user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

अशोक लेलैंड 2820 6×4 : भारत का सबसे पॉपुलर 10 चक्का टिपर

Posted On : 26 July, 2024

जानें अशोक लेलैंड 2820 6×4 टिपर की खासियत, फीचर्स और कीमत

अशोक लेलैंड 2820 6×4 भारत का बेहद प्रसिद्ध टिपर है, जो खनन कार्यों के लिए काफी बेहतर है। ये टिपर न सिर्फ हेवी ड्यूटी ट्रांसपोर्टेशन में बेहतर है बल्कि यह टिपर काफी अच्छा माइलेज भी प्रदान करता है। अशोक लेलैंड ब्रांड का यह टिपर भारत की मुश्किल सड़कों पर चलने में सक्षम है और यह अन्य टिपर की तुलना में ट्रांसपोर्टेशन लागत की काफी बचत करता है। यही वजह है कि ये मध्यम और उच्च भार के ट्रांसपोर्टेशन के लिए काफी उपयुक्त विकल्प में से एक है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की बढ़ती इकॉनमी और इंफ्रास्ट्रक्चर ने टिपर की मांग में वृद्धि की है। सड़कों का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिससे  टिपर की मांग बढ़ी है। टिपर एक काफी महत्वपूर्ण वाहन है, जो खनन उद्योग में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए बालू गिट्टी आदि का ट्रांसपोर्ट भी टिपर के जरिए बड़ी मात्रा में किया जाता है। निर्माण में काम आने वाले भारी मैटेरियल्स आदि के ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतों को अशोक लेलैंड 2820 6×4 टिपर आसानी से पूरा कर सकता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए कम कीमत में टिपर की तलाश कर रहे हैं, तो अशोक लेलैंड का यह टिपर बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं।

अशोक लेलैंड 2820 6×4 टिपर की खास बातें 

39.55 लाख रुपए की शुरुआती कीमत वाला यह टिपर अपने परफार्मेंस और उपयोगिता की वजह से भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद प्रसिद्ध है। यह टिपर आपके बिजनेस के लिए शानदार है। अगर आप बिजनेस के लिए बेहतरीन टिपर लेना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड का यह टिपर बेहद खास साबित हो सकता है। यह वाहन अपने  प्रदर्शन, अच्छा माइलेज और किफायती मेंटनेंस की वजह से भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ है।

अच्छी माइलेज और पावर कैपेसिटी

इस टिपर के माइलेज की बात करें तो यह वाहन अन्य टिपर की तुलना में ज्यादा बेहतर माइलेज प्रदान करता है। यही वजह है कि इस वाहन की मदद से आप किफायती लागत में ट्रांसपोर्टेशन कर पाएंगे। माइलेज की बात करें तो यह 3 से 4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है। जिससे यह वाहन ना केवल किफायती हो जाता है, बल्कि अपने बेहतरीन 200 एचपी पावर क्षमता से मुश्किल कार्यो को आसानी से पूरा कर पाता है।

GVW, व्हीलबेस और इंजन

अशोक लेलैंड के इस टिपर की ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू 28000 किलोग्राम है और इसके व्हीलबेस की बात करें तो यह 3900/4600 एमएम है, जिससे यह सड़कों पर अपनी मजबूत उपस्थिति बना पाता है। इंजन की बात करें तो यह एच सीरीज बीएस 6 आईजेन तकनीक से लैस है और इसकी क्षमता 5660 सीसी है।

पेलोड कैपेसिटी, ईंधन टैंक, टायर की संख्या

यह टिपर 17,500 किलोग्राम की जबर्दस्त पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है और इसके ईंधन टैंक की बात करें तो यह 300 लीटर ईंधन टैंक कैपेसिटी के साथ आता है और यह 10 व्हीलर टिपर है।

टॉर्क और अधिकतम स्पीड

अशोक लेलैंड का यह टिपर अधिकतम 700 न्यूटन मीटर के टॉर्क के साथ आता है। वहीं इसकी अधिकतम स्पीड की बात करें तो यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अशोक लेलैंड 2820 6×4 टिपर के वेरिएंट

अशोक लेलैंड 2820 6×4 टिपर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं:

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 2820 6×4 कैब/3900 ₹39.55 लाख से ₹43.05 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 कैब/4600 ₹39.55 लाख से ₹43.20 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 3900/14एम3बॉक्स & रॉक ₹39.55 लाख से ₹43.35 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 3900/16एम3 बॉक्स ₹39.55 लाख से ₹43.50 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 3900/18एम3 बॉक्स ₹39.55 लाख से ₹43.65 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 3900/20एम3 बॉक्स ₹39.55 लाख से ₹43.60 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 4600/20एम3 बॉक्स ₹39.55 लाख से ₹43.65 लाख रुपए

आसान मासिक किश्तों में घर ले जाएं

अगर आप अशोक लेलैंड 2820 6×4 टीपर खरीदना चाहते हैं तो इस आप नजदीकी अशोक लेलैंड डीलरशिप से आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप इस प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर इस टिपर के पेज पर विजिट कर सकते हैं और इंक्वायरी फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं। अगर आप फाइनेंस पर यह वाहन लेना चाहते हैं तो आप आसानी से पेज पर लोन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करते हुए आवेदन कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us