शहरी और ग्रामीण इलाकों में सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा
भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में एक बड़ी बड़ी खबर सामने आई है। टीवीएस मोटर कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर तैनात करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने एएलटी मोबिलिटी के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम न केवल लास्ट-माइल डिलीवरी और शेयर्ड पैसेंजर मोबिलिटी को गति देगा, बल्कि भारत के ईवी ट्रांजिशन को भी मजबूत करेगा। आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।
पैसेंजर और कार्गो सेगमेंट में दोनों कंपनियां ऐसे संभालेंगी जिम्मेदारी
इस साझेदारी के तहत टीवीएस मोटर यात्रियों और मालवाहक दोनों के लिए इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी। एएलटी मोबिलिटी इन वाहनों की खरीद, लीजिंग और फाइनेंसिंग अपने नेटवर्क के माध्यम से संभालेगी। वाहनों की डिलीवरी टीवीएस मोटर के अधिकृत डीलरों और एएलटी मोबिलिटी के बिक्री केंद्रों से पूरे भारत में होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का इस्तेमाल बढ़ेगा और शहरी व ग्रामीण परिवहन में किफायती और हरित विकल्प उपलब्ध होंगे।
Drive-to-Own मॉडल से मिलेगा फायदा
ये वाहन ALT Mobility के Drive-to-Own लीजिंग मॉडल के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि ड्राइवर और छोटे फ्लीट ऑपरेटर्स बिना ज्यादा पूंजी लगाए वाहन का उपयोग कर पाएंगे और धीरे-धीरे किस्तों के जरिए उसका मालिकाना हक भी हासिल कर सकेंगे।
ड्राइवरों और ऑपरेटर्स को मिलेंगे ये लाभ
- 24x7 व्हीकल मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस से डाउनटाइम कम होगा।
- लीज प्लान में मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, रोडसाइड असिस्टेंस, फिटनेस सर्टिफिकेशन और चालान मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
- इससे ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी और ऑपरेटर्स के लिए ऑपरेशनल कॉस्ट भी घटेगी।
ईवी सेक्टर के लिए बड़ा कदम
टीवीएस मोटर्स के कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस हेड, रजत गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी शहरी और ग्रामीण इलाकों में सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देगी। वहीं, ALT Mobility के को-फाउंडर, अनुज गुप्ता ने बताया कि यह पहल ड्राइवर्स की फाइनेंशियल इन्क्लूजन और जीरो-इमीशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद करेगी।
क्यों खास है यह साझेदारी?
भारत में तेजी से बढ़ रही लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स और पैसेंजर मोबिलिटी की जरूरतों को देखते हुए, यह डील एक बड़ा बदलाव लाने वाली है। इससे न केवल ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हजारों ड्राइवरों और छोटे व्यवसायियों को स्थायी आजीविका भी मिलेगी।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर, बस के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal











