टाटा मोटर्स के टॉप 7 दमदार टिपर, ज्यादा काम से ज्यादा कमाई

Truck Junction Google News
टाटा मोटर्स के टॉप 7 दमदार टिपर, ज्यादा काम से ज्यादा कमाई
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा टिपर के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी

भारत में वाणिज्यिक वाहनों की शीर्ष निर्माता टाटा मोटर्स के ट्रक और टिपर्स भी काफी लोकप्रिय हैं। टाटा के वाहन उच्च तकनीकी समाधान के साथ निर्मित होते हैं। टाटा मोटर्स समूह मिनी ट्रक से लेकर टाटा समूह लॉरी और ट्रेलर एवं टिपर्स का निर्माण करता है। यहां आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में भारत में टाटा के 7 सर्वश्रेष्ठ टिपर मॉडलों के फीचर्स, इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा समूह के 7 टॉप टिपर्स

  • टाटा सिग्ना 4825 टीके
  • टाटा सिग्ना 3223 के/ टीके
  • टाटा सिग्ना 2823 केएचडी 9 एस
  • टाटा सिग्ना 1923 के
  • टाटा सिग्ना 4225 टीके
  • टाटा सिग्ना 3523 टीके
  • टाटा 912 एलपीके टिपर

1.  टाटा सिग्ना 4825 टीके टिपर्स

टाटा सिग्ना 4825 टीके टिपर्स

टाटा सिग्ना 4825 टीके टिपर बीएस 6 मानक के साथ आता है। इसमें Cummins ISBe आईएस बीई 6.7 शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसमें 249 हॉर्स पावर मिलती है। यह ट्रक 950 एनएम टार्क जनरेट करता है। इसकी डीजल टैंक की क्षमता 300 लीटर है, शानदार माइलेज के कारण यह ईंधन बचाने वाला टिपर है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू 47,500 किलोग्राम है। इसका क्लच 430 डाया सिंगल प्लेट ड्राई टाइप है। व्हीलबेस 6750 एमएम है। यह 16 टायर वाला टिपर है। इसमें फ्रंट टायर 11 R 20 16 PR और 11 R 20 16 PR रियर टायर दिए गए हैं। फ्रंट सस्पेंशन पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग/ सेमिएलिपिटिकल लीफ एयर सस्पेंशन इन द लिफ्ट एक्सल है जबकि रियर सस्पेंशन सेमि एलिपिटिकल लीफ स्प्रिंग/ बोगी सस्पेंशन एयर सस्पेंशन इन द लिफ्ट एक्सल के साथ आता है। इस टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क ब्रेक भी हैं। इसका स्टियरिंग 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पावर स्टियरिंग है। इस टिपर में बॉक्स बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ केबिन है। यह चेचिस के साथ है। इसके अलावा यह टिपर ट्रक  डे एंड स्लीपर केबिन के साथ निर्मित है।

कीमत
टाटा सिग्ना 4825 टीके टिपर की कीमत एक्स शोरूम 45.32 लाख रुपये है जो ग्राहकों सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित रूप से तय की गई है।

वेरिएंट
टाटा सिग्ना 4825 टीके कैब/ 6550

2. टाटा सिग्ना 3525 के/ टीके

 टाटा सिग्ना 3525 के/ टीके

टाटा सिग्ना 3525 के/ टीके टिपर फीचर्स, माइलेज और इंजन शक्ति की दृष्टि से बेजोड़ ट्रक है। यह टिपर आईएसबीई 6, 7एल सीआरडीआई टीसीआईसी इंजन के साथ आता है। इसमें 249 एचपी की पावर दी गई है। यह टिपर 950 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। ईंधन टैंक की क्षमता 300 लीटर है। वहीं जीवीडब्ल्यू 35,000 किलोग्राम है। यह टीपर 5580 मिमी व्हीलबेस के साथ निर्मित है। इसमें 12 टायर होते हैं। यह पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इस टिपर में फ्रंट सस्पेंशन हैवी ड्यूटी सेमिएलिपिटेड लीफ स्पिंग है जबकि रियर सस्पेंशन हैवी ड्यूटी बॉगी सस्पेंशन इनवर्टेड यू बोल्ट है। स्टियरिंग टाइप यस स्टीयरिंग एवं मैन्युअल ट्रांसमिशन है। स्टियरिंग पावर वाला है। केबिन कंफोर्टटेबल सिग्ना टिल एंड टेलीस्कोप केबिन है। केबिन को कंपनी ने आकर्षक ढंग से डिजायन किया है। इसमें इसमें ड्राइवर सीट कंफर्ट और एडजस्टेबल है। इसके अलावा कंडक्टर सहित दो व्यक्तियों की आरामदायक सीटें हैं। क्लच 430 डाया पुश टाइप सिंगल ड्राई फ्रिक्शन आर्गेनिक लाइनिंग वाली है।

कीमत

टाटा सिग्ना 3525 के/ टीके टिपर की कीमत 48.25 लाख रुपए है। यह एक्स शोरूम कीमत है जो आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

वेरिएंट
टाटा सिग्ना 3525.के./.टीके कैब/ 5580

3. टाटा सिग्ना 2823.के एचडी 9एस टिपर

टाटा सिग्ना 2823.के एचडी 9एस टिपर

टाटा सिग्ना 2823 केएच 9 टिपर बीएस 6 मानक के साथ निर्मित है। इसमें उच्च प्रदर्शन की क्षमता है। इसका इंजन 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 5.6 के साथ आता है। इससे 219 हॉर्स पावर मिलती है। यह 850 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। इसकी माइलेज शानदार है और यह ईंधन की बचत करने वाला है। ईंधन टैंक की क्षमता 300 लीटर की है। इसकी जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम है। यह शक्तिशाली इंजन के कारण प्रभावशाली तरीके से कार्य करता है। व्हीलबेस 3880 मिमी का है। इसमें 10 टायर हैं। फ्रंट टायर का साइज 295/ 95 डी 20 और रियर टायरों का साइज भी यही है। फ्रंट सस्पेंशन सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और टीमएएल बोगी सस्पेंशन के साथ एंटी रोल बार रियर सस्पेंशन के साथ है। स्टियरिंग  जी 11509 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स के साथ क्रॉलर गियरबॉक्स के साथ पावर स्टियरिंग है। इसका केबिन चेचिस के साथ है। यह डे केबिन है। इस टिपर को कस्टमाइज करने योग्य विकल्प के साथ पेश किया गया है।

कीमत
टाटा सिग्ना 2823 के एचडी 9 एस टिपर की कीमत 42.27 लाख एक्स शोरूम है जो ग्राहकों की उचित सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। 

वेरिएंट
टाटा सिग्ना 2823 केएचडी 9 एस सी कैब/ 3880

4 टाटा सिग्ना 1923. के टिपर

टाटा सिग्ना 1923. के टिपर

टाटा सिग्ना 1923 के टिपर 6 टायर वाला ट्रक है। इसका कमिंस आईएसबीई 5.6 शक्तिशाली इंजन है जो 219 हॉर्स पावर का है। इससे 850 एनएम का टार्क उत्पन्न होता है। यह टिपर बीएस 6 मानक के साथ आता है। इस टिपर में 18,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। ईंधन टैंक की क्षमता 300 लीटर की है। इस ट्रक के व्हीलबेस की बात की जाए तो यह 3580 मिमी का है। कंपनी ने इस टिपर को बेहतर तरीके से डिजायन किया है। इसके टायरों का साइज फ्रंट 295/95 डी 20 और इसी साइज में रियर टायर हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन लीफ स्प्रिंग और सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग के साथ और हेल्पर स्प्रिंग रियर सस्पेंशन है। स्टीयरिंग जी-950 डीडी 6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ पावर स्टियरिंग है। इसमें पार्किंग ब्रेक हैं। इसका केबिन टिपर को कस्टवाइज करने योग्य विकल्प के साथ पेश किया गया है। वहीं इस टिपर का निर्माण केबिन विद चेचिस एवं डे केबिन के साथ किया गया है।

कीमत

टाटा सिग्ना 1923. के टिपर की कीमत 27.78 लाख रुपए है। यह एक्स शोरूम कीमत है और आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग–अलग हो सकती है। 

वेरिएंट

टाटा सिग्ना 1923 के कैब/ 3580 

5. टाटा सिग्ना 4225 टी.के. टिपर 

टाटा सिग्ना 4225 टी.के. टिपर 

यह टिपर ट्रक वाणिज्यिक वाहनों में लोकप्रिय टिपर है। टाटा हाउस से आने के कारण इसमें असाधारण गुणवत्ता और भारवहन क्षमता है। इसके सभी फीचर्स शानदार और मजबूत हैं। इसमें 249 हॉर्स पावर के साथ कमिंस आईएसबीई 6.7 बीएस 6 इंजन मिल सकता है। इसका इंजन 950 एमएम का टार्क उत्पन्न करता है। यह कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। इसमें 42,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। ईंधन टैंक की क्षमता 300 लीटर है। यह ट्रक 6750 मिमी व्हीलबेस के साथ निर्मित है। 14 टायरों वाले इस ट्रक के फ्रंट टायर 295/90 R 20 (10 x 2 कॉन्फिगरेशन में) 11 R 20 में आते हैं और इसी साइज में रियर टायर हैं। यह टिपर पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इस टिपर में पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग / सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन और सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग बोगी सस्पेंशन रियर सस्पेंशन के साथ आता है। टिपर में स्टियरिंग टाइप क्रॉलर के साथ जी 1150 9 स्पीड गियरबॉक्स और एक रिवर्स गियरबॉक्स के साथ पावर स्टियरिंग दी गई है। इसका केबिन विद चेचिस है। यह टिपर डीजल डे और स्लीपर केबिन के साथ निर्मित है।

कीमत

टाटा सिग्ना 4225 टी के टिपर की एक्स शो रूम कीमत 42.86 लाख रुपये है। इसे ग्राहकों की उचित सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

वेरिएंट 
टाटा सिग्ना 4225 टीके कैब/ 6750

6. टाटा सिग्ना 3523 टीके टिपर

टाटा सिग्ना 3523 टीके टिपर

यहां टाटा सिग्ना 3523 टीके टिपर के बारे में आपको बता दें कि यह टिपर उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है। यह अपने शानदार फीचर्स और अन्य विशेषताओं के कारण वाणिज्यिक उपयोग में सर्वश्रेष्ठ टिपर है। इसमें 12 टायर हैं जो किसी भी दुर्गम रास्ते पर चलने में मजबूत और उपयुक्त है।  इसकी जीवीडब्ल्यू 35000 किलोग्राम है। वहीं इसका इंजन कमिंस आईएसबीई 5.6 बीएस 6 मानक के साथ आता है। यह 850 का टार्क उत्पन्न करता है। इसे कंपनी ने बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है। इंजन शक्तिशाली होने से यह प्रभावी तरीके से कार्य करता है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 300 लीटर है। व्हीलबेस 5580 मिमी है। इसके फ्रंट टायर 295/90 R 20 रेडियल हैं जबकि रियर टायर 295/90 R 20 रेडियल हैं। माइलेज बेहतर होने से यह ईंधन की बचत करता है। इस टिपर को पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन और सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। टिपर को कस्टमाइज करने योग्य विकल्प के साथ निर्मित किया गया है। इसमें केबिन के साथ चेचिस है। यह टिपर डीजल डे केबिन के साथ निर्मित होता है।

कीमत 
इस टिपर की कीमत 46.95 लाख रुपए है जो एक्सशोरूम है। 

वेरिएंट
टाटा सिग्ना 3523 टीके कैब/ 5580


7.  टाटा 912 एलपीके टिपर

टाटा 912 एलपीके टिपर

टाटा 912 एलपीके टिपर अपने आकर्षक फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के कारण वाणिज्यिक वाहन खंड में एक विश्वसनीय टिपर है। इसकी बिल्ड क्वालिटी मजबूत है। इसमें 40 प्रतिशत की उच्च ग्रेडेबिलिटी है। वहीं इसका इंजन 3.3 एल एनजी बीएस 6 के साथ आता है। यह 390 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। इसकी माइलेज 9 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसे कंपनी ने बेहतर ढंग से डिजायन किया है। टाटा 912 एलपीके टिपर में 6 टायर हैं। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू 96,00 किलोग्राम है। यइ नदी के पत्थर, नीली धातु, मिट्टी, रेत, छोटे पत्थर आदि के लिए उपयोग किया जाता है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 90 लीटर है। व्हीलबेस 2775 मिमी है। वहीं यह 6 टायर वाला टिपर है। टायर साइज 8.25x16 -16 पीआर है। टायरों के मजबूत साइडवाल पीछे से शक्ति प्रदान करते हैं। टायरों का कम रोलिंग रेजिस्टेंस बेहतर फ्यूल इकॉनामी और टायर माइलेज प्रदान करता है। ये ईंधन की बचत में सुधार करते हैं। इस टिपर में सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग टायर रियर और फ्रंट सस्पेंशन के साथ मैन्युअल ट्रांसमिशन है। इसके अलावा इसमें म्युजिक सिस्टम, फास्ट यूएसबी चार्जर, मोबाइल चार्जर, गियर शिफ्ट एडवाइजनर, इलेक्ट्रिक टिपिंग स्विच, एवरेज फ्यूल इकॉनामी, ड्राइवर मैसेज स्क्रीन, रिवर्स पार्किंग बजर सहित कई नये फीचर्स हैं। स्टियरिंग सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन टाइप 310 डिया क्लच के साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक पावर स्टीयरिंग है। केबिन आकर्षक है। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर की सीटों को आरामदायक मेल्बा फैब्रिक के साथ डिजायन किया गया है। इसमें रोशनदान भी है।

कीमत

टाटा 912 एलपीके टिपर की कीमत 19.24 लाख से 21.42 लाख रुपए तक है। यह एक्स शोरूम कीमत है जो आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग--अलग हो सकती है। 

वेरिएंट 

टाटा 912 एलपीके 2775

दोस्तों, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा मोटर्स के टॉप 7 टिपर्स की जानकारी दी गई है। ऐसे ही जानकारीवर्धक लेख पढ़ने के लिए बने रहें ट्रक जंक्शन के साथ।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
पश्चिम जयंतिया हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
री भोई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पश्चिम खासी हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गुवाहाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*