ट्रांसपोर्ट कारोबार को रफ्तार देने वाले टॉप 5 शक्तिशाली ट्रक

Truck Junction Google News
ट्रांसपोर्ट कारोबार को रफ्तार देने वाले टॉप 5 शक्तिशाली ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ट्रांसपोर्ट के काम को बढ़ाना है तो इन ट्रक मॉडल को जरूर रखें याद

कोविड-19 का प्रभाव कम होने के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। लगभग हर सेगमेंट में कामकाज बढ़ गया है। देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि से ट्रांसपोर्टेशन के काम में भी बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में अगर आप अपने ट्रांसपोर्ट कारोबार को विस्तार देने के लिए नया ट्रक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काम की हो सकती है। यहां आपको ट्रांसपोर्ट कारोबार को रफ्तार देने वाले टॉप 5 ट्रक के बारे में बताया गया है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

16 पहियों वाले बीएस-6 ट्रक से बढिय़ा कोई विकल्प नहीं

अगर आपके ट्रक कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो आपको हैवी ड्यूटी वाला ट्रक खरीदना ही होगा। इसके लिए सोलह पहियों वाला बीएस 6 ट्रक ही सबसे उपयुक्त रहेगा। इससे बढिय़ा विकल्प और कोई नहीं हो सकता। 16 व्हील बीएस 6 ट्रक में जबर्दस्त शक्ति और न्यूनतम ईंधन खपत होने से यह अन्य ट्रकों की तुलना में किफायती साबित होता है जिससे आपके ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में मुनाफा होगा। भारत का हर फ्लीट मालिक अपने ट्रक बेड़े में 16 व्हील बीएस 6 ट्रक को निश्चित तौर पर जोडऩा चाहेगा इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती। भारी भार को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए सोलह पहियों वाले बीएस 6 ट्रक की क्षमता अन्य ट्रकों से कहीं अधिक होती है। इस श्रेणी के ट्रकों को लॉरी भी कहा  जाता है। 

भारत के 16 व्हील बीएस ट्रक के 5 शीर्ष मॉडल : खास फीचर्स एवं  विशेषताएं 

भारत में 16 व्हील बीएस 6 ट्रक के अनेक मॉडल हैैैैैैैैैैैं लेकिन यहां आपको उन शीर्ष 5 मॉडलों की जानकारी दी जा रही है जो सबसे अधिक लोकप्रिय ट्रक मालिकों के लिए किफायती हैं। इनमें टाटा एलपीटी 4825, अशोक लेलैंड 4825,  आयशर प्रो.6048, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 49 और टाटा सिग्ना 4825.TK मुख्य हैं। इन सभी बीएस 6 ट्रक मॉडलों की संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है जो इस प्रकार है-: 

1. टाटा LPT 4825  

टाटा LPT 4825  टाटा मोटर्स कंपनी से निर्मित है। इसके इंजन की पावर 249 एचपी है जो 950 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। यह कई तरह के अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी है। एलपीटी 4825 में 6800 एमएम व्हीलबेस और 47500 किग्रा. जीवीडब्ल्यू है। इसके अलावा 16 टायरों वाले इस ट्रक की कीमत व्यापार मालिकों के लिए उनके बजट के अनुकूल है जो 42.53 लाख से 43. 53 लाख रुपये अनुमानित है। इसके ईधन टैंक की क्षमता 365 लीटर हैैैैैैै। इस ट्रक को बेहतर ढंग से डिजायन किया गया है। 16 पहियों वाले बीएस 6 ट्रक में 9 स्पीड गियरबॉक्स हैं जो एक ट्रक के लिए काफी पावरफुल साबित माने जाते हैं। 

2 . अशोक लेलैंड 4825 टिपर

अशोक लेलैंड 4825 टिपर सोलह पहियों वाला शक्तिशाली टिपर ट्रक है। इसमें आईजेन 6 प्रोद्योगिकी इंजन के साथ 250 एचपी संचालित ए सीरीज सीआरएस है। इसका प्रदर्शन शानदार है। इस ट्रक की जीवीडब्ल्यू 47500 किलोग्राम है। इस 16 चक्का बीएस-6 ट्रक में 380 डिया-सिंगल प्लेट क्लच, क्लच बूस्टर के साथ ड्राई टाइप और 9 स्पीड गियरबॉक्स हैं। इस ट्रक की कीमत 44.30 लाख से 45.10 लाख रुपये है।  

3. आयशर प्रो 6048 

यहां बात करते हैं आयशर प्रो 6048 बीएस 6 ट्रक की। इसकी प्रमुख विशेषता है परिचालन लागत को बचाना। यह एक शक्तिशाली ट्रक मॉडल है। इसका इंजन 260 एचपी का जिसमें 6 सिलेंडर होते हैं। इससे अत्यधिक गतिशीलता मिलती है। आयशर प्रो 6048  1000 एनएम का  टार्क उत्पन्न करता है जो कई कार्यों के लिए उपयोगी है। इसके 4 वेरिएंट हैं जो इस प्रकार हैं- आयशर प्रो 6048 6800/ एफएसडी  ट्रक, आयशर प्रो 6048 6800 एचएसडी ट्रक, आयशर प्रो 6048 6800 / सीबीसी /30 फीट ट्रक और आयशर प्रो 6048 6800 / सीबीसी / 28 फीट ट्रक हैं। इस ट्रक की कीमत 42 लाख से 45 .15 लाख रुपये है। 

4. महिंद्रा ब्लाजो X 49 

महिंद्रा ब्लाजो X 49 एक शक्तिशाली बीएस 6 ट्रक है जो उन्नत गतिशीलता समाधानों के साथ निर्मित है। इस ट्रक का इंजन 276 एचपी पावर का है। इसमें 49000 किग्रा. जीवीडब्ल्यू है। ईंधन टैंक की क्षमता 415 लीटर है। इस ट्रक का इंजन 1050 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो कई कार्यों के लिए बहुत मददरगार है। ब्लाजो एक्स 49 ट्रक में सोलो बेंजों सिंगल रिडक्शन टाइप रियर एक्सल है। इसके अलावा इसमें शॉक एब्जार्बर फ्रंट सस्पेंशन के साथ पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग और सुचारू संचालन के लिए बेलक्रेंक टाइप रियर सस्पेंशन है। इस ट्रक का क्लच टाइप 395 डायफ्राम है जिसमें क्लच वियर इंडिकेटर आर्गेनिक टाइप है। ड्राइवर आसानी से ब्लाजो एक्स 49 सकते हैं जिसमें एक स्मूद पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रक का एक वेरिएंट है जो महिंद्रा ब्लाजो एक्स 496770 / सीएबी है। इस ट्रक की कीमत 43.25 लाख से 44.25 लाख है। 

5. टाटा सिग्ना 4825.TK

यहां बता दें कि टाटा सिग्ना 4825.TK टाटा मोटर्स घराने का प्रोडक्ट है। इसकी कार्यक्षमता शानदार है। यह ट्रक 249 एचपी पावर का है और इसमें कमिंस आईएसबीई 6.7 इंजन शामिल है जो उन्नत तकनीक के साथ निर्मित है। इस ट्रक का गियरबॉक्स 9 स्पीड का है। इसमें बॉक्स बॉडी और डेस्लीपर केबिन है जो ड्राइवरों को आराम प्रदान करता है। इसके आगे और पीछे के टायर 11 आर 20 एवं 16 पीआर टाइप के हैं जो ट्रांसमिशन मैन्युअल हैं। टाटा सिग्ना टाटा उत्पादों के भीतर और भारतीय बाजार में प्रसिद्ध ट्रकों में एक है। यह 16 पहियों वाला बीएस 6 ट्रक ग्राहकों के बीच खासा लोकप्रिय है। कार्यक्षमता में बहुत ही बेहतरीन है। टाटा सिग्ना 4825 टीके ट्रक का इंजन पावर 249 एचपी का है। इसकी जीवीडब्ल्यू 47500 केजी है। व्हीलबेस 6750 एमएम है। इस ट्रक की कीमत 56.1 लाख से 58.1 लाख रुपये है। टाटा सिग्ना 4825 टीके ट्रक का एक वेरिएंट टाटा सिग्ना 4825 है। इस ट्रक का केबिन टाइप भी डे और स्लीपर केबिन है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।


Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
पूर्वी खासी हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
साउथ गारो हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
री भोई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ईस्ट गारो हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*