Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
12 Mar 2024
Automobile

भारत में ₹30 लाख के अंदर टॉप 7 टाटा ट्रक 2024 : जानें कीमत और फीचर्स

By Saurjesh Kumar News Date 12 Mar 2024

भारत में ₹30 लाख के अंदर टॉप 7 टाटा ट्रक 2024 : जानें कीमत और फीचर्स

जानें भारत के टॉप 7 टाटा ट्रक के बारे में, कीमत, फीचर्स और विशेषताएं

टाटा ट्रक भारत में बेहद लोकप्रिय है। टाटा भारत की सबसे प्रतिष्ठित ऑटो मोबाइल कंपनियों में से एक है। 30 लाख से कम कीमत के ट्रक की भारत में बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा ने कई उत्कृष्ट ट्रक लांच किए हैं। टाटा ये ट्रक अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। अगर आप टाटा के बेहतरीन 7 ट्रक की जानकारी पाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। 

30 लाख के अंदर टाटा के टॉप 7 ट्रक 

30 लाख रुपए कीमत के अंदर टाटा के टॉप 7 ट्रक इस प्रकार है : 

  • टाटा 1616 एलपीटी
  • टाटा अल्ट्रा 1918.टी
  • टाटा 1815 एलपीटी
  • टाटा टी.19 अल्ट्रा
  • टाटा 1412 एलपीटी
  • टाटा एलपीटी 1916
  • टाटा 1512 एलपीटी

आइए, टाटा के इन लोकप्रिय ट्रकों के बारे में विस्तार से जानें।

1. टाटा 1616 एलपीटी

टाटा 1616 एलपीटी

टाटा 1616 एलपीटी का निर्माण एक टन तक वजन ले जाने ट्रक की आवश्यकता को देखते हुए किया गया है। इसकी कीमत 27.75 लाख रुपये से 28.75 लाख रुपये के बीच है। इस ट्रक का व्हीलबेस 4200 मिमी है और जीवीडब्ल्यू 16140 किलोग्राम है। इसमें एक मजबूत मोटर प्रदान की गई है। साथ ही इसमें 160 लीटर का CNG टैंक प्रदान किया गया है। टाटा 1616 एलपीटी शानदार प्रदर्शन और उत्पादकता दोनों प्रदान करता है। इसकी इंजन क्षमता 3800 सीसी है। टाटा 1616 एलपीटी की पावर कैपेसिटी 160 एचपी है। 4200 एमएम के व्हीलबेस के साथ आने वाला यह 6 व्हीलर ट्रक है जो अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है और 475 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा कर सकता है।

2. टाटा अल्ट्रा 1918.टी

टाटा अल्ट्रा 1918 टी

मिड-रेंज सेगमेंट में, टाटा अल्ट्रा 1918.T की कीमत 26.95 लाख से 27.70 लाख रुपये के बीच है। इसमें 180 एचपी का पावर प्रदान किया गया है, साथ ही इसमें 5.0L टर्बोट्रॉन BS6 मोटर इंजन प्रदान किया गया है जो बेहद आधुनिक है। इस वाहन में 4200 MM का व्हीलबेस और 18500 किलोग्राम का जीवीडब्ल्यू भी दिया गया है। 12,500 किलोग्राम की पेलोड क्षमता के साथ, यह ट्रक मध्यम से उच्च दूरी के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बेहतरीन है। टाटा अल्ट्रा 1918.T की माइलेज 5 से 6 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 225 लीटर है।

3. टाटा 1815 एलपीटी

टाटा 1815 एलपीटी

टाटा 1815 एलपीटी की कीमत 25.84 लाख रुपये से 26.84 लाख रुपये के बीच है, यह अपने टिकाऊपन और शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रक में 4200 मिमी का व्हीलबेस, 17750 किलोग्राम का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट है, और 155 एचपी का पावर प्रदान किया गया है। यह बेहतरीन वाहन  3.3 एल एनजी मोटर इंजन से लैस है। इस वाहन में 160 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता प्रदान की गई है और यह 12,000 किलोग्राम तक पेलोड लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकता है। यह सामान्य उत्पादों से लेकर औद्योगिक उत्पादों तक, एफएमसीजी एवं जरूरी उत्पादों के परिवहन आवश्यकताओं की मांग के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

4. टाटा टी.19 अल्ट्रा

टाटा टी.19 अल्ट्रा

टाटा टी.19 अल्ट्रा ट्रक की कीमत 26.90 लाख रुपये से 29.30 लाख रुपये के बीच है। इसमें Tata 5L NG DICR34 इंजन प्रदान किया गया है, जो बेहद आधुनिक है और यह 201 HP का पावर जेनरेट कर पाता है। टाटा के इस ट्रक में 245-लीटर का ईंधन टैंक प्रदान किया गया है, जो 18,500 किलोग्राम के GVW के साथ आता है। यह ट्रक शहरी और ग्रामीण दोनों परिचालनों के लिए उपयुक्त है। यह मशीनरी और निर्माण सामग्री जैसे कार्गो की बड़ी मात्रा ले जा सकता है। टाटा टी.19 अल्ट्रा की टॉर्क क्षमता 850 न्यूटन मीटर है।

5. टाटा 1412 एलपीटी

टाटा 1412 एलपीटी

भारत में अपनी श्रेणी में सबसे कम कीमत वाला टाटा ट्रक टाटा 1412 एलपीटी है, जो विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। यह इंटरमीडिएट वाहनों की श्रेणी में आता है। टाटा 1412 एलपीटी की कीमत 24.47 लाख रुपये से 25.47 लाख रुपये के बीच है। इस ट्रक में 168 एचपी पावर के साथ 3.3 लीटर एनजी बीएस 6 मोटर इंजन प्रदान किया गया है। यह 3600 मिमी व्हीलबेस के साथ आने वाला ट्रक है, जो 14250 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट से लैस है। यह ट्रक खासकर पार्सल, कूरियर सेवाओं, एफएमसीजी डिलीवरी और बहुत कुछ के लिए उपयुक्त है। यह ट्रक 9500 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी से युक्त है और इसमें 160-लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है, जो शानदार रेंज प्रदान करता है।  

6. टाटा एलपीटी 1916

टाटा एलपीटी 1916

टाटा एलपीटी 1916 की कीमत 26.30 लाख से 27.30 लाख रुपये के बीच है। यह भारी वेट को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए भारत का बेहद भरोसेमंद ट्रक है। इसमें 160 एचपी मोटर प्रदान किया गया है। इस ट्रक में 160/ 250 लीटर ईंधन टैंक का ऑप्शन मिलता है और यह 18,500 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ आता है। टाटा एलपीटी 1916 की पेलोड क्षमता 13,200 किलोग्राम है, जो कार्गो परिवहन जरूरतों के हिसाब से आदर्श है। यह 6 व्हीलर ट्रक है जो 475 न्यूटन मीटर टॉर्क क्षमता के साथ आता है।

7. टाटा 1512 एलपीटी

टाटा 1512 एलपीटी

टाटा 1512 एलपीटी आईसीवी यानी इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में एक बेहतरीन ट्रक है। टाटा 1512 एलपीटी की कीमत 27.65 लाख रुपये से 28.40 लाख रुपये के बीच है, जो 168 एचपी की पावर कैपेसिटी से लैस है और यह 3.3L NG BS6 मोटर इंजन से भी युक्त है। टाटा के इस ट्रक का व्हीलबेस 4200 मिमी है और यह 16020 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ आता है। यह वाहन 10550 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी, 160-लीटर ईंधन टैंक क्षमता और 5.5 से 6.5 KMPL माइलेज के साथ आता है, जो इसे बेहतरीन रेंज प्रदान करता है। टाटा ट्रक का यह मॉडल ई-कॉमर्स व्यवसायों, एफएमसीजी उत्पादों आदि के परिवहन के लिए शानदार है। यह अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है और इसकी अधिकतम टॉर्क क्षमता 390 न्यूटन मीटर है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us