₹1,000 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ कंपनी का L5 सेगमेंट में रणनीतिक प्रवेश
ज़ुपेरिया ऑटो (Zuperia Auto), जिसे पहले लोहिया ऑटो के नाम से जाना जाता था, ने अपने नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) 'Youdha EPOD' के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा है। यह कदम कंपनी की ई-रिक्शा से आगे बढ़कर L5 पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की रणनीति का हिस्सा है। इस सेगमेंट में पहले से ही महिंद्रा, बजाज और टीवीएस जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। अब कंपनी का लक्ष्य 2030 तक ₹1,000 करोड़ का राजस्व हासिल करने का है। इसके लिए B2B और B2C दोनों बाजारों पर फोकस करते हुए व्यापक EV पोर्टफोलियो पेश किया जाएगा। आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।
₹90,000 करोड़ के लास्ट-माइल मोबिलिटी बाजार में नई चुनौती
भारत के लास्ट-माइल मोबिलिटी बाजार का अनुमानित आकार करीब ₹90,000 करोड़ का है। इसी बड़े और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए ज़ुपेरिया ऑटो ने Youdha EPOD इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है। अभी तक इस बाजार में महिंद्रा, बजाज और टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियां मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन अब ज़ुपेरिया ऑटो का यह नया मॉडल सीधी टक्कर देने की तैयारी में है।
Youdha EPOD एक तीन-सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसे खासतौर पर प्रदर्शन, आराम और टिकाऊपन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 11.8 kWh LFP बैटरी पैक और 6 kW मोटर दी गई है, जो इसे एक बार चार्ज करने पर लगभग 227 किलोमीटर की रेंज देती है।
इस गाड़ी में कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें दो ड्राइव मोड City और Boost, बेहतर लोड क्षमता, वॉटर वेडिंग कैपेसिटी यानी पानी भरे रास्तों से गुजरने की सुविधा और आरामदायक इंटीरियर मिलता है। इन खूबियों के साथ ज़ुपेरिया ऑटो का Youdha EPOD भारत के इलेक्ट्रिक तीन-पहिया बाजार में एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है।
भारतीय बाजार के लिए दोहरी ब्रांड रणनीति
ज़ुपेरिया ऑटो ने भारतीय बाजार के लिए दोहरी ब्रांड रणनीति अपनाई है। इसके तहत Youdha ब्रांड को मास-मार्केट यानी आम ग्राहकों और छोटे कारोबारियों के लिए लाया गया है, जबकि Lohia ब्रांड को प्रीमियम सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का उत्पादन प्लांट उत्तराखंड के काशीपुर में स्थित है, जिसकी क्षमता सालाना 1 लाख वाहन बनाने की है। इसे और आधुनिक बनाने के लिए Zuperia लगातार नई पूंजी निवेश भी कर रही है।
Youdha पोर्टफोलियो में मिलेंगे ये वाहन
Youdha पोर्टफोलियो सिर्फ यात्री वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कार्गो लोडर, कचरा निपटान वाहन और नगरपालिका सेवाओं के लिए भी ई-व्हीकल शामिल किए गए हैं। इससे यह साफ है कि कंपनी केवल निजी उपयोग ही नहीं, बल्कि सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसी दिशा में ज़ुपेरिया ऑटो पहले से ही कई शहरी स्थानीय निकायों के साथ साझेदारी कर रही है ताकि पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन समाधान देशभर में तेजी से बढ़ सकें।
सीईओ का विजन
ज़ुपेरिया ऑटो के सीईओ आयुष लोहिया का मानना है कि कंपनी की असली चुनौती सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन बनाना नहीं है, बल्कि उनके चारों ओर पूरा ईकोसिस्टम तैयार करना है। उनका कहना है कि Zuperia ऐसे प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है जो खासकर भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से सही साबित हों। इसमें बैटरी की लंबी लाइफ, ज्यादा भार उठाने की क्षमता और टिकाऊपन जैसे पहलुओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal


धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 5 बेस्ट ई-रिक्शा, हर महीने होगी ₹35,000+ की बंपर कमाई!
By Rakesh Khandelwal












