Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
11 May 2023
Automobile

भारत के टॉप 5 डीजल ट्रक: ज्यादा कमाई का वादा - जानें, पूरी जानकारी

By News Date 11 May 2023

भारत के टॉप 5 डीजल ट्रक: ज्यादा कमाई का वादा - जानें, पूरी जानकारी

जानें, लोकप्रिय डीजल ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

वर्तमान में भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में नये ईंधन विकल्प के तौर पर भले ही डीजल और पेट्रोल के अलावा सीएनजी, एलपीजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट के वाहन आ रहे हों। लेकिन ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबार में आज भी डीजल से संचालित होने वाले ट्रकों का ही ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि डीजल से चलने वाले ट्रकों में प्रदूषण निवारण के लिए बीएस 6 मानक भी शामिल किए गए हैं। इससे डीज़ल ट्रक पर्यावरण के अनुकूल होकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लंबे सफर के लिए डीजल ट्रकों की ज्यादा मांग 2023 में भी अच्छी बनी हुई है। डीजल इंजन वेरिएंट वाले ट्रकों में सभी कैटेगरी के ट्रक उपलब्ध रहते हैं, इनमें कार्गो थ्री व्हीलर से लेकर चार चक्के के मिनी ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रांजिट मिक्सर आदि शामिल हैं।

भारत में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत बेंज, आयशर, एएमडब्ल्यू, वोल्वो आदि लोकप्रिय ब्रांड सहित अन्य चर्चित ट्रक निर्माता कंपनियों के एक से बढ़ कर एक लेटेस्ट डीजल ट्रक मॉडल उपलब्ध हैं। डीजल ट्रकों की कीमत भारत में 1.53 लाख से 90.11 लाख रुपये तक है। वहीं डीजल आधारित दमदार इंजन वाले ट्रक एससीवी, एलसीवी, एमएचसीवी, एचसीवी, आईसीवी सेगमेंट में आते हैं। यदि आप भी बेहतर डीजल ट्रक खरीदना चाहते हैं तो यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारत के मोस्ट पॉपुलर टॉप 5 ट्रकों के बारे में इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि  के बारे में फुल जानकारी दी  जा रही है।

भारत के सबसे बेस्ट 5 डीजल ट्रक मॉडल

भारत में सबसे ज्यादा उपयोगिता वाले और बेस्ट 5 डीजल ट्रक मॉडलों में महिंद्रा जीतो, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त, अशोक लेलैंड दोस्त +, टाटा इंट्रा वी 50 और टाटा योद्धा 2.0 शामिल हैं। ये मोस्ट पॉपुलर मॉडल इंट्रा सिटी लोडिंग और अनलोडिंग और शीघ्र डिलीवरी के मामले में सबसे आगे हैं। यहां इन ट्रकों के बारे में अलग-अलग पूरी जानकारी इस प्रकार है -

1. महिंद्रा जीतो: ज्यादा कमाना है तो इसे चुनें



महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के सबसे बेस्ट मिनी कैटेगरी में महिंद्रा जीतो डीजल ट्रक सबसे लोकप्रिय है। यह मिनी ट्रक चार चक्के में आता है। इसका दमदार इंजन 16hp पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन की कैपेसिटी  670 cc है।यह इंजन सिंगल सिलेंडर वाटर कूल्ड है।  इस मिनी ट्रक की  जीवीडब्ल्यू 1345 kg और पेलोड क्षमता  600 kg है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर आती है। ये मिनी ट्रक आपको 35.94 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसका बड़ा व्हीलबेस 2250 mm होने से यह भारी भार के दौरान भी टायरों पर बेलेंस बनाए रखता है। इसका कर्ब वेट 688 kg है। यह मिनी ट्रक ऊबड़-खाबड़ मार्गो पर भी चलने में पूरी तरह से सक्सेस रहता है। महिंद्रा जीतो ट्रक का गियरबॉक्स 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर के साथ आता है। स्टीयरिंग मैन्युअल, रैक एंड पिनियन टाइप है।

इस मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क और ड्रम ब्रेक आते हैं। इसका केबिन डे टाइप है जो मजबूत चेचिस के साथ पेश किया गया है। इसका डिजायन एर्गोनॉमिकली है। केबिन में लेगरूम और हेडरूम कंफर्ट सुविधा के साथ ही कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इतनी सारी विशेषताओं के बावजूद महिंद्रा जीतो एससीवी सेगमेंट के इस ट्रक की कीमत 4.29 लाख से 4.99 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। आप यदि इसकी ऑन रोड कीमत जानना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर क्लिक करें।

2. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त: जिंदगी भर निभाए साथ 

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप कैटेगिरी में आता है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड का लोकप्रिय स्माल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में सबसे बेस्ट वाहन है। इसकी टेगलाइन के अनुसार यह ट्रक जिंदगी भर साथ निभाता है। 4 चक्के के इस पिकअप में आपको टर्बो चार्जेड इंटरकूल्ड विद एलएनटी टेक्नोलॉजी का इंजन आता है। यह 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर डीजल इंजन है, जो बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार निर्मित है। इसके इंजन से 80 hp पावर मिलती है। वहीं इसकी कैपेसिटी 1478 cc है। यह इंजन 190 nm टॉर्क जनरेट करता है। इस पिकअप में 5 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। यह पूरी तरह से सिंक्रोनाइज्ड है और मैन्युअल विद केबल शिफ्ट है। स्टीयरिंग पावर असिस्टेड और टिल्टेबल कॉलम के साथ है।  अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर है।

इस पिकअप की जीवीडब्ल्यू 3490 kg है और पेलोड कैपेसिटी 1860 kg आती है। इसका केबिन वॉक थ्रू और डैश माउंटेड गियर के साथ पेश किया गया है। यह डेक बॉडी और डे टाइप केबिन है जो चेचिस के साथ है। केबिन में पर्याप्त स्पेस मिलता है। यह ट्रक 13-15 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसकी ग्रेडिबिलिटी 23 प्रतिशत होने से यह ज्यादा चढ़ाई को भी आसानी से पार कर सकता है। आप इस पिकअप को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 8.72  लाख से 9.47 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध हो सकता है। कुल मिलाकर अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आपके लिए बिग ऑन कंफर्ट, बिग ऑन परफोर्मेंस, बिग ऑन सेविंग के साथ एक बेहतर डीजल ट्रक है।

3. अशोक लेलैंड दोस्त प्लस: दोस्ती का वादा कमाई और ज्यादा 

अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप डीजल इंजन में आने वाला पावरफुल व्हीकल है। यह कमर्शियल वाहन आसान  कार्गो डिलीवरी को ज्यादा सुविधाजनक बनाता है। इसका दमदार इंजन 3 सिलेंडर के साथ 1.5 लीटर बीएस 6 डीजल इंजन है। इसकी 1478 सीसी कैपेसिटी है वहीं 80 hp पावर प्रदान करता है। इंजन 190 Nm टॉर्क बनाता है जो इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। इसकी जीवीडब्ल्यू  2805 kg और पेलोड कैपेसिटी 1500 kg है।  व्हीलबेस 2510 mm है। इसमें 5 स्पीड का गियरबॉक्स मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ अटैच है।  स्टीयरिंग भी मैन्युअल है। अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप में एलएसपीवी के साथ एक वेक्यूम असिस्टेड हाइड्रोलिक ब्रेक है। वहीं पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं। इस पिकअप में आपको एर्गोनोमिक सिस्टम के साथ विशाल यूरो केबिन मिलता है।

इसमें डिजीटल क्लस्टर, चार्जर से लैश मोबाइल होल्डर, रूफ लैंप आदि फीचर्स हैं। इसके अलावा डबल एक्टिंग एब्जॉर्बर भी है। अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप 19.6 kmpl माइलेज प्रदान करता है। इससे यह ईंधन की बचत मिलती है। वहीं इसमें मेंटीनेंस कम है।  इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये है। 

4. टाटा इंट्रा वी 50: सब कुछ उठाए, हर दिन जिताए

टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप भारत का बेस्ट डीजल इंजन पिकअप कैटेगिरी का ट्रक है। यह मजबूत बॉडी और अच्छे पिकअप के साथ आता है, इसीलिए इसकी टेगलाइन में कंपनी ने इसे “सब कुछ उठाने वाला और हर दिन जिताने वाला” कमर्शियल व्हीकल का नाम दिया है। यह गाडी आपके हर सपने को मुमकिन बनाती है। इसमें माल ढुलाई के लिए 9.8 फीट x 5.3 फीट का लोडिग एरिया दिया गया है। इसकी जीवीडब्ल्यू 2940 kg है। इस पिकअप में 4 सिलेंडर 1496 cm 3 di इंजन है। यह 220 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह एक दमदार इंजन है। टाटा इंट्रा वी 50 की ग्रेडेबिलिटी 35 प्रतिशत होने से पहाड़ी रास्तों और फ्लाईओवर पर आसानी से ड्राइव होती है। इसकी शानदार माइलेज 17- 22 kmpl है। यह ईंधन की बचत प्रदान करती है और फ्यूल एफिशिएंट है। टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप में जी 5, 220, 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है।

इसका स्टीयरिंग हाइड्रोलिक पावर असिस्टेड है। यह 2600 mm व्हीलबेस के साथ आती है। इसका केबिन मजबूत बॉडी के साथ कंफर्टेबल है। केबिन में AC का भी विकल्प दिया गया है। केबिन में पर्याप्त स्पेस मिलता है। वहीं ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप में  फ्रंट ब्रेक डिस्क और रियर ब्रेक ड्रम टाइप आते हैं। इस गाडी का उपयोग एग्रीकल्चर फूड, सिलेंडर, वाटर केन, मार्केट लोड एवं ई-कॉमर्स के लिए किया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.90 लाख से 9.40 लाख रुपये है।

5.टाटा योद्धा 2.0 पिकअप: हर मंजिल तक पहुंचाने का वादा, करें शानदार कमाई


 
आप यदि डीजल से संचालित छोटा कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो टाटा योद्धा  2.0 पिकअप खरीद सकते है। यह पिकअप एक योद्धा की भांति काम करता है। इसका दमदार इंजन ही इसे जानदार पावर प्रदान करता है। इसके  इंजन से 100 hp पावर मिलती है। वहीं इसमें टाटा 2.2 वेरियर, बीएस 6 डायरेक्ट इंजेक्शन कॉमन रेल टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड डीजल इंजन है। इससे 250 nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी  2000 kg और जीवीडब्ल्यू 3840 kg है। कंपनी ने इसे पिकअप रेंज को अपग्रेड करने के लिए ही लांच किया था। इसकी माइलेज 12-13 kmpl है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है। इसका व्हीलबेस 3150 mm है। चार चक्के के इस पिकअप को बेहतर तरीके से डिजायन किया गया है। यह पिकअप जीबीएस -76-5/ 4.49 मार्क 2 ,सिंक्रोमेश 5 फारवर्ड और 1 रिवर्स गियर के साथ आता है। इसमें 30 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी होने से यह कठिन रास्तों और चढ़ाई में पूरी तरह से सफल रहता है। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ ट्विन पॉट कैलीपर / 296 डाया ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक हैं। टाटा योद्धा 2.0 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख से 10.40 लाख रुपये तक है।

भारत में मोस्ट पॉपुलर 5 टॉप डीजल ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-:

सवाल-1. लोकप्रिय डीजल ट्रकों में सबसे सस्ता ट्रक कौनसा है?
जवाब- डीजल ट्रकों में सबसे सस्ता महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.29 लाख से 4.99 लाख रुपये है।

सवाल-2. टाटा इंट्रा वी50 पिकअप की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब-  इसकी जीवीडब्ल्यू 2940 किलोग्राम है।

सवाल-3. अशोक लेलैंड दोस्त प्लस की माइलेज क्या है?
जवाब- इसकी माइलेज 19.6 kmpl है।

सवाल-4. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
जवाब- यह 1860 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है।

सवाल-5. महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की माइलेज क्या है?
जवाब- इसकी शानदार माइलेज 35.94 kmpl है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us