तांगा ब्रांड करेगा तिपहिया वाहनों का विस्तार, जेलियो ई-मोबिलिटी की योजना
हरियाणा का इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप ‘जेलियो ई-मोबिलिटी’ अपने तांंगा ब्रांड के अंदर थ्री व्हीलर के विस्तार पर काम कर रहा है। अप्रेल 2026 तक कंपनी की नई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू हो सकती है। कंपनी का मानना है कि अगले 2 से 3 सालों में थ्री-व्हीलर कुल रेवेन्यू में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक योगदान देंगे।
जेलियो का हिसार प्लांट तैयार
जेलियो एक बिना बाहरी निवेश वाला स्टार्टअप है जिसे नीरज आर्य, दीपक आर्य और कुणाल आर्य चला रहे हैं। वर्तमान में ये अपना हिसार प्लांट चला रहा है जिसमें ये एक शिफ्ट में सालाना 72,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने की क्षमता रखता है। 31 मार्च 2025 तक यह प्लांट 52 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रहा था। गर्ग बोले “जैसे जैसे उत्पादन बढ़ेगा, हम अधिक आउटपुट और मार्केट की मांग पूरी करने के लिए शिफ्ट बढ़ाते रहेंगे।”
कंपनी कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाती है, जो खासकर छात्रों, बुजुर्गों और कम दूरी की यात्रा के लिए बनाए गए हैं। कंपनी का 300 से अधिक डीलरशिप नेटवर्क तैयार है।
नई यूनिट का विस्तार
कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर, शुभम गर्ग ने कहा “नई यूनिट के लिए लगभग ₹20 करोड़ आवंटित किए गए है और कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और अन्य उद्देश्यों जैसे R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) के लिए ₹19 करोड़ से ₹20 करोड़ आवंटित किए जाएंगे। लेकिन अभी हमारा पूरा ध्यान प्लांट के ऊपर है”।
जब गर्ग से पूछा गया कि मध्यम क्षमता के बावजूद नई यूनिट क्यों बनाई जा रही है तो उन्होनें कहा “यह एक राजनीतिक कदम है, नई यूनिट से व्यापार में विस्तार लाने में मदद मिलेगी। हमारे आने वाले थ्री व्हीलर लाइनअप को अलग यूनिट की जरूरत पड़ेगी।”
जेलियो की वित्तीय जानकारी
वित्तीय वर्ष 2025 में जेलियो का रेवेन्यू ₹172 करोड़ रहा, ₹21 करोड़ का EBITDA रहा और टैक्स के बाद ₹16 करोड़ का प्रोफिट रहा, जिससे 9.29% मार्जिन मिला और नेट वर्थ ₹26.67 करोड़ रही। वित्तीय वर्ष 2023 और 2025 के बीच कंपनी ने रेवेन्यू का CAGR 83% और PAT CAGR 128% दर्ज किया। यह छोटे आधार से हुई तेज वृद्धि को दर्शाता है।
IPO से फंडिग
कंपनी SME IPO की मदद से अपनी विस्तार योजना, कर्ज चुकाना और वर्किंग कैपिटल जैसी जरूरतों को पूरा करेगी, इसे सिक्योरिटिज एंड एक्सचेंज बॉर्ड ऑफ इंडिया से मंजूरी दी गई है। IPO बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड होगा और ₹78 करोड़ तक फंड जुटाएगा। IPO 30 सितंबर 2025 को खुला है और 3 अक्टूबर, 2025 को बंद होगा। इसमें ₹46.2 लाख नए इक्विटी शेयर और ₹11.4 लाख शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत ₹129 से ₹136 प्रति शेयर है।
गर्ग ने कहा - IPO फंड का उद्देश्य विस्तार को बढ़ावा देना है लेकिन कार्यक्षमता पर ध्यान देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। “वर्किंग कैपिटल इस सेक्टर में सबसे बड़ी जरूरत है। टेक्नोलॉजी और डिजाइन को बेहतर करने के लिए हम रिसर्च और विकास पर भी ध्यान देंगे।” भविष्य में, जेलियो दक्षिण और पूर्वी भारत में अतिरिक्त प्लांट लगाने पर विचार कर सकता है ताकि लॉजिस्टिक कॉस्ट कम हो, हालांकि अभी प्राथमिकता तो तांगा थ्री व्हीलर यूनिट है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार


लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रा
By Rakesh Khandelwal

नया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाब
By Rakesh Khandelwal












