राकेश खंडेलवाल

टीवीएस मोटर्स ने तंजानिया में लॉन्च किया किंग डीलक्स प्लस सीएनजी थ्री-व्हीलर

Truck Junction Google News
टीवीएस मोटर्स ने तंजानिया में लॉन्च किया किंग डीलक्स प्लस सीएनजी थ्री-व्हीलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

शहरी और अर्ध-शहरी जरूरतों के लिए डिजाइन हुआ TVS King Deluxe Plus CNG थ्री-व्हीलर

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर कार एंड जनरल के साथ मिलकर तंजानिया में नया टीवीएस किंग डीलक्स प्लस सीएनजी थ्री व्हीलर लॉन्च किया है। लॉन्च इवेंट दार-ए-सलाम जिमखाना स्पोर्ट्स क्लब में हुआ, जहां डीलरों, वित्तीय साझेदारों और फ्लीट मालिकों ने शिरकत की।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

यह नया टीवीएस किंग डीलक्स प्लस सीएनजी थ्री-व्हीलर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की बदलती मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल सस्टेनेबल, किफायती और फ्यूल-इफिशिएंट ट्रांसपोर्टेशन का एक नया विकल्प पेश करता है।

टीवीएस के इस सीएनजी थ्री व्हीलर में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

तंजानिया में लॉन्च नए टीवीएस किंग डीलक्स प्लस सीएनजी थ्री-व्हीलर में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं:

  • डुअल-फ्यूल क्षमता: यह 5 किलो के सीएनजी टैंक के साथ 8-लीटर के पेट्रोल टैंक के साथ आता है, जो ड्राइवरों और बेड़े के मालिकों को आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों तरह के लाभ देता है।
  • प्रीमियम फीचर्स: इसमें किंग-साइज ड्राइवर सीट, मजबूत चेसिस, हैवी-ड्यूटी पिलर, लंबा और मजबूत स्टीयरिंग कॉलम, गोल्डन कलर के रिम्स पर ट्यूबलेस टायर और बेहतर दृश्यता के लिए बड़े फोल्डेबल मिरर शामिल हैं।

कंपनी का बयान

टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (इंटरनेशनल बिजनेस) राहुल नायक ने कहा कि “तंजानिया हमारे लिए बहुत अहम बाजार है। यहां टीवीएस किंग डीलक्स प्लस सीएनजी थ्री-व्हीलर लॉन्च करके हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम लंबे समय तक ग्राहकों को भरोसेमंद, किफायती और आधुनिक वाहन देते रहेंगे। आज के समय में जब ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं और लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत है, यह गाड़ी ड्राइवरों और फ्लीट मालिकों को कम खर्च और पर्यावरण के लिए फायदेमंद विकल्प देगी।”

सर्विस और नेटवर्क सपोर्ट

यह नया मॉडल दार-ए-सलाम समेत पूरे तंजानिया में 33 डीलरशिप और 50 सर्विस सेंटर्स के नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्राहकों को समय पर डिलीवरी और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलेगी।

वैश्विक पहचान

टीवीएस मोटर कंपनी आज दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में अपने टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बेचती है। कंपनी अपनी इंजीनियरिंग क्वालिटी, इनोवेशन और टिकाऊ उत्पादों के लिए जानी जाती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर, बस के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
ठाणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पालघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिलवासा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नासिक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*