Saurjesh Kumar

भारत में महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 टिपर : जानें कीमत और फीचर्स

Truck Junction Google News
भारत में महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 टिपर : जानें कीमत और फीचर्स
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, महिंद्रा के टॉप 5 लोकप्रिय टिपर की खासियत, कीमत और फीचर्स

भारत के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में महिंद्रा का बेहद अहम योगदान है। बता दें कि महिंद्रा भारत के शिपिंग उद्योग में एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभरा है। यह ट्रकों, टिपरों, ट्रेलर ट्रक और ट्रांजिट मिक्सर सहित अत्याधुनिक कमर्शियल वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है, जो बेहद उन्नत है और भारत की व्यापारिक जरूरतों के अनुसार बेहतरीन परिवहन समाधान प्रदान करने में सक्षम है। अपनी विशेषताओं की वजह से, महिंद्रा टिपर आराम और कार्य दक्षता को प्राथमिकता देता है। अगर आप भी अपनी ट्रांसपोर्ट या खनन जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतरीन टिपर की तलाश में हैं जो बेस्ट मोबोलिटी सॉल्यूशन से लैस हो तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद मददगार हो सकता है। इस ब्लॉग में हमने महिंद्रा के टॉप 5 टिपर की जानकारी प्रदान की है, जो उन्नत फीचर्स और कार्य क्षमता से युक्त है। महिंद्रा के ये टिपर काफी अच्छा माइलेज प्रदान करता है। बता दें कि महिंद्रा केवल डीजल वेरिएंट में ही टिपर की पेशकश करता है, जिसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 5 से 40 टन तक होती है। इसके अलावा कीमत की बात करें तो भारत में लोकप्रिय महिंद्रा टिपर की कीमत 7.60 लाख से शुरू होकर 52.89 लाख तक जाती है। महिंद्रा का सबसे कम कीमत वाला टिपर महिंद्रा लोडकिंग ऑप्टिमो है, जिसकी कीमत 7.60 लाख रुपये से शुरू होती है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस ब्लॉग में हमने महिंद्रा के टॉप 5 टिपर मॉडल की जानकारी दी है, जो ज्यादातर बिजनेस जरूरतों के अनुरूप है। यह जानकारी आपको अपने लिए बेहतरीन टिपर का चुनाव करने में मदद करेगा।

1. महिंद्रा लोडकिंग ऑप्टिमो टिपर

महिंद्रा लोडकिंग ऑप्टिमो टिपर महिंद्रा ब्रांड का सबसे किफायती और सबसे ज्यादा रेटिंग वाले वाहनों में से एक है, जो ज्यादातर छोटे और मध्यम लोडिंग सॉल्यूशन के अनुरूप है। महिंद्रा लोडकिंग ऑप्टिमो टिपर BS6 एक मजबूत कमर्शियल ट्रक है जो सबसे कठिन और मुश्किल परिस्थितियों में भी भारतीय सड़कों पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। अपने मजबूत इंजन और ठोस संरचना की वजह से यह टिपर ज्यादातर व्यापारिक जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावी समाधान है। महिंद्रा लोडकिंग ऑप्टिमो की माइलेज काफी अच्छी है और यह 60 लीटर की जबरदस्त फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है। भारत में महिंद्रा लोडकिंग ऑप्टिमो टिपर की कीमत 7.60 लाख से 8.10 लाख रुपए के बीच है।

2. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 टिपर

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 टिपर बेहद उन्नत तकनीक से लैस जबरदस्त पावर क्षमता से युक्त है। यहउच्च प्रदर्शन प्रदान करने वाला शानदार ट्रक है। जो बेहतरीन पावर क्षमता के साथ आता है। इस टिपर की पावर क्षमता 280 एचपी है और इसकी GVW 28000 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 4250MM है और इसमें 260 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 टिपर की पेलोड कैपेसिटी 20000 KG है और इसकी माइलेज 3 से 4 KMPL है। इसमें 7200 CC का पावरफुल इंजन भी प्रदान किया गया है। साथ ही, आप इस मॉडल में mPower 7.2 लीटर फ्यूल स्मार्ट इंजन दिया गया है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 टिपर 1050 Nm का टार्क जनरेट करता है, जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 टिपर की कीमत 41.24 लाख* रुपए से शुरू होती है। इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 46.32 लाख रुपए तक हो सकती है।

3. महिंद्रा फुरियो 7 टिपर

महिंद्रा फुरियो 7 टिपर अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित भारत का बेहतरीन टिपर है जिसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से भारत में काफी लोकप्रियता प्राप्त की है। इसकी इंजन क्षमता 3500 सीसी है। इस टिपर में 122 एचपी की पावर क्षमता दी गई है। वहीं इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 6950 किलोग्राम है। इसकी व्हीलबेस 2770एमएम है।  साथ ही, इसमें 75 लीटर ईंधन टैंक क्षमता और 6 टायर हैं। महिंद्रा फुरियो 7 टिपर की माइलेज बहुत अच्छी मानी जाती है और यह ईंधन की बचत करके परिवहन को लागत प्रभावी बनाने में मदद करता है। महिंद्रा फुरियो 7 टिपर  की कीमत 16.82 लाख से 17.83 लाख रुपये के बीच है।

4. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8×4 टिपर

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8×4 टिपर भारत के बेहतरीन टिपर में से एक है, जो अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं व क्षमता की वजह से भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की है। बता दें कि महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8×4 टिपर की क़ीमत 49.00 लाख से 52.89 लाख रुपये के बीच है। यह बेहतरीन टिपर निर्माण, खनन, और रेत और चट्टान जैसी भारी उत्पादों के परिवहन में खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, इस टिपर का मजबूत निर्माण और शक्तिशाली इंजन इसे बेहद खास बनाता है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8×4 टिपर की माइलेज 2.5-3.5 किमी प्रति लीटर है। इसके अलावा इस टिपर में 5330 एमएम का व्हीलबेस और 35000 किलोग्राम का जीवीडब्ल्यू है। इसका पावर एमपावर 7.2 लीटर फ्यूलस्मार्ट इंजन से आता है। इस टिपर की इंजन क्षमता 7200 सीसी है। वहीं इसकी पावर क्षमता 280 एचपी है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 260 लीटर है।

5. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 48 टिपर

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 48 टिपर अपनी बेहतरीन मोटर क्षमता और टॉर्क के लिए जाना जाता है। ज्यादा मुश्किल परिस्थितियों में आसानी से काम करने वाला यह टिपर हाई-आउटपुट के लिए जाना जाता है, जो 276 एचपी पावर के साथ आता है। और इसकी टॉर्क क्षमता 1050 एनएम है। इस टिपर में बेहद पावरफुल इंजन प्रदान किया गया है। इसके अलावा, यह मॉडल 395-mm-dia सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन पुश टाइप क्लच और 9-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे इसकी उत्पादकता में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसके अलावा बता दें कि 415 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता और उच्च माइलेज के साथ, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 48 टिपर उत्कृष्ट ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसका GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 47500 KG है। इस टिपर के जरिए टैंकरों, सीमेंट, स्टील कंटेनरों, खनन उत्पादों जैसे भारी उद्योग के अनुप्रयोगों को भी आसान बनाया जा सकता है। यह 16 चक्का वाला टिपर है।

उम्मीद करता हूं कि महिंद्रा के इस टॉप 5 टिपर की जानकारी आपको पसंद आई होगी। ट्रक या टिपर से जुड़ी किसी भी विशेष जानकारी के लिए जुड़े रहें ट्रक जंक्शन के साथ।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
शक्ति
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोरबा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बिलासपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बलोदाबाजार-भाटापारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सारंगढ़-बिलाइगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*