महिंद्रा एंड महिंद्रा के पिकअप भारत में अपनी मजबूती और बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं। बोलेरो पिकअप ड्राइव की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए ऑफ-रोड और ऑन-रोड कम्फर्ट के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इन दिनों भारत में महिंद्रा का बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेस के चलते मार्केट में खास लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इस पिकअप को लेकर महिंद्रा ने दावा किया है कि यह पिकअप अधिक पेलोड क्षमता और बेस्ट इन क्लास लोड बॉडी साइज में आता है। इसके अलावा इस पिकअप में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इस बोलेरो पिकअप में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे भारत के बेस्ट पिकअप में से एक बनाते हैं। आइए जानें, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी के टॉप 5 हाइलाइट्स जो इसे बनाते हैं सबसे बेहतर।
महिंद्रा ने अपने इस पिकअप को भारी भार उठाने के लिए बेहतर मजबूती के साथ निर्मित किया है। कंपनी के इस पिकअप में आपको 2000 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी कर सकते हैं। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी में 3060 एमएम लंबाई और 1800 एमएम चौड़ाई के साथ एक बड़ा कार्गो बॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह पिकअप 3895 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ 1895 किलोग्राम कर्ब वेट में आता है।
महिंद्रा के इस नए बोलेरो मैक्स पिक-अप में आपको 4 सिलेंडर के साथ m2Di BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप का अधिकतम टॉर्क 220 एनएम है, जिससे यह किसी भी भार को काफी आसानी से ले जा सकता है। चाहे उबड़-खाबड़ रास्ते हों या पहाड़ी क्षेत्र, आपके पास अधिक शक्तिशाली पिकअप होने से आपकी यात्रा हमेशा सुगम और आरामदायक रहेगी। महिंद्रा के इस पिकअप की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। इस पिकअप में आपको 7 R15 फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं, जो साइज में काफी बड़े हैं और आसानी से चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चल सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप आपको काफी बेहतरीन कंफर्ट के साथ देखने को मिलता है। इस बोलेरो पिकअप ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए कम्फर्टेबल सीट्स आती है। इस पिकअप में दी गई सीटें इस सेगमेंट में आपको पहली बार देखने को मिलने वाली है, क्योंकि यह पिकअप हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आता है। ये सीटें लंबी यात्राओं के लिए एकदम सही और भरोसेमंद रहती है। महिंद्रा ने अपने इस नए बोलेरो पिकअप को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके केबिन में काफी आसानी से प्रवेश और निकास प्रदान किया जा सकता है। कंपनी के इस पिकअप में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जो ड्राइव को थकान मुक्त बनाता है।
कंपनी के इस बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी में टर्न सेफ हेडलाइट्स दी गई है, जो अंधेरे में भी सभी कोनों तक की विजिबिलिटी बढ़ाने का काम करती है। इसका फ्रंट नोज डिजाइन इसे लंबी दूरी की डिलीवरी के लिए बेहद सुरक्षित बनाता है। इस बोलेरो पिकअप में काफी अच्छा ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसकी ऑन रोड सेफ्टी को बढ़ता है। महिंद्रा के इस पिकअप को 3290 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस व्हीकल की 5345 एमएम लंबाई, 1800 एमएम चौड़ाई और 1950 एमएम ऊंचाई रखी गई है।
महिंद्रा का यह नया बोलेरो पिकअप बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो आपको कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है। इन फीचर्स की मदद से आपको अपना बिजनेस चलाने में आसानी होती है। कंपनी के इस पिकअप में आपको iMAXX टेक्नोलॉजी मिल जाती है, जिसमें व्हीकल ट्रैकिंग, ट्रीप मॅनेजमेंट, जियो फेंसिंग और व्हीकल हेल्थ जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी का एक्स शोरूम प्राइस 9.26 लाख से 10.68 लाख रुपये रखा है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में लॉन्च किया है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस पिकअप को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से Mahindra Bolero MAXX Pik Up HD को आसानी से खरीद सकते है। यहां आप इस पिकअप को बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर अपना बना सकते हैं।
सभी महिंद्रा बोलेरो पिकअप देखें
| वेरिएंट उपलब्ध हैं | एक्स-शोरूम कीमत |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7 एलएक्स सीबीसी Diesel, जीवीडब्ल्यू 3480 किलोग्राम |
₹ 9.26 - 10.33 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7 एलएक्स Diesel, जीवीडब्ल्यू 3460 किलोग्राम |
₹ 9.53 - 10.33 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल एलएक्स Diesel, जीवीडब्ल्यू 3480 किलोग्राम |
₹ 9.83 - 10.33 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल एलएक्स सीबीसी Diesel, जीवीडब्ल्यू 3895 किलोग्राम |
₹ 9.99 - 10.33 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल एलएक्स Diesel, जीवीडब्ल्यू 3895 किलोग्राम |
₹ 10.33 - 10.36 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई Diesel, जीवीडब्ल्यू 3895 किलोग्राम |
₹ 10.18 - 10.33 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल वीएक्सआई Diesel, जीवीडब्ल्यू 3895 किलोग्राम |
₹ 10.68 - 10.70 लाख |
| महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.3 एलएक्स Diesel, जीवीडब्ल्यू 2970 किलोग्राम |
₹ 9.47 - 10.33 लाख |
| महिंद्रा Bolero MAXX Pik Up HD 1.3 वीएक्सआई Diesel, जीवीडब्ल्यू 2970 किलोग्राम |
₹ 9.26 - 10.68 लाख |
बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी कृषि उपज की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करता है।
कृषि परिवहन ट्रक
सामग्री आसानी से भारी भार उठाती है।
Ans इस बोलेरो पिकअप में मैक्स लोडिंग, मैक्स परफॉर्मेंस, मैक्स कम्फर्ट, मैक्स सेफ्टी और मैक्स टेक्नोलॉजी मिल जाती है।
Ans महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी की कीमत 9.26 लाख से 10.68 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Ans कपंनी का यह पिकअप 2000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है।
Ans इस पिकअप को कंपनी ने 3895 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में पेश किया है।
Ans इस बोलेरो पिकअप को 3290 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT