user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा इंट्रा वी 70 : ज्यादा लोडिंग के साथ करें एक्स्ट्रा कमाई महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो पेश करेगी 3 लाख के अंदर टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर : जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान

टॉप 5 सीएनजी ऑटो रिक्शा : कम कीमत में शानदार माइलेज

Posted On : 05 April, 2024

जानें भारत के टॉप 5 सीएनजी ऑटो रिक्शा की खासियत, फीचर्स और कीमत

क्या आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए और भारत में लास्ट मोबाइल परिवहन को आसान बनाने के लिए एक विश्वसनीय और किफायती ऑटो रिक्शा की तलाश में हैं? इस पोस्ट के माध्यम से हम टॉप 5 सीएनजी ऑटो रिक्शा की जानकारी प्रदान कर रहे हैं जो व्यस्त और संकड़ी सड़कों पर कुशल परिवहन सुविधा प्रदान करने में सक्षम है। ये ऑटो रिक्शा यात्रियों के लिए सस्ती हैं और ड्राइवरों के लिए यातायात के माध्यम से नेविगेट करना आसान है। गौरतलब है कि भारत में सीएनजी थ्री व्हीलर की मांग बीते कुछ सालों में काफी बढ़ी है। इस थ्री व्हीलर के माध्यम से बेहद किफायती कीमत में परिवहन किया जा सकता है, यही वजह है कि भारत में इन सीएनजी वाहनों की लोकप्रियता बढ़ी है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में टॉप 5 सीएनजी वाहन की कीमत, फीचर और लाभ आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

1. बजाज कॉम्पैक्ट आरई 3-सीटर/सीएनजी

बजाज कॉम्पैक्ट आरई 3-सीटर/सीएनजी बेहद भरोसेमंद वाहन है और यह अपने कुशल संचालन की वजह से भारत में काफी प्रसिद्ध हुआ है। भीड़-भाड़ वाली सड़कों और संकड़ी गलियों में भी इस वाहन को प्रभावी तरीके से उपयोग में लाया जा सकता है। बजाज कॉम्पैक्ट आरई 3-सीटर/सीएनजी की कीमत ₹2.34 लाख से ₹2.35 लाख रुपए के बीच है। यह थ्री-व्हीलर 27.25 kmpl की जबरदस्त माइलेज प्रदान करता है।  2000 एमएम का व्हीलबेस और 708 किलोग्राम का जीवीडब्ल्यू इसकी कार्य क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही ड्राइविंग करते समय इस थ्री व्हीलर की स्टेबिलिटी इसके सुरक्षात्मक दृश्य से बेहद महत्वपूर्ण है। 9 एचपी फोर-स्ट्रोक इंजन वाला यह थ्री व्हीलर आपकी परिवहन जरूरतों को पूरी कर सकता है। 

2. बजाज मैक्सिमा सी

बजाज कंपनी, अपने जबरदस्त क्वालिटी वाले वाहनों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। इसका बजाज मैक्सिमा सी 3 व्हीलर सीएनजी मॉडल बेहद उन्नत तकनीकी समाधानों से लैस है। साथ ही यह थ्री व्हीलर बेहद उच्च प्रदर्शन और सहज ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। यह सीएनजी और डीजल दोनों फ्यूल टैंक के साथ आती है। सीएनजी इंजन का अधिकतम टॉर्क 16.2 एनएम है, जबकि डीजल इंजन की 23.18 एनएम है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। बजाज मैक्सिमा सी की कीमत 2.83 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 2.84 लाख रुपए तक हो सकती है।

3. टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स

टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स एक यात्री ऑटो रिक्शा है, जो एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल तीनों वेरिएंट में उपलब्ध है और यह उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद आसान ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स सीएनजी ऑटो की कीमत 1.80 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये के बीच है। टीवीएस के इस मॉडल में चेसिस-माउंटेड रियर बम्पर और बड़ी सी विंडशील्ड प्रदान की गई है। यह वाहन बेहद मजबूत बॉडी के साथ आता है। यह वाहन 50,000 किमी तक की गारंटी प्रदान करता है।

4. महिंद्रा अल्फा डीएक्स

यह सीएनजी ऑटो भारतीय ग्राहकों के दृष्टिकोण से बेहद उत्कृष्ट विकल्प है। बता दें कि महिंद्रा अल्फा डीएक्स यात्रियों और ड्राइवरों दोनों के लिए बेहद आरामदायक है। साथ ही यह कुशल ड्राइविंग तकनीक से युक्त है। महिंद्रा अल्फा डीएक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा की कीमत ₹2.85 से ₹2.90 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा यह वाहन 40.2 KMPL की प्रभावशाली माइलेज प्रदान करता है। 2005 एमएम के व्हीलबेस और 860 किलोग्राम वजन के साथ इस ऑटो की कार्यक्षमता बेहद उत्कृष्ट है। यह चलने में स्टेबल फील देता है, साथ ही यह महिंद्रा के क्वालिटी पार्ट्स से निर्मित होने की वजह से टिकाऊ भी है। यह मॉडल 395 सेमी 3 वाटर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आता है जो 9.5 एचपी पावर डिलीवर करता है।

5. पियाजियो आपे सिटी

पियाजियो आपे सिटी छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायों के लिए टॉप विकल्प है क्योंकि यह बेहद विश्वसनीय और सस्ता ऑटो रिक्शा है। पियाजियो आपे सिटी सीएनजी ऑटो रिक्शा की कीमत लगभग ₹1.92 से ₹1.99 लाख रुपये है। यह लगभग 36 KMPL का माइलेज प्रदान करता है। 1920 मिमी का व्हीलबेस और 722 किलोग्राम वजन के साथ, यह ऑटो बेहद मजबूत और विश्वसनीय है। यह फोर्स्ड एयर-कूल्ड इंजन पर चलता है, जो 8.85 एचपी पावर डिलीवर करता है। अगर आप एक भरोसेमंद और बजट के अनुकूल ऑटो रिक्शा की तलाश में हैं, तो पियाजियो का यह सीएनजी ऑटो रिक्शा आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us