Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

भारत के टॉप 5 शक्तिशाली टिपर्स: खनन, निर्माण में काम आने वाले टिपर्स

News Date 13 Aug 2021

भारत के टॉप 5 शक्तिशाली टिपर्स: खनन, निर्माण में काम आने वाले टिपर्स

टॉप 5 शक्तिशाली टिपर्स खनन निर्माण में काम आने वाले सबसे बेहतरीन टिपर्स के बारे में जानें

आधुनिक भारत के नवनिर्माण में  टिपर्स  की भूमिका की बात की जाए तो हमें सबसे शक्तिशाली टिपर के संबंध में जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ पांच टिपर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। आपको बता दें कि देश के हाइवे, पुल, विभिन्न जल परियोजनाएं, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज सहित निजी और सरकारी भवनों के निर्माण में टिपर्स के योगदान को नकारा नहीं जा सकता, बल्कि यूं कहें कि बिना टिपर और ट्रकों के निर्माण सामग्री का परिवहन संभव नहीं है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। ईंट, पत्थर, सीमेंट, सरिए, बजरी आदि सभी प्रकार की निर्माण सामग्रियों के परिवहन में टिपर सबसे आगे होते हैं। इनके द्वारा निर्माण सामग्री लाने-ले जाने में आसानी भी रहती है। आम बोलचाल की भाषा में टिपर को डंपर ट्रक के रूप में जाना जाता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग पत्थर, रेत, चट्टान अपशिष्ट और कोयला परिवहन के लिए होता है।  टिपर ट्रक में रियर स्टेज होता है जिससे इसमें भरी निर्माण सामग्री आसानी से खाली की जा सकती है। यूं तो भारत में 190 से ज्यादा टिपर मॉडल बाजार में उपलब्ध है। इनकी बिक्री करीब 60 हजार यूनिट प्रतिवर्ष आंकी जा रही है। 

भारतीय टिपर ट्रक की प्रमुख विशेषताएं 

भारत में टिपर ट्रक की कई विशेषताएं हैं। इनमें सबसे प्रमुख यह है कि ये टिपर ट्रक 5 टन से लेकर 40 टन जीवीडब्ल्यू के होते हैं। इसलिए ये खनन सामग्री के परिवहन के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। इसके अलावा भारत में टिपर ट्रकों की शक्ति 276 एचपी से 300 एचपी श्रेणी में उपलब्ध हैं। 

भारत में टिपर ट्रक की कंपनियां और कीमत 

भारत में टिपर ट्रक निर्माता कंपनियों में आयशर, टाटा, अशोक लेलैंड, वोल्वो, भारत बेंज, मान, कमाज़, एएमडब्ल्यू आदि प्रमुख हैं। टिपर ट्रक की कीमत 20 लाख से शुरू होती है और 40 लाख रुपये से भी अधिक कीमत वाले टिपर ट्रक यहां उपलब्ध हैं। 

भारत के बेस्ट 5  टिपर ट्रक  


भारत के सबसे शक्शिाली और बेहतरीन टिपर ट्रकों के पांच मॉडलों की जानकारी यहां दी जा रही है जो इस प्रकार है-: 

1. टाटा प्राइमा 3530.K


टाटा प्राइमा 3530.K टिपर

टाटा प्राइमा 3530 K यह टिपर ट्रक उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें पे लोड क्षमता भी है। यह शक्तिशाली टिपर है और इसमें कंपनी ने बीएस-वीआई उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार लांच किया है। इस टिपर में 35 हजार किग्रा. जीवीडब्ल्यू है। कंपनी ने इसे बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है। यह 12 टायर का है और इसमें 300 लीटर ईंधन क्षमता है। इसकी माइलेज शानदार है। कीमत 44.6 लाख है। 
 

2. अशोक लेलैंड 3520 
 

अशोक लेलैंड 3520 टिपर

अशोक लेलैंड 3520 एक बेहतर टिपर है। यह 200 एची शक्ति वाला और 35 000 जीवीडब्ल्यू का टिपर है। इंजन डीजल से संचालित है। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ एयरब्रेक भी हैं। इसका स्टीयरिंग टाइप एक -6 गियरबॉक्स के साथ मैन्युअल ट्रांसमिटेड है। इसका माइलेज अच्छा होने के कारण ईंधन की बचत करता है। यह बारह टायर और 300 लीटर ईंधन क्षमता वाला बेस्ट टिपर है। इसकी कीमत 38.13 से 45.18 लाख रुपये है। 
 

3. भारत बेंज 3528 सीएम 


भारत बेंज 3528CM टिपर

भारत बेंज 3528 सीएम टिपर ट्रक की शक्ति 281 एचपी की है। इंजन 7200 सीसी का है। यह टिपर शक्तिशाली और शानदार गति प्रदान करने वाला है। सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की सामग्री परिवहन में खरा उतरता है। ईंधन टैंक की क्षमता 215 लीटर और बारह टायर वाला है। इसका जीवीडब्ल्यू 35000 है। इसके बेहतरीन डिजायन के कारण इसे हर कोई पसंद करता है। इसकी कीमत 60.96 लाख रुपये है। 
 

4. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8x4  

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 35 8x4 टिपर
 

भारत में निर्मित महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8x4  टिपर डीजल आधारित इंजन वाला शक्तिशाली टिपर है। इसमें पे लोड क्षमता भी गजब की है। यह उच्च प्रदर्शन वाला टिपर है। निर्माण संबंधी सभी प्रकार के लोडिंग में इसकी शानदार गति है। यह 276 एचपी शक्ति और 35,000 जीवीडब्ल्यू का टिपर है। इसकी कीमत 48.84 से 48. 89 लाख रुपये है। 
 

5. आयशर प्रो 8035 एक्सएम

आयशर प्रो 8035XM टिपर
 

आयशर कंपनी का यह टिपर सभी टिपर्स में अपनी अलग पहचान रखता है। आयशर प्रो 8035 एक्सएम कीमत 60 से 65 लाख रुपये तक है। इसमें ईधन क्षमता 315 लीटर और इसके टायरों की संख्या 12 है। डिजायन अत्याधुनिक है जो  आकर्षित करता है। इसमें 35000 का जीवीडब्ल्यू है। इसमें उन्नत फीचर्स और बढिया माइलेज होने के कारण ईधन की बचत होती है। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक