user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

VE कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2024 : कुल 6,264 वाहन बेचे

Posted On : 03 October, 2024

जानें सितंबर 2024 में VE कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री का आंकड़ा

हाल ही में VECV यानी वोल्वो ट्रक और आयशर ट्रक की ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने अपना सेल्स रिपोर्ट जारी कर दिया है। सितंबर 2024 में आयशर कमर्शियल वाहनों (CV) की बिक्री में 1.79% की वृद्धि देखी गई जिसमें कुल 5,977 यूनिट वाहनों की बिक्री की गई। वहीं VECV ने सितंबर 2024 में कुल बिक्री में 2.60% की वृद्धि दर्ज की। VECV ने कुल 6,264 यूनिट्स बेचीं, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों की बिक्री शामिल है। पिछले साल सितंबर 2023 में यह संख्या 6,105 यूनिट्स थी।

चलिए वोल्वो आयशर कमर्शियल वाहनों की बिक्री के आंकड़ों को एक्सप्लोर करते हैं।

सितंबर 2024 वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स बिक्री रिपोर्ट:

वोल्वो आयशर कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार है :

सेगमेंट सितंबर 2024 सितंबर 2023 वृद्धि%
कुल आयशर CV बिक्री         5,977   5,872 1.79%
LD ट्रक और LMD (3.5-18.5T) 3,546 3,817 -7.10%
हेवी ड्यूटी (>18.5T) 2,042 1,855 10.01%
कुल घरेलू बिक्री 5,588 5,672 -1.48%
निर्यात आयशर
लो & मीडियम ड्यूटी 359 174 106.32%
हेवी ड्यूटी 30 26 15.38%
कुल निर्यात 389 200 94.50%
कुल वोल्वो बिक्री 287 233 23.20%
कुल VECV 6,264 6,105 2.60%

सेगमेंट वाइज सेल : 

वोल्वो आयशर कमर्शियल वाहनों की सेगमेंट वाइज बिक्री के आंकड़ों का विश्लेषण इस प्रकार है :

LD ट्रक और LMD (3.5-18.5T)  : इस सेगमेंट में कंपनी ने सितंबर 2024 में 3,546 यूनिट्स बेचीं, जबकि सितंबर 2023 में बिक्री की यह संख्या 3,817 थी, जिससे 7.10% की गिरावट दर्ज की गई।

हेवी ड्यूटी (>18.5T)  : इस सेगमेंट की बिक्री में 10.01% की वृद्धि हुई। सितंबर 2024 में 2,042 यूनिट्स बेची गईं, जबकि सितंबर 2023 में 1,855 यूनिट्स बेची गईं थीं।

एक्सपोर्ट सेल्स का आंकड़ा : 

एक्सपोर्ट वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो लो एंड मीडियम ड्यूटी ट्रक निर्यात में सितंबर 2024 में कंपनी ने 106.32% की वृद्धि दर्ज की गई। इस सेगमेंट ने 359 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल सितंबर 2023 में यह संख्या 174 थी। इसके अलावा हेवी ड्यूटी वाहनों के निर्यात की बात करें तो इसमें भी 15.38% की वृद्धि हुई, जहाँ सितंबर 2024 में 30 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछले साल इसी महीने 26 यूनिट्स बेची गईं थीं।

इसके अलावा कुल निर्यात बिक्री में भी कंपनी ने 94.50% की शानदार वृद्धि दर्ज की, जहाँ कुल 389 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछले साल सितंबर 2023 में यह संख्या 200 थी।

वहीं इसके अलावा वोल्वो ट्रकों की बिक्री में 23.20% की वृद्धि हुई। सितंबर 2024 में जहां कंपनी ने 287 यूनिट्स वोल्वो ट्रकों की बिक्री की, जबकि सितंबर 2023 में यह संख्या 233 थी। कुल मिलाकर, VECV (वोल्वो और आयशर ट्रकों की साझेदारी) ने सितंबर 2024 में जहां 6,264 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं पिछले साल सितंबर 2023 में यह संख्या 6,105 था।  जिससे वाहनों की कुल बिक्री में 2.60% की वृद्धि दर्ज की गई।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए पिकअप, मिनी ट्रक, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, ट्रेलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़ी  जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जिस पर विजिट कर आप अपने लिए उपयुक्त वाहनों का चुनाव कर सकते हैं और उस वाहन पर चल रहे ऑफर और उसकी कीमत की जानकारी भी पा सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us