user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

भारत के टॉप 5 मिनी ट्रक : जानें इनकी खासियत और कीमत

Posted On : 20 August, 2021

जानें, मिनी ट्रक और उनकी कीमत, फीचर्स के बारे में

यदि आप ट्रक व्यवसाय करते हैं और अपने व्यवसाय में बढोतरी करने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आपको बढिया ट्रक  ही खरीदना होगा। खास तौर पर जब हम मिनी कमर्शियल ट्रकों की बात करते  हैं तो  भारत के बेस्ट मिनी ट्रक कौन-कौन से हैं यह जानकारी भी होनी चाहिए। आज हम आपको बताते हैं भारत में उत्पादित वे कौन-कौनसे मिनी कमर्शियल ट्रक हैं जिनका उपयोग आप वाणिज्यिक व्यवसाय में करके अधिक फायदा ले सकते हैं। बेस्ट ट्रक पसंद करने के लिए आप ट्रक जंक्शन अलवर की विजिट भी कर सकते हैं। यहां आपको भारत के 5 टॉप मिनी कमर्शियल ट्रकों की प्रमुख विशेषताओं और इनके फीचर्स के बारे में बताया जा रहा है। 


1.  टाटा ऐस मिनी ट्रक 

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग में अपने नवीन उत्पादों और प्रोद्योगिकी को अग्रणी रख कर यह कंपनी  अपनी प्रतिद्वन्द्वी कंपनियों से आगे रहती है। टाटा एस रेंज के साथ काम्पैक्ट ट्रक सेंगमेंट में यह कंपनी अपने नेतृत्व को सफलतापूर्वक विकसित कर रही है। यदि यहां बात की जाए टाटा ऐस मिनी ट्रक की तो इसने लास्ट मील ट्रांसपोर्ट में धूम मचा रखी है। यही कारण है कि भारतीय सडक़ों और इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट फ्लीट मालिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही इसे कंपनी ने बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है। 


टाटा ऐस मिनी ट्रक की विशेषताएं 

टाटा ऐस मिनी ट्रक की प्रमुख विशेषताओं की बात की जाए तो इसका मैक्स पावर 16 बीएचपी, ईंधन टैंक 30 लीटर, माइलेज 21.9 और जीवीडब्ल्यू 1550 किलोग्राम है। यह हॉपॅ डेक बॉडी में उपलब्ध है। इसके पार्किंग ब्रेक केबल से चलने वाले मैकेनिकल लिंकेज हैं जो पीछे के पहियों पर काम करते हैं। 


2 महिंद्रा सुप्रो मिनी ट्रक 

मिनी कमर्शियल ट्रकों में महिंद्रा सूप्रो मिनी ट्रक का भी जवाब नहीं है। कंपनी ने हाल ही में इसे लांच किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए विशाल आधार बना कर उन्हे आकर्षित किए रखना है।  सुप्रो मैक्सिट्रक की समान स्टाइल के आधार पर महिंद्रा सुप्रो मिनी ट्रक तीन रंगों के विकल्पों में उपलब्ध है। ये कलर हैं- डिमोंड व्हाइट, लेक साइड ब्राउन और डीम वार्म ब्ल्यू।  इस ट्रक का उपयोग वाणिज्यिक क्षेत्र में बहुतायत में किया जा रहा है। 

महिंद्रा सुप्रो की विशेषताएं 

इस ट्रक की प्रमुख विशेषताओं में दो सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन है जो 1600-3000 आरपीएम की कम रेंज में आने वाले 98 एनएम का पीक टार्क बनाता है। यह इंजन एक टिकाउ सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन डायफ्राम टाइप क्लच के साथ सुचारू संचालन चार स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पूरक है। ईंधन क्षमता 33 लीटर और कीमत 4.88 लाख रुपये है। 


3 महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक 

महिंद्रा जीतो एक मिनी पिकअप ट्रक है। यह कमर्शियल वाहनों में अपनी अलग पहचान रखता है। यह टाटा एसीई का प्रतिद्वन्द्वी माना जाता है। इसका इंजन 3600 आरपीएम पर 16 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 58 एनएम का पीक टार्क पैदा करने में सक्षम है। इसकी कीमत 3.68 से 4.88 रुपये के  मध्य है। 


महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की विशेषताएं 

आपको बता दें कि महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की  ईंधन क्षमता 10.5  लीटर, अधिकतम टार्क 38  एनएम, माइलेज 23.17 है। इसका जीवीडब्ल्यू 1870 किलोग्राम है। 


4 मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक  

मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक बहुत प्रसिद्ध एलसीवी में से एक है। इसे सुपर कैरी लाइनअप को इंजन, सुरक्षा और प्रदर्शन पर रेग्यूलर अपडेट के चलते काफी लोकप्रियता हासिल हो चुकी है। अब कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के साथ सुपर कैरी रेंज का विस्तार किया है जो एक पेट्रोल, इंजन और सीएनजी संचालित इंजन से लैस है। इसकी कीमत 4.14- 4.86 लाख रुपये के मध्य है। 


मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक की अन्य विशेषताएं 

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक वाणिज्यिक वाहनों में खासा लोकप्रिय है। इसकी मैक्स पावर 32 बीएचपी है जबकि ईंधन टैंक क्षमता 30 लीटर है। इसके अलावा गियरबॉक्स-5 स्पीड है। यह ट्रक दो सिलेंडर इंजन वाला है। अधिकतम टार्क क्षमता 75 एनएम है। इसके अलावा जीवीडब्ल्यू 1600 किलोग्राम है। पावर स्टीयरिंग के साथ पार्किंग ब्रेक भी हैं। 

5. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक

 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक वाणिज्यिक उपयोग के लिए बेहतर विकल्प है। कंपनी ने इसे सीएनजी वेरिएंट में प्रदर्शित किया है। अशोक लेलैंड दोस्त श्रृंखला में इसकी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ रही है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक उच्च प्रदर्शन वाला है। इसकी पे लोड क्षमता 1215 है। यह सीएनजी टार्क 105 उत्पन्न करता है। यह शक्तिशाली मिनी ट्रक है जो सभी कार्य प्र्रभावी ढंग से करता है। इसकी कीमत 5.63- 5.73 लाख रुपये है। 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की अन्य खासियतें 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की अन्य विशेषताओं में इसका बेहतरीन डिजायन, शानदार माइलेज, 2545 किलोग्राम का जीवीडब्ल्यू, चेचिस विद केबिन हैं। इसके अलावा इसका स्टीयरिंग टाइप एक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मेन्युअल ट्रांसमिटेड है। ईंधन टैंक की क्षमता 120 और चार टायर हैं।  

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us