Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh
21 Jan 2024
Automobile

अशोक लेलैंड 2820 6×4 : इस पावरफुल किफायती टिपर से बढ़ाएं बिजनेस

By Saurjesh News Date 21 Jan 2024

अशोक लेलैंड 2820 6×4 : इस पावरफुल किफायती टिपर से बढ़ाएं बिजनेस

अशोक लेलैंड 2820 6×4 : इस पावरफुल टिपर से बढ़ेगी कमाई

अशोक लेलैंड 2828 6×4 भारत का लोकप्रिय टिपर है, जिसकी मदद से गुड्स का ट्रांसपोर्टेशन आसानी से किया जाता है। यह टिपर न सिर्फ भारी माल का ट्रांसपोर्टेशन करने में सक्षम है, बल्कि यह अच्छा माइलेज प्रदान करते हुए भारत के मुश्किल सड़कों पर भी चलने में सक्षम है। अन्य टिपर की तुलना में यह ट्रांसपोर्टेशन लागत की अधिक बचत करता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में भारत के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से  टिपर की मांग बढ़ी है। टिपर एक बेहद महत्वपूर्ण वाहन है, जिससे गुड्स के परिवहन को आसानी से किया जा सकता है और निर्माण में काम आने वाले भारी मैटेरियल्स आदि के ट्रांसपोर्टेशन में इसका विशेष उपयोग देखने को मिलता है। निर्माण साइट के अलावा खनन उद्योगों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अशोक लेलैंड 2828 6×4 टिपर इन्हीं जरूरतों को पूरा करता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए कम कीमत में टिपर की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपको अशोक लेलैंड के एक ऐसे ही टिपर की जानकारी दे रहे हैं, जो 45 लाख रूपए से कम कीमत में आते हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 2828 6×4 के बारे में, टिपर की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 2828 6×4 की खासियत?

अशोक लेलैंड का यह शानदार टिपर अधिकांश व्यापारिक जरूरतों के लिए बेहद उपयुक्त है। यह टिपर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में काम करता है। इस वाहन की शुरुआती कीमत 39 लाख 55 हजार रुपए से शुरू होती है। यह टिपर अपने परफार्मेंस और उपयोगिता की वजह से भारत में काफी लोकप्रिय है। अगर आप बिजनेस के लिए बेहतरीन टिपर लेना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड का यह टिपर बेहद खास है। यह वाहन शानदार प्रदर्शन, अच्छा माइलेज और किफायती मेंटनेंस की वजह से भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ है।

अच्छी माइलेज और पावर कैपेसिटी

यह वाहन अन्य टिपर की तुलना में ज्यादा अच्छा माइलेज प्रदान करता है। यही वजह है कि इस वाहन की मदद से किफायती लागत में परिवहन किया जा सकता है।

यह वाहन ना केवल किफायती है, बल्कि अपने बेहतरीन पावर क्षमता से यह मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसान करने में सक्षम है। अशोक लेलैंड कंपनी ने इसे अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का उपयोग करते हुए बनाया है। 

जबरदस्त पेलोड क्षमता, इंजन और ईंधन टैंक कैपेसिटी

यह टिपर 17,500 किलोग्राम तक की पेलोड कैपेसिटी के साथ परिवहन कर सकता है। इस व्हीकल में 200 एचपी पावर मौजूद है। वाहन की जीवीडब्ल्यू की बात करें तो इसका ग्रॉस व्हीकल वेट 28000 किलोग्राम है।  इस व्हीकल में एच सीरीज का आईजेन तकनीक वाला इंजन लगा हुआ है, जो बेहद आधुनिक है। इसके अलावा इस वाहन की ईंधन टैंक क्षमता की बात करें तो यह 300 लीटर है। 

अन्य फीचर्स

इसके अलावा भी इस वाहन के कुछ अन्य फीचर्स हैं, जो इस प्रकार हैं: 

  • इस वाहन की अधिकतम चाल 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • यह व्हीकल अधिकतम 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

अशोक लेलैंड 2828 6×4 टिपर की उपयोगिता?

अशोक लेलैंड के इस व्हीकल का उपयोग न केवल भारी धातुओं के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बल्कि गारबेज ट्रांसपोर्टेशन, कचरा प्रबंधन आदि के लिए भी किया जा सकता है। 

यह टिपर अनलोडिंग के खर्च को कम करता है। इस टिपर में मजबूत हाइड्रोलिक पिस्टन लगा हुआ है, जो पूरी पेलोड ट्रॉली से प्रोडक्ट को नीचे डंप कर सकता है। 

क्यों खरीदें अशोक लेलैंड 2828 6×4 टिपर?

यह अशोक लेलैंड टिपर छोटे निर्माण क्षेत्र एवं बड़े निर्माण क्षेत्र के अलावा खनन साइट पर भी उपयोग में लाया जाता है।  कंस्ट्रक्शन का मैटेरियल जैसे बालू, गिट्टी, एवं अन्य जरूरी निर्माण उत्पादों का परिवहन भी इस वाहन के माध्यम से किया जाता है।

 यह बेहद किफायती होता है क्योंकि इस वाहन से उत्पाद की अनलोडिंग ऑटोमेटिकली हो जाती है। अशोक लेलैंड का यह टिपर बेहद लागत प्रभावी है।

अशोक लेलैंड 2828 6×4 टिपर के वेरिएंट

अशोक लेलैंड 2828 6×4 टिपर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं:

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 2820 6×4 कैब/3900 ₹39.55 लाख से ₹43.05 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2820 6×4 कैब/4600 ₹39.55 लाख से ₹43.20 लाख रुपए

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप अशोक लेलैंड 2828 6×4 टिपर खरीदना चाहते हैं तो आप नजदीकी अशोक लेलैंड डीलर की जानकारी के लिए या डीलर से बात करने के लिए ट्रक जंक्शन पर इस टिपर के पेज पर जाएं और डीलर से बात करें विकल्प चुनें। इस प्रकार फॉर्म भरकर सबमिट करें, जिसके बाद आपको अपने नजदीकी डीलर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। वाहन पर चल रहे नए ऑफर  या त्योहारों पर चल रहे ऑफर की जानकारी के लिए ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us