user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा इंट्रा वी 70 : ज्यादा लोडिंग के साथ करें एक्स्ट्रा कमाई महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो पेश करेगी 3 लाख के अंदर टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर : जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान

VECV सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 : 8610 कमर्शियल वाहन की बिक्री

Posted On : 03 April, 2024

वीईसीवी टोटल कमर्शियल व्हीकल सेल्स में आई 4.50% की कमी

वोल्वो ट्रक और आयशर ट्रक की ज्वाइंट वेंचर कंपनी वीई कमर्शियल व्हीकल ने अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। भारत की यह कंपनी बेहद अत्याधुनिक तकनीक से लैस कमर्शियल वाहनों का निर्माण करती है। कंपनी ने मार्च 2023 में 9,016 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं इस साल मार्च 2024 में कंपनी ने कुल 8,610 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने अपनी कुल बिक्री में 4.50% की गिरावट दर्ज की है। 

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024

मार्च 2024 में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल कंपनी द्वारा बेचे गए वाहनों का आंकड़ा इस प्रकार है :  

श्रेणी मार्च 2024 मार्च 2023 ग्रोथ %
टोटल आयशर सीवी बिक्री 8354 8859 -5.70%
एलडी ट्रक्स एंड एलएमडी (3.5 से 18.5 टन) 5032 5625 -10.50%
हेवी ड्यूटी ( 18.5 टन से अधिक) 2963 2943 0.70%
कुल घरेलू बिक्री 7995 8568 6.69%

कुल घरेलू बिक्री में आई 6.69% की गिरावट

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने कुल घरेलू बिक्री में 6.69% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2024 में जहां सिर्फ 7,995 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। वहीं मार्च 2023 में कंपनी ने 8568 इकाई वाहनों की बिक्री की। 

एक्सपोर्ट बिक्री को मिली 23.37% की जबरदस्त उछाल

श्रेणी मार्च 2024 मार्च 2023 ग्रोथ %
लो और मीडियम ड्यूटी  311 179 73.70%
हेवी ड्यूटी 48 112 -57.10%
कुल एक्सपोर्ट 359 291 23.37%
कुल वोल्वो सेल 256 229 11.80%
कुल VECV 8,610 9,016 -4.50%

वोल्वो ट्रक और आयशर ट्रक की ज्वाइंट वेंचर कंपनी वीई कमर्शियल व्हीकल के एक्सपोर्ट में 23.37% की जबरदस्त उछाल देखी गई है। कंपनी ने जहां मार्च 2024 में 359 यूनिट वाहनों का निर्यात किया, वहीं मार्च 2023 में 291 वाहनों का ही निर्यात कर पाई थी। वहीं कुल VECV सेल की बात करें तो मार्च 2024 में जहां कम्पनी ने कुल 8610 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने 2023 के मार्च में 9,016 यूनिट वाहनों की बिक्री की। इस प्रकार ओवरऑल टोटल VECV वाहनों की बिक्री में 4.50% की गिरावट देखी गई।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us