Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
13 May 2023
Automobile

अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज के टॉप 5 ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

By News Date 13 May 2023

अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज के टॉप 5 ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

जानें, अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज के कमर्शियल वाहनों की प्राइस रेंज

भारत में कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड एडवांस्ड और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के आधार पर सबसे विश्वसनीय और आसाधारण गुणवत्तापूर्ण वाले वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन करती है। इसकी इकोमेट सीरीज के बेहतरीन ट्रक और टिपर मॉडल की 2023 में भी काफी डिमांड चल रही है। इस सीरीज के ट्रक और टिपर, पार्सल, जैविक उत्पाद, व्हाइट गुड्स, फूड ग्रेन, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और यांत्रिक स्टॉक जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए उपयोगी हैं। इनकी कीमत 17.28 लाख से 30.15 लाख रुपये तक है। अशोक लेलैंड की इकोमेट सीरीज के टॉप  5 मॉडल सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें अशोक लेलैंड ईकोमेट 1615 एचई, अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 एचई, अशोक लेलैंड ईकोमेट 1215 , अशोक लेलैंड ईकोमेट 1015 और अशोक लेलैंड ईकोमेट 1415 एचई शामिल हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इनके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, फीचर्स, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

1. अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक

अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज का सबसे बेस्ट ट्रक यदि आप खरीदने का मन बना चुके हैं तो यह 6 चक्के का अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई है। इस ट्रक का इंजन शक्तिशाली है जो 150 hp पावर प्रदान करता है और इससे 450 nm टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन आईजीईएन 6 टेक्नोलॉजी से निर्मित है। इसकी जीवीडब्ल्यू 16,100 kg और पेलोड कैपेसिटी 10800 kg है। यह ट्रक ईंधन बचत के साथ 5.5-6.5 kmpl की माइलेज प्रदान करता है। इसका व्हीलबेस 3950 mm है। इसमें 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स इंटरग्रल पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। ट्रांसमिशन सिंक्रोमैश टाइप है। इसकी कीमत 23.24 लाख से 24.78 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

2. अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 एचई ट्रक

अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 एचई ट्रक एच सीरीज सीआरएस विद आईजीईएन टेक्नोलॉजी इंजन से निर्मित ट्रक है। इसका इंजन 150 hp पावर प्रदान करता है वहीं इससे 450 Nm टॉर्क जनरेट होता जो बिना रुकावट के बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक है। इसकी जीवीडब्ल्यू 11,120 kg है और पेलोड कैपेसिटी 7526 kg है। यह ट्रक 8 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसमें 6 फारवर्ड और 1 रिवर्स टाइप का गियरबॉक्स है। इसका केबिन ईकोमेट डे केबिन है जो बॉडी कस्टमाइजेबल है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 एचई ट्रक का व्हीलबेस 3250 mm आता है। इससे हाई बेलेंस ड्राइविंग में मदद मिलती है। यह 3658 कर्ब वेट के साथ आता है। यह भी 6 चक्के का बेहतरीन और लेटेस्ट मॉडल है। इसकी कीमत 17.53 लाख रुपये 18.54 लाख रुपये है।

3. अशोक लेलैंड ईकोमेट 1215 एचई ट्रक

भारत में अशोक लेलैंड इकोमेट की लोकप्रिय सीरीज इकोमेट का ही एक और बेस्ट 6 चक्के का ट्रक अशोक लेलैंड इकोमेट 1215 एचई है। यह ट्रक कई स्पेसिफिकेशंस और नये फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें एच सीरीज सीआरएस विद आईजीएन 6 टेक्नोलॉजी का इंजन है, जो 150 हॉर्स पावर प्रदान करता है। इससे 450 Nm टॉर्क जनरेट होता है। यह ट्रक 7929 kg पेलोड और 11,990 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1215 एचई ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 185 लीटर है। यह ट्रक 7 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इससे यह ईंधन की बचत करता है और प्रॉफिट बढ़ाता है। इस ट्रक का कर्ब वेट 4230 kg है। इसका व्हीलबेस 3250 mm है। इस ट्रक में 6 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। यह डे केबिन के साथ आता है। इसमें जीएसएएस, न्यू डिजिटल क्लस्टर, रीयर लीड टेल लैंप आदि कई लेटेस्ट फीचर्स आते हैं। यह ट्रक 20.22 लाख से 20.97 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है।

4. अशोक लेलैंड ईकोमेट 1015 टिपर

अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज का यह दमदार टिपर 11,120 kg जीवीडब्ल्यू और 5000 kg पेलोड के साथ आता है।  शक्तिशाली इंजन के कारण यह बेहतर परफोर्मेंस प्रदान करता है। इस टिपर का इंजन हाई आउटपुट एच सीरीज सीआरस विद iGen6 टेक्नोलॉजी का है। इससे 150 hp पावर मिलती है और यह 450 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस टिपर में 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इसके फ्यूल टैंक कैपेसिटी 105 लीटर की है। यह टिपर खनन क्षेत्र और निर्माण सामग्री जैसे रोडी, पत्थर, गिटि्टयां आदि के ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें बॉडी कस्टमाइजेबल केबिन आती है। यह डे केबिन के रूप में है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टिपर का व्हीलबेस  2850 mm है। इसकी कीमत 17.28 लाख रुपये से 18.03 लाख रुपये एक्स शोरूम  है।

5. अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक

अशोक लेलैंड की इकोमेट सीरीज के अंतर्गत सबसे बेस्ट ट्रकों में अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई भी शामिल है। यह ट्रक 6 चक्के का है। इसमें iGen6 Technology के साथ H सीरीज CRS इंजन पेश किया गया है। इससे 150 hp पावर मिलती है। इससे 450 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इंजन को 330 डाया सिंगल प्लेट, ड्राई टाइप विद क्लच बूस्टर के साथ अलाइंड किया गया है। यह ट्रक 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। फ्यूल एफिशिएंट इंजन के कारण यह ईंधन की बचत प्रदान करता है वहीं इसका माइलेज 7kmpl है। यह ट्रक बॉडी कस्टमाइजेबल केबिन के साथ आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 14050 kg है। यह ट्रक 3250 mm व्हीलबेस के साथ आता है। इसकी कीमत 20.48 लाख रुपये से 21.23 लाख रुपये तक है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us