राकेश खंडेलवाल

जेन मोबिलिटी ने लॉन्च किया Zen Flo EV Platform और Micro Pod Ultra थ्री-व्हीलर

Truck Junction Google News
जेन मोबिलिटी ने लॉन्च किया Zen Flo EV Platform और Micro Pod Ultra थ्री-व्हीलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

लास्ट माइल डिलीवरी के लिए नया समाधान : बुकिंग शुरू, ₹7,500 की लीज पर ऑफर उपलब्ध

भारत की प्रमुख लाइट इलेक्ट्रिक वाहन (LEV) निर्माता कंपनी जेन मोबिलिटी (Zen Mobility) ने अपने दो नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स जेन माइक्रो पॉड अल्ट्रा (Zen Micro Pod Ultra) और जेन फ्लो (Zen Flo) के लॉन्च साथ अंतिम-मील लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की है। इन दोनों के लॉन्च का उद्देश्य लास्ट माइल डिलीवरी के क्षेत्र को अधिक स्मार्ट, टिकाऊ और तकनीक-सक्षम सॉल्यूशन देना है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में जेन माइक्रो पॉड अल्ट्रा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और जेन फ्लो प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से समझते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ज़ेन माइक्रो पॉड अल्ट्रा में मिलेंगे ये खास फीचर्स

ज़ेन माइक्रो पॉड अल्ट्रा, एक एडवांस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है, जो खास तौर पर लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें हाई-परफॉर्मेंस LMFP बैटरी पैक लगाया गया है, जो 5,000 से अधिक चार्जिंग साइकल के साथ लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। यह वाहन 60 मिनट में 60% तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।यह दो वेरिएंट्स R5x और R10x में उपलब्ध है। यह वाहन 150 किलोग्राम तक का पेलोड वहन कर सकता है, जो पारंपरिक दोपहिया वाहनों की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। इसकी प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं :

  • उच्च दक्षता : यह वाहन केवल 4 यूनिट बिजली की खपत करता है और लगभग 1.5 से 2 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है ।
  • लचीला डिज़ाइन : इसमें अनुकूलन योग्य कार्गो बॉक्स हैं, जिनमें शेल्व्स, रेफ्रिजरेटेड बॉक्स और ओपन टब्स शामिल हैं, जो विभिन्न डिलीवरी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं ।
  • सुरक्षा और सुविधा: इसका ब्रेकिंग सिस्टम सभी परिस्थितियों में सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है।

जेन फ्लो : एकीकृत फ्लीट प्रबंधन प्लेटफॉर्म

जेन फ्लो प्लेटफॉर्म मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस (MaaS) मॉडल पर आधारित है, जो कस्टमाइज्ड लीजिंग और खरीद विकल्पों के साथ फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग सॉल्यूशन्स प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म फ्लीट मैनेजमेंट को आसान बनाता है, जिसमें वाहनों की प्रभावी तैनाती के लिए स्मार्ट एल्गोरिदम, वास्तविक उपयोग के आधार पर बिलिंग प्रणाली, वाहनों के प्रदर्शन की लाइव निगरानी और विश्लेषण जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

माइक्रो पॉड अल्ट्रा की बुकिंग शुरू

कंपनी ने देशभर में 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पहले ही तैनात कर दिए हैं। माइक्रो पॉड अल्ट्रा की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है, जिसकी लचीली लीजिंग योजनाएं ₹7,500 प्रति माह से शुरू होती हैं। इन लॉन्च के साथ, ज़ेन मोबिलिटी न केवल प्रोडक्ट्स बल्कि एक अगली पीढ़ी का मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में अग्रसर है।

जेन मोबिलिटी ने 5 साल तक किया गहन रिसर्च

जेन मोबिलिटी के संस्थापक और सीईओ नमित जैन ने बताया कि कंपनी ने पिछले 4-5 वर्षों में फूड डिलीवरी, किराना, ई-कॉमर्स और अन्य लास्ट-माइल सेगमेंट्स पर गहन रिसर्च एंड डवलपमेंट किया है। कोविड के बाद इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए, ज़ेन मोबिलिटी अब ऐसे समाधानों की पेशकश कर रही है जो तकनीकी रूप से स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल हों।

अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मुंबई उपनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ठाणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सतारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पालघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रत्नागिरि
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*