4 वेरिएंट्स आते हैं।

टीवीएस डीलक्स ऑटो के स्पेसिफिकेशंस

भारत में 5 लाख रुपये से कम प्राइस पर उपलब्ध होने वाले टॉप 5 थ्री व्हीलर्स में टीवीएस डीलक्स (TVS Deluxe) ऑटो रिक्शा का कोई मुकाबला नहीं है। यह लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के साथ निर्मित है। टीवीएस मोटर्स कंपनी से आने वाले यह थ्री व्हीलर cng से संचालित है। इसमें 4 स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड एसआई इंजन है। यह इंजन 10.46 एचपी की पावर प्रदान करता है वहीं इससे 15.5 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। इससे यह कई कठिन कार्यों को आसानी से अंजाम दे सकता है। कंपनी ने इसे बेहतरीन डिजायन के साथ पेश किया है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 8.5+ 5 लीटर है। यह तिपहिया वाहन 1990 एनएम व्हीलबेस में आता है। इसकी माइलेज 20.41 केएमपीएल है। टीवीएस डीलक्स ऑटो ईंधन की बचत करता है और कम से कम मेंटीनेंस कॉस्ट का थ्री व्हीलर है।

टीवीएस डीलक्स के फीचर्स

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा के फीचर्स भी बेस्ट हैं। इसमें ड्रम ब्रेक के अलावा पार्किंग ब्रेक भी हैं। वहीं यह थ्री व्हीलर विद स्टीयरिंग 4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसमें Swing Arm with Hydraulic damper & Coil Spring  फ्रंट सस्पेंशन एवं Swing Arm with Hydraulic damper & Coil Spring रियर सस्पेंशन है। टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा का केबिन सेमी मॉनोक्यू है। यह ऑटो रिक्शा के ऑप्सन व्हीलर के साथ है। इसके फ्रंट टायर 4.50 – 10, 8 पीआर और4.50- 10,  8, पीआर साइज में आते हैं। इसका कर्ब वेट 356 केजी है।

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा की कीमत

आपको इतने शानदार फीचर्स और कई बेहतर स्पेसिफिकेशंस के इस थ्री व्हीलर को खरीदने के लिए बहुत सीमित रकम की जरूरत है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.20 लाख रुपये 1.35 लाख रुपये है। टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा के तीन वेरिएंट्स आते हैं।

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की खासियतें

यह ऑटो रिक्शा बेस्ट तकनीक के साथ पेश किया गया है। महिंद्रा हाउस से आने के कारण यह सबसे ग्राहकों में ज्यादा भरोसेमंद है। इसकी कई विशेषताएं हैं। यह 48 केडब्ल्सएच बैटरी द्वारा संचालित है। इसकी मजबूत ब्रशलेस डीसी मोटर 1000 डब्ल्यू की है। इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड केएमपीएच है वहीं माइलेज एक बार चार्ज होने पर 90 केएम है। यह 758 जीवीडब्ल्यू  में आता है। इसके फ्रंट और रियर टायर का साइज 90/ 90 -12 54 जे. है। इसके इंजन से 3.2  का टॉर्क बनता है। इससे यह बाधारहित कार्य करता है। इसके स्टाइलिश लुक्स से आपकी शान और अच्छे फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस से कमाई  बढ़ती है। इसका बड़ा व्हीलबेस  2168 एमएम का है। यह इलेकि्ट्रक ऑटो फुल कैनोपी डिजायन में आता है इससे बारिश और धूप से बचाव होता है।

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो के फीचर्स

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी (Mahindra E-Alfa mini) ऑटो के शानदार फीचर्स  हैं। इसमें स्टाइलिश डैशबोर्ड और क्लस्टर मिलता है। ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर की आरामदायक सीटें हैं। इसमें टेलीस्कोपिंग हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन और सिंगल लीफ सि्प्रंग  के साथ रियर सस्पेंशन आता है। पार्किंग ब्रेक मेकेनिकल केबल टाइप हैं वहीं ड्रम ब्रेक भी इसमें आते हैं जो इसे फिसलन और एक्सीडेंट से बचा सकते हैं। इसमें डायरेक्ट थ्रू डिफरेंटियल ट्रांसमिशन के कारण क्लच और गियर की आवश्यकता नहीं होती। इस थ्री व्हीलर में कंफर्टेबल डे टाइप केबिन है।

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की कीमत और वांरटी

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की प्राइस 1.38 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इस ऑटो रिक्शा पर बैटरी की 1 साल और संपूर्ण व्हीकल पर 2 साल की वारंटी प्रदान की गई है। वहीं आपको इसे खरीदने पर 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी साथ मिलता है। यही नहीं इस थ्री व्हीलर पर 6 साल तक एकदम मुफ्त सर्विस का पैकेज है। अब तो आप इसे खरीद ही लीजिए।

महिंद्रा अल्फा ऑटो: माइलेज कमाल ,कमाई बेमिसाल

भारत के पांच सबसे अच्छे और सबसे सस्ते थ्री व्हीलर्स में शामिल महिंद्रा हाउस का महिंद्रा अल्फा ऑटो (Mahindra Alfa Auto) एक बेहतरीन ऑटो रिक्शा है। यह 28.9 केएमपीएल की कमाल की माइलेज प्रदान करता है। इससे कमाई भी बेमिसाल होती है।  वहीं इसकी जीवीडब्ल्यू 825 केजी की है। इसका इंजन  1 सिलेंडर और 4 स्ट्रॉक वाटरकूल्ड डीजल इंजन है। इससे 9 एचपी की पावर मिल सकती है। इंजप ये 23.5 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। यह बीएस 6 एमिशन नोर्म्स के साथ लांच किया गया है। इसके फ्यूल टैंक की केपेसिटी 10.5 लीटर की है। महिंद्रा अल्फा ऑटो का व्हीलबेस 2005 एमएम का है। यह थ्री व्हीलर 4.50 x 10- 8 पीआर फ्रंट टायर और 4.50 x 10- 8 पीआर रियर टायर के साथ आता है। इसमें बड़ी विंडशील्ड वाइपर एवं हैडलैंप के साथ है। यह ऑटो रिक्शा ईधन की बचत करता है।

महिंद्रा अल्फा ऑटो के बढि़या फीचर्स

महिंद्रा अल्फा ऑटो बढिया फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह एक बटन से स्टार्ट होने वाला थ्री व्हीलर है। इसमें पीवीसी कोटेड कैनोपी और ब्लाक थीम डैशबोर्ड है। केबिन में पर्याप्त स्पेस के साथ हैडरूम और लैगरूम भी मिलेंगे। मोबाइल चार्जर, बहुत ही सॉफ्ट सीट, सेल्फ इगि्नशन पुश बटन के साथ सिंगल स्पीड मोनो ब्लॉक स्टार्टिंग सिस्टम है। यह बहुत ही कम आवाज करता है।  इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ ही ड्यूल सर्किट इंटरनल एक्सपेंडिंग टाइप हाइड्रोलिक ब्रेक हैं जो ऑटो एडजस्टर हैं। इसका स्टीयरिंग 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ हैंडल बार है। वहीं यह Coil spring, hydraulic shock absorber with anti dive leading link फ्रंट सस्पेंशन और कार के समान Coil spring, with independent swinging arm, hydraulic shock absorber रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

महिंद्रा अल्फा ऑटो की कीमत और वारंटी

महिंद्रा अल्फा ऑटो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 2.88 लाख रुपये 2.89 लाख रुपये है। यह कीमत किफायती है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने इस थ्री व्हीलर को खरीदने पर 10 लाख रुपये का बीमा और व्हीकल  पर 36 महीने की स्टैंडर्ड वारंटी प्रदान की गई है।

पियाजियो आपे प्लस: सुपर 5 सीटर्स का सुपर ऑटो रिक्शा

पियाजियो आपे प्लस (Piaggio Ape Plus) ऑटो पियाजियो व्हीकल्स हाउस से आता है। यह एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी के साथ निर्मित है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता सुपर 5 सीटर है। इस थ्री व्हीलर में आपको एक सिलेंडर के साथ वाटरकूल्ड इंजन मिलता है। यह  9.39 एचपी की पावर प्रदान करता है। वहीं 23.5 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। इंजन 597.7 सीसी केपेसिटी का है। इससे यह बाधा रहित काम करने में सक्षम होता है। इंजन के साथ बीएस 6 एमिशन नोर्म्स का विकल्प है। इस ऑटो में 10 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसका व्हीलबेस 2100 एमएम है। पियाजियो आपे प्लस थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 974 केजी है। यह ऑटो रिक्शा 25 केएमपीएल की शानदार माइलेज देता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 23.80 प्रतिशत है जिससे की ये आसानी से चढ़ाई वाले रास्तों पर चढ़ सकता है। इसका कर्ब वेट 524 केजी है।

पियाजियो आपे प्लस- फीचर्स

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा के फीचर्स काफी आकर्षक और मजबूत हैं। इसमें हैंडलबार के साथ स्टीयरिंग आता है। वहीं 5 फॉरवर्ड एवं 1 रियर गियर का गियरबॉक्स है। यह हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिंग शॉक एब्जॉर्बर विद हेलीकल कंप्रेशन सि्प्रंग विद डैंपनर फ्रंट सस्पेंशन में और हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिंग शॉक एब्जॉर्बर विद रबर कंप्रेशन सि्प्रंग विद डैंपनर रियर सस्पेंशन में आता है। इसका केबिन ऑटो रिक्शा ऑप्सन व्हीलर के साथ पेश किया गया है। यह डे केबिन के रूप में है।

पियाजियो आपे प्लस की कीमत और वारंटी

पियाजियो आपे प्लस थ्री व्हीलर की कीमत ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक और आसान पहुंच में है। इसकी एक्स शोरूम  प्राइस  2.06 लाख रुपये से 2.66 लाख रुपये है। वहीं इस ऑटो रिक्शा की खरीद पर आपको कंपनी की ओर से 42 महीने की वारंटी प्रदान की गई है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us