Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
12 Feb 2024
Automobile

40 टन जीवीडब्ल्यू में टॉप 5 दमदार ट्रक जानें फीचर्स और कीमत

By Saurjesh Kumar News Date 12 Feb 2024

40 टन जीवीडब्ल्यू में टॉप 5 दमदार ट्रक जानें फीचर्स और कीमत

40 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाले टॉप ट्रक से बढ़ाएं व्यापार, कमाएं मुनाफा

बड़े कार्गो समाधान के लिए अक्सर बड़े आकार या बड़े जीवीडब्ल्यू के ट्रक की जरूरत होती है। 30 से 40 टन जीवीडब्ल्यू वाले ट्रक हेवी ट्रक माने जाते हैं। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए 30 से 40 टन ग्रॉस व्हीकल वेट (जीवीडब्ल्यू) वाले ट्रक लेने का मन बना रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। इस पोस्ट को पूरा पढ़ने पर आप यह डिसीजन ले पाएंगे कि कौन सा ट्रक आपकी जरूरत के अनुरूप है और आपके बजट के अंदर है। इन ट्रक की हेवी लोड कैपेसिटी होने की वजन से इनसे बड़े बिजनेस को आसानी से सपोर्ट दिया जा सकता है। इस ट्रक द्वारा बड़े और भारी पाइप की ढुलाई, कार और निर्मित गाड़ियों की धुलाई एवं अन्य जरुरी उत्पादों को एक जगह से दूसरे जगह तक डिलीवर किया जा सकता है। लंबी दूरी के लिए भी इन टॉप 5 ट्रकों को काफी अच्छा माना जाता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम 40 टन के अंदर आने वाले टॉप 5 ट्रक की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

1. टाटा सिग्ना 3518.टी 

टाटा सिग्ना 3518.टी भारत का बेहद लोकप्रिय ट्रक है, जो भारी कार्गो जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रक की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 35000 किलोग्राम है, जो बहुत अच्छी मानी जा सकती है। वहीं इस ट्रक में बेहद अत्याधुनिक कमिन्स आईएसबीई 5.6 सीआरडीआई टीसीआईसी बीएस 6 इंजन लगा हुआ है। यह इंजन बेहद किफायती और पावरफुल है। टाटा सिग्ना 3518.टी की पावर कैपेसिटी 180 एचपी है। टाटा सिग्ना 3518.टी की इंजन क्षमता 5600 सीसी है। इस ट्रक में 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी ईंजन रेटेड आरपीएम 1000 से 1600 के बीच है। इसकी अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 12 चक्का ट्रक है, जो 365 डीजल फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें 5205 MM का व्हीलबेस दिया गया है। वहीं इसमें 26000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी प्रदान की गई है और इस ट्रक में ड्राइवर के साथ 1 यात्री साथ में सफर कर सकते हैं।

2. महिंद्रा ब्लाजो एक्स35 

35000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आने वाला महिंद्रा का यह बेहतरीन ट्रक बेहद पावरफुल है। इस ट्रक में बेहद अत्याधुनिक एम पावर 7.2 लीटर फ्यूल स्मार्ट बीएस6 इंजन प्रदान किया गया है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स35 की पावर कैपेसिटी 280 एचपी है। इस ट्रक की टॉर्क क्षमता 1050 न्यूटन मीटर है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स35 की इंजन क्षमता 7200 सीसी है। यह 12 चक्का ट्रक है जो 415 लीटर डीजल फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है और ड्राइवर के साथ एक सहयात्री सफर कर सकता है।

3. अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक 

अशोक लेलैंड का यह ट्रक 35000 किलोग्राम ग्रॉस व्हीकल वेट या जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक की इंजन तकनीक की बात करें तो इसमें एच सीरीज सीआरएस विथ आई जेन6 टेक्नोलॉजी, बीएस6 इंजन प्रदान किया गया है जो 6 सिलेंडर है।अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक की पावर कैपेसिटी 200 एचपी है। इसकी टॉर्क क्षमता 700 न्यूटन मीटर है। यह 12 चक्का वाहन है जिसकी 
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 375 लीटर है। इस ट्रक में 6000 MM का व्हीलबेस प्रदान किया गया है।

4. आयशर प्रो 6035

आयशर प्रो 6035 भारत का बेहद लोकप्रिय ट्रक है जो 35000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ आता है। इस ट्रक में बेहद अत्याधुनिक इंजन VEDX5 CRS 5.1L प्रदान किया गया है। इसमें 4 Cylinder, BS6 Engine दिया गया है। आयशर प्रो 6035 की पावर कैपेसिटी 240 एचपी है। इस ट्रक की टॉर्क क्षमता 900 न्यूटन मीटर है। आयशर प्रो 6035 की इंजन क्षमता 5100 सीसी है। इस ट्रक में 12 चक्का दिया गया है जिसकी मदद से यह वाहन प्रभावी तरीके से गुड्स का ट्रांसपोर्टेशन कर पाता है। इस ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 350 लीटर है और इसकी व्हीलबेस 5800MM है। 

5. भारतबेंज 3523R

भारतबेंज़ 3523R भारत का बेहद लोकप्रिय ट्रक है, जो हेवी ड्यूटी सेगमेंट में आता है। इस ट्रक की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 35000 किलोग्राम है। भारतबेंज़ 3523R में अत्याधुनिक तकनीक का OM926 इंजन प्रदान किया गया है, जो 6 सिलेंडर इंजन के साथ बीएस6 फेज 2 नॉर्म्स को पूरा करता है। भारतबेंज 3523R की पावर कैपेसिटी 240 एचपी है। इसकी टॉर्क क्षमता 850 न्यूटन मीटर है। भारतबेंज़ 3523R की इंजन क्षमता 7200 सीसी है। यह 12 चक्का वाहन है, जिसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 380 लीटर है। इसकी व्हीलबेस 5775 MM है।

आशा करते हैं कि 40 टन के अंदर टॉप 5 ट्रकों की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। बताए गए सभी 5 ट्रक भारत में हेवी ड्यूटी कार्गो समाधान प्रदान करते हैं। इन ट्रक से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us