Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
16 Jan 2024
Automobile

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 सीएनजी ट्रक : जानें कीमत और माइलेज

By News Date 16 Jan 2024

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 सीएनजी ट्रक : जानें कीमत और माइलेज

टॉप 5 सीएनजी ट्रक मॉडल : कम कीमत में ज्यादा कमाई

नए साल की शुरुआत के साथ बिजनेस के लिए अगर आप बेहतरीन कार्गो ट्रक खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि वर्तमान में सीएनजी ट्रक की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। आयशर, मारुति सुजुकी, अशोक लेलैंड, टाटा और महिंद्रा देश के बेहतरीन सीएनजी कार्गो वाहन निर्माता कंपनियों में से एक हैं। इस पोस्ट में हम इन्हीं कंपनियों के 5 सबसे अच्छे सीएनजी कार्गो मॉडल की चर्चा कर रहे हैं। इन मॉडल ट्रक में आयशर प्रो 2049 सीएनजी,मारूति सुजुकी सुपर कैरी, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी, टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी और महिंद्रा जीतो सीएनजी शामिल है।

सीएनजी ट्रक से परिवहन सस्ता और किफायती हो जाता है। गौरतलब है कि भारी ट्रक या बड़े कार्गो समाधान के लिए अभी भी इलेक्ट्रिक ट्रक भारत में पूरी तरह कामयाब नहीं है, जिसकी वजह से भारत में सीएनजी ट्रक की लोकप्रियता बढ़ी है। सीएनजी वाहन कम से कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएनजी ट्रक अन्य जीवाश्म ईंधन से चलने वाले ट्रक की अपेक्षा 80% कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन करती है। यही वजह है कि सीएनजी वाहन पर सरकार भी टैक्स आदि में छूट देती है। इसके अलावा सीएनजी वाहन ज्यादा माइलेज के साथ किफायती कार्गो समाधान प्रदान करती है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम भारत के टॉप 5 सीएनजी कार्गो ट्रक की जानकारी दे रहे हैं। 

1. आयशर प्रो 2049 सीएनजी 

आयशर का यह जबरदस्त कार्गो ट्रक बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत है “अच्छी पेलोड कैपेसिटी”। यह 3298 सीसी के पावरफुल इंजन से लैस है, जो 95 एचपी पावर जनरेट करती है। 

आयशर प्रो 2049 सीएनजी, 2286 किलोग्राम के बेहतरीन पेलोड क्षमता से लैस है और यह भारत के मुश्किल सड़कों पर भी चलने में सक्षम है। इस वाहन से मिलने वाला माइलेज 11 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो इसके समतुल्य फीचर्स वाले वाहनों की तुलना में बहुत अच्छी मानी जा सकती है।

2. मारूति सुजुकी सुपर कैरी 

मारुति सुजुकी बेहद कंफर्टेबल वाहन बनाने के लिए जानी जाती है। मारुति वाहनों की खासियत है कि यह आकर्षक लुक, अच्छा डिजाइन और अच्छी ड्राइविंग अनुभव के साथ आता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी का इंजन बेहद फ्यूल एफिशिएंट है और 1196 सीसी क्षमता से लैस है।

अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी की वजह से यह वाहन 23 किलोमीटर प्रति किलोग्राम सीएनजी माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा यह वाहन 64 एचपी पावर से युक्त है और यह व्हीकल 625 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी चलने में पूरी तरह सक्षम है।

3. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी

अशोक लेलैंड का यह मॉडल छोटे बिजनेस के लिए बहुत अच्छा और किफायती माना जाता है क्योंकि यह वैल्यू फॉर मनी वाहन है। यह 1478 सीसी इंजन से लैस है, जो 45 एचपी पावर जनरेट करता है। 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी की माइलेज 30-32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। वहीं यह 1215 किलोग्राम पेलोड लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकता है। 

4. टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी

टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी अपनी जबरदस्त मजबूती, कार्यप्रदर्शन की वजह से भारत में प्रसिद्ध हुआ है। इसमें 694 सीसी का पावरफुल इंजन लगा हुआ है, जो 26 एचपी पावर जेनरेट करता है।

यह वाहन 605 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकता है। यह व्हीकल 21 किलोमीटर प्रति किलोग्राम सीएनजी का माइलेज प्रदान करता है।

5. महिंद्रा जीतो सीएनजी

महिंद्रा जीतो सीएनजी मिनी ट्रक, भारत में छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारी सबसे ज्यादा खरीदते हैं। महिंद्रा भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनी में से एक है, जिसका यह सीएनजी मिनी ट्रक मॉडल 670 सीसी के पावरफुल इंजन से युक्त है।

यह वाहन 16 एचपी पावर जनरेट करता है और 600 किलोग्राम पेलोड के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकता है। महिंद्रा जीतो सीएनजी का माइलेज 35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। यही वजह है कि यह छोटे बिजनेस के लिए बहुत किफायती है।

आशा करता हूं कि टॉप 5 सीएनजी ट्रक की यह जानकारी आपको अच्छी और वैल्यूएबल लगी होगी। ट्रक से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन विजिट करें।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us