Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
23 Nov 2022
Automobile

भारत के 5 बेस्ट माइलेज ऑटो रिक्शा, दमदार फीचर्स और कम दाम के साथ

By News Date 23 Nov 2022

भारत के 5 बेस्ट माइलेज ऑटो रिक्शा, दमदार फीचर्स और कम दाम के साथ

जानें, भारत के 5 पॉपुलर ऑटो रिक्शा और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी 

अगर आप कम बजट के सीमित दायरे में ट्रक व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो इसकी फिक्र बिल्कुल भी ना करें। आप कमर्शियल ऑटो रिक्शा से यह बिजनेस कर सकते हैं। भारत की प्रमुख ऑटो रिक्शा निर्माता कंपनियों ने अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सबसे अच्छे और सस्ते वाणिज्यिक तिपहिया वाहन बाजार में  पेश किए हैं। इन ऑटो रिक्शा की कीमत 2022 के अनुसार डेढ लाख से कम और अधिकतम 3 लाख के आसपास तक ही जाती है। ये ऑटो रिक्शा स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट के अंतर्गत आते हैं। यहां आपको बजाज कॉम्पेक्ट आरई, टीवीएस डीलक्स, पियाजियो आपे ई सिटी, महिंद्रा टेओ और अतुल रिक सीएनजी सहित भारत के इन टॉप 5 ऑटो रिक्शा की फुल जानकारी ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में दे रहे हैं। इसे अवश्य पढ़े और लाइक करें। 

1. बजाज कॉम्पेक्ट आरई

 यह ऑटो रिक्शा भारत की शीर्ष ऑटो रिक्शा निर्माता बजाज ऑटो द्वारा निर्मित है। यह 672 जीवीडब्ल्यू और 10 एचपी पावर के इंजन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार नंबर माइलेज, नंबर लैश मेंटीनेंस और नंबर वन सेल्स वाले बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा की कई स्पेसिफिकेशंस हैं जो इस प्रकार हैं-

  • यह ऑटो रिक्शा उन्नत तकनीक और बेहतर डिजायन के साथ निर्मित किया गया है। 
  • बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा सीएनजी और पेट्रोल इन दोनो विकल्प के साथ आता है। 
  • इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक और 4 लीटर विकल्प के साथ सीएनजी टैंक आता है।
  •  इसका व्हीलबेस 2000 एमएम का है। 
  • इसकी शानदार माइलेज 27 केएमपीएल है। 
  • यह ईंधन की बचत करता है और मेंटीनेंस लागत बहुत कम है। 
  •  कंपनी ने इसके इंजन को बीएस 6 एमिशन नोम्र्स के साथ पेश किया है। 
  •  यह एक फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ आता है। 
  •  इसकी फ्रंट लुकिंग ग्रीन और यलो एवं यलो एवं ब्लैक दो शेड के विकल्प में आती हैं। यह आकर्षक है और बड़ी विंडशील्ड के साथ वाइपर हैं। इसमें नंबर प्लेट के लिए जगह दी गई है। 
  •  इस ऑटो रिक्शा की ग्रेडेबिलिटी 20 प्रतिशत है। 
  •  आगे दो लाइटें बडे आकार की है और शानदर डिजायन मेें हैं।

 इंजन 

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा में 236.2 सीसी का इंजन है। इससे 19.2 एनएम का टॉर्क उत्पन्न होता है। इससे यह ऊबड़-खाबड रास्तों में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। 

गियरबॉक्स और ब्रेक 

यह ऑटो रिक्शा हैंडल  बार गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें 3 फॉरवर्ड एवं एक रिवर्स गियर है। इस ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक आते हैं। इसकी खासियत यह है कि एक ही पैडल से ब्रेक लग सकते हैं। खराब रास्तों पर भी यह खूब रन कर सकता है। 

टायर 

बजाज कॉम्पैक्ट आरई में एक फ्रंट और दो रियर टायर आते हैं। टायर साइज 4&8 इंच में होता है। इसमें मैटल से निर्मित मडगार्ड है जो काफी मजबूत है। 

केबिन और इसके खास फीचर्स 

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा का केबिन बॉडी विकल्प के साथ है। इसमें ड्राइवर सीट के अलावा यात्री सीट भी काफी कंफर्ट है। इसमें डैशबोर्ड, स्पीकर सिस्टम, अपर और लोयर बीम, स्पीड रीडिंग, वाटर बोटल स्पेस,  वाइपर एवं सीएनजी + पेट्रोल स्विच, 12 वॉल्ट की बैटरी वाला मोबाइल चार्जर आदि लेटेस्ट सुविधाएं मिलती है। 

कीमत 

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा की कीमत 2. 34 लाख रुपये से 2.36 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह ग्राहकों की आसान पहुंच के अंदर है। इसके लिए किसी प्रकार के निवेश की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी ऑन रोड कीमत में अलग-अलग राज्यों के टैक्स के साथ अंतर आ सकता है।

2. टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा

बता दें कि सबसे सस्ता और सबसे अच्छा टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी सॉल्यूशन के साथ टीवीएस ऑटो कंपनी से आता है। इसमें 10.46 एचपी की पावर के साथ इंजन है। यह सीएनजी से संचालित ऑटो है। वहीं इसकी शानदार माइलेज 20.41 केएमपीएल है। तीन चक्के वाला यह ऑटो रिक्शा का इंजन भी बीएस 6 एमिशन नोम्र्स के साथ पेश किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-: 

  • यह ऑटो रिक्शा शक्तिशाली इंजन के कारण बाधारहित उच्च प्रदर्शन करता है। 
  • यह एडवांस्ड फीचर्स के कारण इलेक्टिव वर्क प्रदान करता है। 
  •  इसका व्हीलबेस 1990 एमएम का है। 
  •  इसके ईंधन टैंक की क्षमता 8.5 + 0.5 लीटर की है। 

 स्ट्रॉक का दमदार इंजन 

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा में 4 स्ट्रॉक का सिंगल सिलेंडर के साथ एयर कूल्ड सी इंजन इंजन है। यह 199.26 सीसी केपेसिटी का है। इस शक्तिशाली इंजन के कारण इस ऑटो रिक्शा को खराब रास्तों पर भी चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती। 

गियरबॉक्स एंड ब्रेक्स 

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा में 4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर के साथ गियरबॉक्स मिलता है। वहीं इसमें पार्किंग ब्रेक के अलावा हाइड्रोलिक ब्रेक आते हैं। इससे शहर के इंटीरियर्स भागों में भी यह सुरक्षित और आसान तरीके से चलता है। 

सस्पेंशन

इस ऑटो रिक्शा में हाइड्रोलिक डैंपर एवं कॉइल स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन के साथ स्विंग आर्म एवं हाइड्रोलिक डैंपर एवं कॉइल स्प्रिंग रियर सस्पेंशन स्विंग आर्म सहित आता है। 

टायर 

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा में फ्रंट टायर 4.00- 8,7 जीएफ  6 पीआर और 4.00 -8,7जीई 6 पीआर रियर टायर आते हैं। 

केबिन 

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा का केबिन बॉडी केबिन के रूप में है। इस केबिन में कंफर्ट और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा तीन पैसेंजर सीट हैं। केबिन में अच्छा स्पेस है। इस ऑटो रिक्शा में  सेमी मोनोकॉक है।
 
कीमत 

इस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये 1.35 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों की उचित सुविधा और के अनुरूप है। इतनी कम कीमत पर सबसे अच्छा ऑटो रिक्शा ऑटो रिक्शा बाजार में उपलब्ध है। 

वेरिएंट 

टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा के तीन वेरिएंट आते हैं। इनमें टीवीएस डीलक्स जीएस + एफआई 4 एस, टीवीएस डीलक्स एलएस+ एफआई- 4 एस और टीवीएस डीलक्स जीएस + एफआई 4 एस शामिल हैं। 

3. पियाजियो आपे ई/ सिटी

 पियाजियो आपे ई/ सिटी ऑटो रिक्शा भी सस्ता और अच्छा है। भारत में प्रमुख ऑटो रिक्शा निर्माता पियाजियो ब्रांड का लेटेस्ट मॉडल पियाजियो आपे ई सिटी/ फिक्स्ड बैटरी ऑटो रिक्शा है। यानि यह 7.5 केडब्ल्यूएच बैटरी द्वारा संचालित एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर वाला ऑटो रिक्शा है। इसकी स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं- : 

  •  इसकी माइलेज 110+ 5 केएमपीएल है। इसकी पेलोड क्षमता 390 केजी की है। 
  •  इस ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू 689 केजी है जबकि पेलोड क्षमता 390 केजी की है। 
  •  इसकी बैटरी को 3 घंटे 45 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 
  •  यह ऑटो रिक्शा 1920 एमएम व्हीबेस वाला ऑटो रिक्शा है। 
  •  इसका केबिन फिक्स्ड बैटरी के साथ 19 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी वाला है। इसमें काफी स्पेस है और ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और कंफर्ट है। 
  • पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 389 केजी है। 
  •  यह ईंधन बचत के साथ कम मेंटीनेंस वाला तिपहिया वाहन है जिससे इसके मालिक को फायदा अधिक मिलता है। 

सस्पेंशन 

इस ऑटो रिक्शा में डेंपर फ्रंट सस्पेंशन के साथ हेलिकल कम्प्रेशन स्प्रिंग सहित एक बेहतर हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर और डेंपर रियर सस्पेंशन विद रबर कम्प्रेशन स्प्रिंग के साथ हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिंग शॉक एब्जॉर्बर सहित है। 

स्टीयरिंग और गियर सिस्टम 

इसका स्टीयरिंग  हैंडल बार टाइप है। पियाजियो आपे ई सिटी/ फिक्स्ड बैटरी ऑटो रिक्शा में ड्राइवर को एक्स्ट्रा क्लच और गियर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें इंटग्रेटेड डिफरेंशियल कॉन्सटेंट ट्रांसमिशन के साथ दक्षता कॉन्टेस्टेंट मेश 2 स्टेज रिडक्शन सिस्टम है।  

कीमत 

पियाजियो आपे सिटी ऑटो रिक्शा की कीमत 2.80 लाख से 2.84 लाख रुपये एक्स शोरूम है। ग्राहकों के लिए इस कीमत से कोई अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ता। कम कीमत में इतना अच्छा और सस्ता ऑटो रिक्शा मिल रहा है। 

वेरिएंट 

पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा दो वेरिएंट्स में आता है। इनमें पियाजियो आपे ई सिटी/ फिक्स्ड बैटरी 3 सीटर/ 1920/ इलेक्ट्रोनिक, पियाजियो आपे ई सिटी/ फिक्स्ड बैटरी स्वैपेबल हैं। 

4. अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा

भारत में सबसे सस्ते और क्वालिटी की दृष्टि से सबसे अच्छे ऑटो रिक्शा में शामिल अतुल ऑटोमोबाइल कंपनी का  लोकप्रिय मॉडल अतुल रिक सीएनजी है। 4 स्ट्रॉक के इंजन का यह तिपहिया वाहन 9.86 एचपी की पावर प्रदान करता है, यह सीएनजी से संचालित ऑटो रिक्शा है। अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा मुख्य विशेषताएं इस  प्रकार हैं-: 

  •  माडर्न टेक्नॉलॉजी के साथ निर्मित यह ऑटो रिक्शा उच्च प्रदर्शन करता है। 
  •  इसे कंपनी ने बीएस 6 एमिशन नोम्र्स इंजन के साथ पेश किया है। 
  •  इसका व्हीलबेस 1950 एमएम का है। 
  •  इस ऑटो रिक्शा में 30 लीटर का फ्यूल टैंक है। 
  •  इसकी शानदार माइलेज 45 केएमपीएल है। 
  •  इसके टायर 4.00- 8-4 पीआर फ्रंट टायर और रियर टायर आते हैं। 

इंजन केपेसिटी 

अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा का इंजन 4 स्ट्रॉक, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन है। यह 14.7 एनएम का टार्क बनाता है जो कई तरह के कठिन कार्यों के लिए पर्याप्त माना गया है। 

स्टीयरिंग एवं गियरबॉक्स 

इस ऑटो रिक्शा में हैंडल बार टाइप स्टीयरिंग है। वहीं अतुल रिक  सीएनजी ऑटो रिक्शा 4 फॉरवर्ड + रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। 

सस्पेंशन एवं ब्रेक्स 

यह  ऑटो रिक्शा एक हेलिकल कंप्रेशन स्प्रिंग और डैंपर फ्रंट सस्पेंशन एवं हेलिकल कंप्रेशन स्प्रिंग एवं डैंपर रियर सस्पेेंशन के साथ आता है। इसमें  पार्किंग ब्रेक के साथ टीएमसी ब्रेक सहित दोहरे सर्किट, हाइड्रोलिक, फ्रंट और रियर के साथ आते हैं। 
केबिन 

इसका केबिन बॉडी विकल्प सहित है। कंपनी ने इसे बेहतर ढंग से डिजायन किया है। इसमें ड्राइवर सीट कंफर्ट और एडजस्टेबल है। तीन यात्रियों की आरामदायक सीट हैं।  

कीमत 

इस ऑटो रिक्शा की कीमत 1.90 लाख रुपये से 1.95 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसे  ग्राहकों के लिए खरीदना बेहद आसान है। 

5. महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा

महिंद्रा ट्रेओ जोर महिंद्रा हाउस से आने के कारण बेहतर गुणवत्ता और बेस्ट फीचर्स वाला ऑटो रिक्शा है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-: 

  •  यह ऑटो रिक्शा 550 केजी की पेलोड  क्षमता के साथ पेश किया गया है। 
  •  इसकी जीवीडब्ल्यू 995 केजी की है। 
  •  यह 10 एचपी की हाई टेक्नॉलॉजी की रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। 
  •  इसकी बैटरी की क्षमता 7.37 केडब्ल्यूएच की है जिसे 3 घंटे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 
  •  कंपनी ने इसे बीएस 6 इंजन नोम्र्स के साथ पेश किया है। 
  •  इस ऑटो रिक्शा की शानदार माइलेज 125 से 141 केएमपीएल है। 
  •  इसका व्हीलबेस 2073 एमएम है। 

महिंद्रा टेओ जोर के स्पेशल फीचर्स 

इस ऑटो रिक्शा के स्पेशल फीचर्स इस प्रकार हैं-: 

  •  इस ऑटो रिक्शा का इंजन 42 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। 
  •  यह ऑटो रिक्शा पार्किंग ब्रेक एवं हाइड्रोलिक ब्रेक के साथ आता है।
  •  इसका केबिन कस्टमाइजेबल बॉडी विकल्प के साथ आता है। यह केबिन विद चेचिस है और डे केबिन के रूप में है। केबिन में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है और कंफर्ट है। 
  •  महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा में  30.48 फ्रंट और 30.48 साइज के रियर टायर हैं। 

 स्टीयरिंग और गियर 

इस ऑटो रिक्शा में हैंडल बार गियरबॉक्स है जो स्टियरिंग के साथ है।  इससे ऑटो रिक्शा को कम संकरे और कठिन रास्तों में भी आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। 
सस्पेंशन 
महिंद्रा ट्रेओ जोर 3 व्हीलर में एक हेलिकल स्प्रिंग + डैंपर + हाइड्रोलिक शॉक ऑब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन एवं लीफ स्प्रिंग रियर सस्पेंशन के साथ रिजिड एक्सल आता है। 

कीमत 

महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 3.13 लाख रुपये 3.48 लाख रुपये है। इसे ग्राहक बिना एक्स्ट्रा इंवेस्टमेंट के भी खरीद सकते हैं। 

वेरिएंट्स 

महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा के तीन वेरिएंट्स हैं। इनमें महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/ फ्लैट बेड, महिंद्रा टे्रओ जोर 2216/ डिलीवरी वैन एवं महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/ पिकअप शामिल हैं। 

भारत के सबसे सस्ते और अच्छे टॉप 5 ऑटो रिक्शा मॉडल 

Ques.1 भारत में सस्ते और सबसे अच्छे ऑटो रिक्शा  का निर्माण करने वाली कौन-कौन सी कंपनियां हैं? 

Ans. बजाज ऑटो, पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि., टीवीएस, महिंद्रा और अतुल ऑटो कंपनी। 

Ques. 2 कौनसी ऑटो रिक्शा निर्माता कंपनी का मॉडल सबसे कम कीमत में आता है? 

Ans. टीवीएस ऑटो रिक्शा कंपनी का टीवीएस डीलक्स। इसकी कीमत 1.20 से 1.35 लाख रुपये एक्स शोरूम है। 

Ques. पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा की माइलेज कितनी है? 

Ans.- इसकी माइलेज 110 ± 5 केएमपीएल है? 

Ques. सीएनजी और पेट्रोल इन दोनो विकल्पों में बजाज का कौनसा सबसे अच्छा ऑटो रिक्शा मॉडल आता है? 

Ans. बजाज काम्पेक्ट आरई। 

Ques. महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा की बैटरी की क्षमता बताइए? 

Ans. इसकी बैटरी की क्षमता 7.37 केडब्ल्यूएच है। 

ट्रक जंक्शन आपके बीच हमेशा ही कमर्शियल वाहनों से जुड़ी जानकारियां आपके लिए लाता रहता है। यदि भारतीय बाजार में कोई नये मॉडल का ट्रक लॉन्च होता है तो सबसे पहले हम आप तक उसकी सभी विशेषताएं पहुंचाते है। भारत में रिलीज होने वाले ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट की खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर प्रतिदीन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। अगर आपने भी हमसे जुड़ना का मन बना लिया है तो आप हमसे इस बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us