
ओएसएम रेज प्लस
ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर की कीमत ₹ 3.40 लाख - ₹ 3.70 लाख* से शुरू होती है। ओएसएम रेज प्लस उच्च शक्ति प्रदान करने वाली 10.8 Kwh द्वारा संचालित है। इस ओएसएम रेज प्लस को कंप्लीट चार्ज में 3-4 hrs लगते हैं और इसकी रेंज 120 किमी/चार्ज है। इसके अलावा, आप इस ओएसएम रेज प्लस के साथ 45 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड तक पहुंच सकते हैं।
रिव्यु लिखें
0 रिव्यूजओएसएम रेज प्लस ब्रोशर
स्पेक्स, फीचर्स और आपको जो कुछ भी चाहिए, एक ही स्थान पर।
ओएसएम रेज प्लस के विकल्प खोजें
ओएसएम रेज प्लस की प्रमुख विशेषताएं
चार्जिंग टाइम
3-4 hrs
जीवीडब्ल्यू
960 किलोग्राम
व्हीलबेस
2120 MM
बैटरी क्षमता
10.8 Kwh
पेलोड क्षमता
500 KG
टायर की संख्या
3
रेंज
120 किमी/चार्ज
ओएसएम रेज प्लस विशेषताएँ
ओएसएम रेज प्लस एक्सपर्ट रिव्यू
"अगर आप डेली लाइफ के सामान के लिए एक अच्छा, एक स्मार्ट, मजबूत और शांत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ढूंढ रहे हैं तो ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर (OSM Rage Plus 3 Wheeler) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पावरफुल के साथ एको-फ्रेंडली राइड चाहते हैं वो भी बिना किसी परफॉरमेंस में कॉम्प्रोमाइज के साथ। ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर की सॉलिड बॉडी, क्विक चार्जिंग टाइम और एक्सीलेंट राइड इसे अन्य व्हीकल से अलग बनाते हैं। ऐसा लगता है कि OSM ने इसे असल ज़िंदगी की बिज़नेस जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है; यह टिकाऊ, कुशल और चलाने में आसान है।"
OSM रेज प्लस 3 व्हीलर L5N कैटेगरी का है, जिसे सड़क पर आसानी से और अच्छे से सामान ले जाने के लिए बनाया गया है। यह EV एक बार में 120 km तक जा सकती है और इसका चार्जिंग टाइम सिर्फ़ 3 घंटे है। यह फ़ास्ट और प्रैक्टिकल है।

क्लचलेस और गियरलेस इसे और आकर्षक बनाते हैं। शहर के बिजी ट्रैफिक में भी इसे चलाना बहुत आसान है। आप इसे घर पर प्लग इन कर सकते हैं और बिना किसी मुश्किल सेटअप के अपने फोन की तरह चार्ज कर सकते हैं। मजबूत गाड़ी की बॉडी, कम मेंटेनेंस कॉस्ट और स्मूद ड्राइव इसे छोटे बिजनेस ओनर या डिलीवरी पार्टनर के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाते हैं।
- 3200 mm लंबाई, 1480 mm चौड़ाई और 1730 mm ऊंचाई के साथ यह इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन मजबूत बॉडी और संतुलित डिजाइन के साथ आता है।
- ओएसएम रेज प्लस का 2120 एमएम का व्हीलबेस बेहतर रोड स्टेबिलिटी देता है, खासकर जब वाहन पूरी तरह लोडेड हो।
- 175 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलने लायक बनाता है।
- 1730 mm x 1500 mm x 314 mm का बड़ा ट्रे साइज सामान रखने के लिए काफी जगह देता है, वहीं 6 फीट का अतिरिक्त डेक बड़े पैकेज के लिए और भी ज्यादा सुविधा देता है।

- आप अपनी जरूरत के अनुसार 125 CFT, 140 CFT और 170 CFT के स्टोरेज बॉक्स ऑप्शन चुन सकते हैं।
- 2.75 मीटर का टर्निंग रेडियस इसे तंग गलियों और शहर के अंदर तेज मोड़ लेने के लिए परफेक्ट बनाता है।
- यह वाहन 500 किलोग्राम तक का लोड आसानी से उठा सकता है, जबकि इसका ग्रॉस व्हीकल वेट 960 किलोग्राम है। 4.5 - 10, 8 PR साइज के मजबूत टायर खराब रास्तों पर भी शानदार ग्रिप प्रदान करते हैं।

- ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर में एक सिंगल ड्राइवर सीट दी गई है, जिससे ड्राइवर को काफी स्पेस मिलता है और काम करना आसान होता है।
- क्लचलेस और गियरलेस ड्राइव सिस्टम इसे बेहद स्मूद बनाता है, खासकर नए EV यूजर्स के लिए।

- OSM ने इसमें वाइब्रेशन और नॉइज को लगभग खत्म कर दिया है, जिससे ड्राइविंग शांत और आरामदायक हो जाती है जो कार्गो थ्री-व्हीलर्स में बहुत कम देखने को मिलता है।
- इसके अलावा, यह आसान होम चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आप इसे सामान्य सॉकेट में प्लग करके रात भर में आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

- रेज प्लस की टॉप स्पीड 45 kmph है, जो शहर में डिलीवरी और लोकल रूट्स के लिए काफी सही है।
- ओएसएम रेज प्लस को एक बार चार्ज करने पर 110–120 किमी की रेंज इसे इस सेगमेंट में काफी अच्छा विकल्प बनाती है।

- ओएसएम रेज प्लस में 10.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो लगातार पावर देता है और अचानक ड्रॉप नहीं होता।
- सिर्फ 3 घंटे का चार्जिंग टाइम इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
- ओएसएम रेज प्लस में 9.55 kW की मैक्सिमम पावर और 625 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह चढ़ाई पर भी आसानी से भारी लोड खींच सकता है।
- 16% ग्रेडेबिलिटी के साथ यह ढलान और पहाड़ी रास्तों पर भी बिना किसी परेशानी के चलता है।
- रेज प्लस में फ्रंट और रियर दोनों तरफ हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो फुल लोड पर भी शानदार ब्रेकिंग देते हैं।
- फ्रंट में Helical + Dampner और रियर में Rubber Dampners + Shockers सस्पेंशन सेटअप खराब रास्तों पर झटकों को कम करता है और सामान को सुरक्षित रखता है।

- मजबूत बॉडी फ्रेम रोजाना के उपयोग में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
- यह वाहन ICAT अप्रूव्ड है, यानी यह भारत के सभी सेफ्टी और एमिशन स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरता है।
- OSM की ओर से 3 साल या 80,000 किमी (जो पहले हो) की वारंटी मिलती है, जिससे खरीदार को भरोसा मिलता है।
- इसके अलावा, ऑप्शनल GPS डिवाइस भी मिलता है, जिससे आप वाहन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और रूट मैनेजमेंट आसानी से कर सकते हैं।

ओएसएम रेज प्लस खूबियां और खामियां
Pros
एक बार चार्ज करने पर 110–120 किमी तक की रेंज।
3 घंटे की फास्ट चार्जिंग।
625 Nm का हाई टॉर्क, जिससे ज्यादा वजन खींचना आसान हो जाता है ।
स्मूद और बिना क्लच वाला ड्राइव, शहर में चलाने के लिए बेहतर।
बिना आवाज और कम वाइब्रेशन के साथ आरामदायक सफर मिलता है ।
2.75 मीटर का छोटा टर्निंग रेडियस, जिससे तंग जगहों पर मोड़ना आसान।
Cons
इसमें केवल सिंगल सीट सेटअप मिलता है।
स्टैंडर्ड GPS या डिजिटल फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा की लिमिट है।
डीजल मॉडल्स के मुकाबले शुरुआती कीमत ज्यादा है।
ओएसएम रेज प्लस की तुलना अन्य विकल्पों से
ओएसएम रेज प्लस ईएमआई
₹0
₹3,40,000
8%
22%
₹7,280
₹ 0
₹ 3,40,000
₹34,000
₹3,06,000
ओएसएम रेज प्लस के बारे में
ओएसएम रेज प्लस ओएसएम द्वारा निर्मित बेस्ट-इन-क्लास 3 व्हीलर है। ओएसएम का यह 3 व्हीलर स्वच्छ परिवहन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
ओएसएम रेज प्लस डीलर, सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स
अन्य ओएसएम 3 व्हीलर
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स वीडियो
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स न्यूज़

ओएसएम रेज प्लस की यूटिलिटी
ओएसएम रेज प्लस पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में ओएसएम रेज प्लस की कीमत क्या है?
ओएसएम रेज प्लस का जीवीडब्ल्यू क्या है?
ओएसएम रेज प्लस पेलोड क्या है?
सिंगल चार्ज में ओएसएम रेज प्लस रेंज क्या है?
ओएसएम रेज प्लस बैटरी कैपेसिटी क्या है?
ओएसएम रेज प्लस की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?
डिस्क्लेमर
भारत में ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर के बारे में जानकारी ओएसएम द्वारा साझा की गई है। वर्तमान फीचर्स और वेरिएंट के लिए ग्राहकों को निकटतम ओएसएम डीलर के पास जाना चाहिए। ऊपर दिखाए गए रेज प्लस की कीमत एक्स शोरूम है। ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर की कीमत की जानकारी के लिए कृपया हमारी टीम को सहायता अनुरोध भेजें।
ओएसएम रेज प्लस भारत में कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें


















