user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान छोटे कमर्शियल वाहनों पर नए ऑफर के साथ एंट्री लेगी मुरुगप्पा ग्रुप महिंद्रा का नया मेटल बॉडी ट्रेओ प्लस ई-ऑटो हुआ लांच, जानें कीमत सेकेंडों में चार्ज होगी ईवी की बैटरी, कोरियाई वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

जून 2022 में कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री में 89 प्रतिशत वृद्धि

Posted On : 07 July, 2022

FADA ने जारी की आल इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट

भारत में ऑटोमोबाइल्स सेक्टर के अंतर्गत जून 2022 में वाणिज्यिक वाहनों सहित अन्य वाहनों की बिक्री में वृद्धि का दौर देखा गया। हाल ही जारी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जून 2022 में थ्री व्हीलर्स की 46,040 इकाइयों की बिक्री हुई जो जून 2021 की तुलना में 212.45 प्रतिशत अधिक रही। इसी तरह अन्य सभी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की बात की जाए तो जून 2022 में सीवी की बिक्री 67,696 रही जबकि गत इसी समान अवधि में यह बिक्री 35,810 इकाइयों की थी। इस प्रकार कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 89.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं जून 2022 में सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 15, 50,855 रही जो गत जून 2021 की तुलना में 27.16 प्रतिशत अधिक रही। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको फैडा की रिपोर्ट के आधार पर थ्री व्हीलर्स सहित अन्य कमर्शियल वाहनों की बिक्री की तुलनात्मक रूप से यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

जून 2022 थ्री व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी

बता दें कि जिस तरह से अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है और बाजार पूरी तरह से खुले हैं उससे थ्री व्हीलर्स की बिक्री में जबर्दस्त उछाल आया है।  वहीं सरकार की थ्री व्हीलर्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की प्रोत्साहन नीतियां भी इसमें काफी हद तक सहायक सिद्ध हुई हैं। तिपहिया वाहनों की बिक्री जून 2022 में 46,040 यूनिट रही जबकि जून 2021 में यह 14,735 इकाइयां थी। इसमें 212 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पहले जून 2020 में तिपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई। यह देश भर में 12,079 इकाइयां थी जबकि जून 2019 में यह बिक्री 48, 830 यूनिट थी।

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में आया उछाल

यदि फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट पर गौर करें तो सीवी की सेल में जून 2022 में भारी उछाल आया है। जून 2021 के मुकाबले 2022 में सीवी की बिक्री में 89.04 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। कमर्शियल वाहनों की जून 2022 में कुल बिक्री 67,696 यूनिट थी जो जून 2021 मे 35,810 इकाइयां थी। इसी तरह जून 2020 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 536.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून 2019 में सीवी बिक्री का आंकड़ा 65,136 यूनिट था।

हल्के कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) भी खूब बिके

बता दें कि जून 2022 में एलसीवी की बिक्री में भी भारी इजाफा रहा। इनकी बिक्री 40,349 यूनिट रही जबकि जून 2021 एलसीवी की सेल 21,729 इकाइयां रहीं। साल दर साल के हिसाब से यह बिक्री 85.69 प्रतिशत बढ़ी। उधर जून 2020 में एलसीवी की बिक्री 8,434 इकाइयों तक सीमित रही जबकि इससे पूर्व 2019 में सीवी की कुल बिक्री 38,917 इकाइयां थी।

जून 2022 में एमसीवी और एचसीवी की बिक्री पर नजर

बता दें कि जून 2022 में एमसीवी और एचसीवी की बिक्री में भी वृद्धि का दौर रहा। एमसीवी की बिक्री 2022 में 4709 इकाई रही जबकि 2021 में 2100 यूनिट थी। इस तरह इसमें 124.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा एचसीवी की बिक्री जून 2022 में 19,380 यूनिट थी जो जून 2021 में 9591 इकाइयां थी। इसमें साल दर साल के हिसाब से 102.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं 2020 में एमसीवी की बिक्री मात्र 79 इकाइयों तक ही सीमित रह गई क्योंकि यह कोविड काल था। वहीं 2019 में कुल एमसीवी की बिक्री 4749 इकाइयां रही।

अन्य वाहनों की बिक्री पर एक नजर

FADA की रिपोर्ट के अनुसार यदि अन्य वाहनों की बिक्री पर नजर डालें तो जून 2022 में अन्य वाहनों की बिक्री 3228 इकाइयां थीं जबकि वर्ष 2021 में यह 2390 यूनिट रही वहीं और जून 2020 में अन्य वाहनों की सेल 1768 यूनिट थी। इससे पूर्व जून 2019 में इन वाहनों की बिक्री 2542 थी।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us