टाटा योद्धा पिकअप इंजन और ट्रांसमिशन
इस मॉडल में आपको 4 सिलेंडर, 2200 सीसी और 2.2 लीटर बीएस 6 डीआई इंजन के साथ 100 एचपी की पावर मिल सकती है। टाटा योद्धा पिकअप 250 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। टाटा योद्धा का माइलेज भी इसके अनूठे विक्रय बिंदुओं में से एक है। टाटा योद्धा का इंजन सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन टाइप 260 डिगी एमएम डाया क्लच, जीबीएस-76-5 / 4.49 मार्क 2, सिंक्रोमेश 5 फॉरवर्ड+ 1 रिवर्स मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है।
भारत में टाटा योद्धा पिकअप का प्रदर्शन
टाटा योद्धा पिकअप प्लस में बाधा मुक्त कार्य के लिए 2.2 लीटर बीएस 6 डीआई इंजन दिया गया है। इस पिकअप में 1200 किलोग्राम की पेलोड क्षमता है। यह पिकअप उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। टाटा कंपनी ने इसे BS-VI एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक लांच किया था। टाटा योद्धा पिकअप एक शक्तिशाली पिकअप है और प्रभावी कार्य प्रदान करता है।
टाटा योद्धा पिकअप के डाइमेंशन्स
- नया टाटा योद्धा पिकअप 3150 व्हीलबेस के साथ आता है। यह 5350 लंबाई, 1860 चौड़ाई और 1810 एमएम ऊंचाई के साथ निर्मित है।
- इसके अलावा इस पिकअप का ग्राउंड क्लियरेंस 210 है।
- टाटा कंपनी ने टाटा योद्धा पिकअप को इतनी बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है कि यह हर किसी की नजर को अपनी ओर खींचता है।
- टाटा योद्धा का स्टियरिंग पावर और 6250 एमएम का न्यूनतम टर्निंग रेडियस गतिशीलता को बढ़ाता है और वाहन को छोटी जगहों पर आसानी से मुडऩे में मदद करता है।
टाटा योद्धा पिकअप BS-VI बॉडी केबिन
- यह पिकअप डेक बॉडी विकल्प के साथ उपलब्ध है।
- टाटा योद्धा पिकअप में केबिन के साथ चेचिस है।
- टाटा योद्धा पिकअप के केबिन में बैठने की क्षमता ड्राइवर की सीट के अतिरिक्त एक सीट और है।
- इसके अलावा, एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट, ड्राइवर इंफो डिस्प्ले और डे केबिन आता है।
इसके साथ ही टाटा योद्धा पिकअप पेट्रोल भी डे केबिन के साथ निर्मित है। इस प्रकार का एडवांस और बड़ा केबिन ड्राइवर को पूरी यात्रा के दौरान सक्रिय रहने में मदद करता है।
टाटा योद्धा पिकअप के अन्य फीचर्स
टाटा योद्धा पिकअप अधिकतम ग्रेडेबिलिटी और अच्छे टर्निेग रेडियस के साथ निर्मित है। इसके साथ ही इसमें ईंधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है। यह ट्रक 4 टायरों में आता है। इस पिकअप में 2950 केजी जीवीडब्ल्यू और 1700 प्रतिशत की पेलोड क्षमता है जो आपको आसानी से भारी भार उठाने की अनुमति देती है।
टाटा योद्धा पिकअप हाइड्रोलिक, ट्विन पॉट डिस्क ब्रेक, पार्किंग ब्रेक और ड्रम ब्रेक के साथ आता है। इसका स्टीयरिंग टाइप जीबीएस-76-5 / 4.49 मार्क 2, सिंक्रोमेश 5 फारवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ मैन्युअल ट्रांसमिटेड है। इसके अलावा, टाटा योद्धा पिकअप सेमी एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग- 6 लीव्स फ्रंट सस्पेंशन और इनोवेटिव टू स्टेज सेमी एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग- 9 लीव्स रियर सस्पेंशन के साथ आता है।
टाटा योद्धा पिकअप टायर
टाटा योद्धा पिकअप 215/ 75 आर 16 रेडियल फ्रंट टायर और 215 / 75 आर 16 रेडियल टायर के साथ आता है। इसके अलावा इस टाटा पिकअप के टायर में मामूली छीजत होती है, जो उन्हें लंबे समय तक सडक़ों पर बेहतर पकड़ देता है। नतीजन टाटा योद्धा पिकअप माइलेज बेहतर हो जाता है और ईंधन की बचत करके पैसे बचाने में मदद करता है।
टाटा योद्धा पिकअप क्यों चुनें
टाटा योद्धा भारत की सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित है। यह अपनी श्रेणी में सबसे शक्तिशाली और ईंधन कुशल इंजन के साथ आता है। टाटा योद्धा के शानदार फीचर्स अच्छे माइलेज के साथ उच्च आउटपुट प्रदान करते हैं। टाटा योद्धा वाहनों को खासकर इंटरसिटी परिवहन के लिए डिजायन किया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स ने प्रत्येक ग्राहक की आवश्यकता को पूरा किया है। टाटा योद्धा छोटे खंड के बेडे मालिकों में सबसे अधिक मांग वाला वाहन है। इसकी उच्च गतिशीलता के कारण, वाहन यातायात की स्थिति को बेहतर तरीके से संभालते हैं और त्वरित कार्य करते हैं।
टाटा योद्धा पिकअप यूएसपी
टाटा योद्धा पिकअप सबसे अच्छा अंतिम-मील का डिलीवरी वाहन है। इसकी सभी विशेषताएं शानदार हैं। इसकी ज्यादा पेलोड क्षमता ग्राहक की पहली पसंद है। टाटा योद्धा बीएस 6 माइलेज भी इसके अनूठे बिंदुओं में एक है। वहीं टाटा योद्धा भार क्षमता आपको भारी मात्रा में भार के परिवहन के लिए स्वतंत्रता प्रदान करती है।
क्या आप मूल्यवान कीमत पर एक नई टाटा योद्धा पिकअप की तलाश में हैं?
यदि आपका जवाब हां है, तो आप सही जगह पर हैं। आप टाटा योद्धा पिकअप के बारे में सभी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन वह स्थान है जहां आप स्पष्ट विचार के लिए अपने टाटा योद्धा पिकअप की अन्य मॉडलों के साथ तुलना कर सकते हैं। आपको टाटा योद्धा पिकअप की ऑन रोड कीमत, माइलेज, सीसी आदि के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है। इसके अलावा ट्रक जंक्शन आपकी अपने शहर और आपके पसंदीदा मॉडल के अनुसार टाटा योद्धा ऑन रोड प्राइस प्राप्त करने में मदद करेगा। हम इस मॉडल और अन्य वेरिएंट के बारे में आपके सभी सवालों का जवाब देने में आपकी सहायता करेंगे।
टाटा प्रभावी कार्य के लिए एडवांस फीचर्स से लैस ट्रक प्रदान करता है। टाटा योद्धा पिकअप मॉडल उनमें से एक है जो बाजार को शानदार क्वालिटी प्रदान करता है।
भारत में टाटा योद्धा पिकअप की कीमत
भारत में टाटा योद्धा पिकअप की कीमत 8.90 लाख* से शुरू होकर 9.37 लाख* रुपए तक जाती है। टाटा योद्धा बीएस6 की ऑन रोड कीमत विभिन्न राज्यों के रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। टाटा योद्धा 4x4 कीमत में इसके सभी स्पेसिफिकेशन शामिल हैं, जो एक अच्छी डील है। टाटा योद्धा पिकअप एक वैल्यू-फॉर-मनी वाहन है जो अपने ईंधन-कुशल इंजन के साथ आपकी कमाई को कई तरह से बढ़ाएगा।
टाटा योद्धा पिकअप के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
नवीनतम टाटा योद्धा ऑन रोड कीमत प्राप्त करें Nov 07, 2026।