user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टॉप 5 ई रिक्शा मॉडल : पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन के लिए सबसे बेहतरीन ई-रिक्शा

Posted On : 21 June, 2024

जानें, पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन के लिए भारत के टॉप 5 ई रिक्शा मॉडल

ई रिक्शा भारत में लगातार बड़े स्तर पर लास्ट माइल मोबिलिटी के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। इलेक्ट्रिक रिक्शा के जरिए न सिर्फ प्रदूषण में कमी आई है बल्कि छोटी दूरी की यात्रा लागत में भी कमी आई है। साथ ही ई रिक्शा चालकों की आय में भी वृद्धि हुई है। यही वजह है कि भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। इलेक्ट्रिक रिक्शा के जरिए लास्ट माइल मोबिलिटी सेगमेंट में लोग काफी अच्छी कमाई कर पा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी स्मॉल लेवल पर ट्रांसपोर्टेशन व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं या इसकी योजना बना रहे हैं तो इलेक्ट्रिक रिक्शा मॉडल आपके बजट में फिट हो सकता है। ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के टॉप 5 पैसेंजर मॉडल की जानकारी दे रहे हैं।

1. अतुल एलीट प्लस ई रिक्शा

अतुल एलीट प्लस अपने जबरदस्त टेक्निकल फीचर्स और हाई परफॉर्मेंस के लिए जानी जाता है। अपनी मजबूती और रेंज की वजह से यह इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क सेट करता है। इसका मजबूत निर्माण और प्रोडक्टिव इंजन इसे पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन और कार्गो डिलीवरी दोनों के लिए एक बेहतरीन मॉडल बनाता है। यह ई रिक्शा मॉडल ओपन सीटिंग और एक बड़े केबिन के साथ आता है, जो ड्राइवरों और यात्रियों के लिए एक आरामदायक पैसेंजर अनुभव प्रदान करता है। वहीं अगर कार्गो की भी बात करें तो अतुल एलीट प्लस  400 किलोग्राम की शानदार पेलोड क्षमता और 80 किमी का जबरदस्त रेंज प्रदान करता है। शहरी और ग्रामीण पोर्टेबिलिटी को देखते हुए यह एक भरोसेमंद विकल्प है। बता दें कि इस ई रिक्शा की कीमत 1.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं इसकी कुछ और खासियत इस प्रकार है :

  • बैटरी क्षमता: 12 kWh
  • समय चार्ज: 8-10 घंटे
  • पेलोड क्षमता: 400 किलो
  • माइलेज: 80 किमी प्रति चार्ज

2. सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा

सारथी डीएलएक्स एक इफेक्टिव और जबरदस्त फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। इसमें 1000-वाट का मोटर दिया है जो इसे स्टेबल करता है। इसकी चौड़ी विंडस्क्रीन विजिबिलिटी को बेहतर करती है। इस ई रिक्शा की कीमत 0.90 से 1.00 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसकी कुछ खासियत इस प्रकार है।

  • मोटर: 1000-वाट
  • डाइमेंशन: 2730 मिमी (एल) x 980 मिमी (डब्ल्यू) x 1725 मिमी (एच)
  • रेंज: 120 किमी प्रति चार्ज
  • चार्जिंग समय: 4-5 घंटे

3. वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री सुपर ई रिक्शा

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री सुपर ई रिक्शा एक सुपर एफिशिएंट रिक्शा है, जो अपनी जबरदस्त कार्य क्षमता की वजह से भारतीय ग्राहकों के बीच प्रसिद्ध है। अपने मजबूत प्रदर्शन और उच्च बैटरी रेंज की वजह से इस ई रिक्शा ने खरीदने वाले ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। इस रिक्शा की खासियत यह है कि यह सस्ता और टिकाऊ होने के साथ ज्यादा से ज्यादा बचत देने में सक्षम है।

यह इलेक्ट्रिक रिक्शा हाई पावर के साथ आता है, जिससे यात्रियों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए यह बेहद उपयुक्त होता है। यह 4-5 घंटे में चार्ज हो जाता है। साथ ही प्रत्येक चार्ज के लिए 75-90 किमी की रेंज भी प्रदान करता है।  वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री सुपर ई रिक्शा 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ ट्रांसपोर्टेशन कर सकता है। जिससे यह शहरी ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक बेहद किफायती और भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। इस ई रिक्शा की कीमत 1.69 लाख से 1.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं इसकी कुछ अन्य खासियत इस प्रकार है :

  • बैटरी : 41.7 Ah
  • चार्जिंग समय: 4-5 घंटे
  • रेंज: 75-90 किमी प्रति चार्ज
  • अधिकतम गति: 25 किमी/घंटा

4. सारथी प्लस ई रिक्शा 

सारथी प्लस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ई-रिक्शा में से एक है जो अपनी प्रोडक्टिविटी और परफॉर्मेंस की वजह से जाना जाता है। इसके अलावा, इस मॉडल की बड़ी खासियत यह है कि ये पावरफुल बैटरी के साथ आता है जो ज्यादा से ज्यादा रेंज प्रदान करता है। इसकी जबरदस्त कार्यक्षमता इसे यात्री परिवहन के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। बता दें कि, सारथी प्लस को चार्ज होने में कम समय लगता है, वहीं यह ई रिक्शा आपकी अधिकतम जरूरतों को पूरा कर सकता है। 25 किमी/घंटा की अधिकतम गति के साथ, यह ई-रिक्शा सिटी रोड पर आसानी से चल सकता है। इस ई रिक्शा की कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू होकर 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 

5. मिनी मेट्रो ई रिक्शा

मिनी मेट्रो ई रिक्शा अपनी बैटरी लाइफ और पावर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यह थ्री व्हीलर नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए एक बेहद उपयुक्त विकल्प है। यह मॉडल अच्छी क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी के लिए लोकप्रिय है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो, इस मॉडल की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है और हर चार्ज पर यह वाहन 110 किमी की रेंज देता है। इसकी जबरदस्त कार्यक्षमता इसे पैसेंजर उपयोग के लिए आदर्श बनाती है। बता दें कि इस मिनी मेट्रो ई रिक्शा की टॉप स्पीड 22 किमी/घंटा है। इस ई रिक्शा की कीमत 1.10 से 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसकी कुछ खासियत इस प्रकार है :

  • चार्जिंग टाइम : 8 घंटे
  • रेंज : 110 किमी प्रति चार्ज
  • अधिकतम गति : 22 किमी/घंटा

निष्कर्ष :

आशा करता हूं कि पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन के लिए टॉप 5 ई रिक्शा की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी और यह जानकारी आपको सही ई रिक्शा खरीद का निर्णय लेने में उपयोगी साबित होगी। ट्रांसपोर्टेशन यूज के लिए भारत के इन 5 टॉप पैसेंजर ई रिक्शा के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए आप ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us